न स्कूल, न शिक्षक, न पढ़ाई
"शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद" से वाह-वाही
भाजपा ने राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को गर्त में धकेल दिया है.. तस्वीरें भले ही बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर जिलों की हों, लेकिन पूरे राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था की यही दुर्दशा है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन
22 गोदाम पुलिया के नीचे शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, महासंघ ने 20 सूत्री मांगपत्र सौंपकर लंबित मामलों के समाधान की मांग, शिक्षकों की पदोन्नति, स्थानांतरण और नियुक्तियों को लेकर मंत्री को घेरा, सुप्रीम कोर्ट में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पक्ष में प्रभावी पैरवी की मांग, महासंघ की चेतावनी मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशभर में आंदोलन फिर होगा दिल्ली कूच, 20 सितंबर को दौसा में महासंघ अध्यक्ष का चुनाव कराने का भी फैसला
गोदी की ग़द्दारी देश कभी नही भूलेगा।
नफ़रत परोसकर,परिवार चलाने वाले गोदियों,मोदी ने तुमको छोड़ दिया इंस्टा पर आ गए।
जंतर मंतर के आंदोलन ने एक बहुत बड़ा काम किया।
युवाओं ने कहा “गोदी मीडिया तुम मोदी की चमचागिरी करते रहो हम इंस्टा एक्स और फेसबुक के ज़रिए अपना आंदोलन खड़ा कर लेंगे”
आपातकाल का ढोल पीटने वाले आज देश में अघोषित आपातकाल चला रहे हैं। धरना-प्रदर्शन का अधिकार छीन रहे हैं, बोलने की आज़ादी पर पहरा बिठा रहे हैं। और जो सरकार से सवाल पूछे, उसे एजेंसियों व पुलिस के दम पर चुप करा रहे हैं.. यही BJP का नया लोकतंत्र है।
युवाओं के भविष्य और पेपर लीक जैसे गंभीर विषय पर 21 दिन से शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक जी को जबरन उठाकर बता दिया कि मोदी सरकार संविधान में नहीं, सत्ता के अहंकार और तानाशाही में विश्वास करती है।
ये सिर्फ़ @Wangchuk66 जी का अपमान नहीं, संविधान के अनुच्छेद 19 और हर भारतीय के लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला है। BJP की सरकारें संवाद से नहीं, पुलिस, दमन, डर और षड्यंत्र से देश चलाना चाहती हैं। उन्हें हर वो नागरिक दुश्मन दिखाई देता है जो सिस्टम से सवाल पूछता है।
लेकिन इतिहास गवाह है.. सत्ता का अहंकार कभी नहीं चला। सत्याग्रहियों पर लाठी, गिरफ़्तारी और दमन से आवाज़ें नहीं दबतीं, बल्कि और बुलंद होती है। जिस तरह किसानों, खिलाड़ियों और युवाओं ने झुकने से इनकार किया, उसी तरह पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की लड़ाई भी रुकने वाली नहीं है।
#NEETPaperLeak #Protest
#SonamWangchuk
शिक्षा मंत्री मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं.. इसका एक और रूप देखिए
आखिर शिक्षा मंत्री को किसी भी शिक्षिका का मोबाइल चेक करने का अधिकार किसने दिया? ये केवल निजता का सवाल नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमा का भी प्रश्न है।
शिक्षा मंत्री को शिक्षकों के मोबाइल नहीं, अपनी नाकामियों की फाइल चेक करनी चाहिए। असली सच्चाई वहीं मिलेगी।
हम तमाम अभियांत्रिकी साथियों के कैरियर के दुश्मन JEN भर्ती2020के अंतर्गत पेपर लीक बेईमानी से चयनित वो लगभग500लोग हैं जो आज विभिन्न विभागों में बैठकर आम जनता की गाढ़ी कमाई को दीमक तरह चाट रहे हैं
आप सभी से पुन निवेदन हैं कि 11/07/2026 को जयपुर पहुंचने का अभी से कार्यक्रम बना लेवे
सभी युवा बेरोजगार अभियांत्रिकी साथी , JEN 2022 व 2025 के साथ साथ AEN - 2018 भर्ती में चयनितों को आगे आना होगा। हमारा नवचयनित कनिष्ठ तकनीकी सहायक संघ से भी अनुरोध है कि आपकी ताकत से @RajGovOfficial वाकिफ हैं।
हम तमाम अभियांत्रिकी साथियों के कैरियर के दुश्मन JEN भर्ती 2020 के अंतर्गत पेपर लीक बेईमानी से चयनित वो लगभग 500 लोग हैं जो आज विभिन्न विभागों में बैठकर आम जनता की गाढ़ी कमाई को दीमक तरह चाट रहे हैं।
आप सभी से पुनः निवेदन हैं कि 11/07/2026 को जयपुर पहुंचने का अभी से कार्यक्रम बना लेवें।
बोर्ड ने आज Class IV Final Result का अनुमोदन किया।
माननीय कोर्ट के आदेश की पालना में लगभग 5750 का रिजल्ट होल्ड करते हुए बाकी लगभग 48,000 का रिजल्ट का अनुमोदन किया।
सभी सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हार्दिक बधाई।
रिजल्ट pdf हम आज कल में शेयर करेंगे।
श्री @DrKirodilalBJP सरकार बनने से पूर्व एवं अब मंत्री रहते हुए भी हम सब पर लगातार आरोप लगाते घूम रहे हैं पर इनका एक भी आरोप किसी पर सिद्ध नहीं हुआ है। भाजपा सरकार आने के ढाई साल में इनके सब आरोप हवा में उड़ चुके हैं। अब इन पर खुद पर आरोप लग गए तो ये तिलमिला गए हैं और बयान दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री के दबाव में एसीबी उन्हें फंसा रही है। अब वे जनता के सामने पूरी तरह एक्सपोज हो गए हैं।
खुद को घिरता देख इस सब से ध्यान भटकाने के लिए श्री किरोड़ी लाल मीणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री @GovindDotasra पर अनर्गल और सरासर झूठे आरोप लगाना उनकी हताशा को साफ दर्शाता है। जनता सब देख रही है, इस झूठ की राजनीति का अंत निश्चित है।
वेनेजुएला में बुधवार शाम, यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह दो शक्तिशाली भूकंप आए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, इसमें 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% और 1,00,000 से ज्यादा मौत की 30% आशंका है।
राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि क्या कृषि विभाग की छापेमारी भ्रष्टाचार रोकने के लिए थी.. या कार्रवाई का डर दिखाकर सौदेबाज़ी से करोड़ों रुपए एंठने के लिए थी?
कृषि मंत्री जी, जवाब दीजिए.. आखिर करोड़ों की ये रकम कहां तक पहुंच रही थी?
लूणकरणसर (बीकानेर) में एसीबी द्वारा एक बस से भारी मात्रा में नकदी बरामद कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किए जाने का मामला गंभीर जांच का विषय है। यह आवश्यक है कि संबंधित जांच एजेंसियां शीघ्रता से यह पता लगाएं कि यह राशि कहां से लाई गई थी, इसका वास्तविक स्रोत क्या था और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। मीडिया रिपोर्टों में इस मामले के कथित रूप से नकली खाद-बीज के कारोबार से जुड़े होने की आशंका भी व्यक्त की गई है। यदि जांच में ऐसे किसी संबंध के संकेत मिलते हैं, तो पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाना चाहिए। किसानों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना अत्यंत आवश्यक है।
जनता को उम्मीद है कि जांच बिना किसी दबाव या पक्षपात के पूरी की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को तत्काल जांच एजेंसी से रिपोर्ट तलब करके इस मामले के संदर्भ में उन्हें प्रेस के सामने वक्तव्य देना चाहिए |
@RajCMO