@NayabSainiBJP जो सुविधा इस जगह तक पहुंचने के लिए आपको दी गई थी क्या उतनी सुविधा इस प्रशासन ने फायर र्बिगेड को भी दी थी? बुरा हाल है शहर में प्रशासन का और व्यवस्था का
हर दिन ऐसी ख़बरों से सामना है। बीजेपी के मुस्लिम नेताओं और प्रवक्ताओं को देखना चाहिए। उन्हें देख कर लगता है सब ठीक है। कभी देखा नहीं कि बीजेपी के मुस्लिम प्रवक्ता ऐसे मसलों पर लिखने की हिम्मत कर पा रहे हैं। गोदी मीडिया के बक्से में बंद रह कर कुछ भी सपोर्ट करने से अच्छा है ऐसी घटनाओं का संज्ञान लें। सरकार और प्रशासन से बात करें। बीजेपी में ही नेता अपनी जाति के पक्ष में खड़ा होता ही है। बीजेपी के मुस्लिम नेता भी बोल सकते हैं। अगर यह सब दिखाई देता है और साहस है तो। मीडिया में ख़बर छपने और ट्वीट करने से कुछ असर नहीं हो रहा है। हर दिन ऐसी घटनाओं को देखना भी हताशा और शर्म से गुजरना हो गया है।
एक सांसद के साथ ऐसा हो सकता है। विपक्ष के लिए आने वाला समय ख़तरनाक है। सड़क पर भीड़ है और घर के बाहर ईडी। इस तरह की हिंसा का वीडियो सबसे सामने है। प्रधानमंत्री परीक्षा सुपरवाइज करने में व्यस्त न होते तो ज़रूर घटना की निंदा करते। लोक सभा के स्पीकर की कोई भूमिका है? क्या उन्हें कुछ कहना चाहिए?