कब तक! आखिर कब तक ? 😞
आ गए है राम, राम राज्य का इंतजार कब तक ?
जीवन बन रहा है लंका, बहार आएगी कब तक ?
पूजनीय है देवी, पर देवी पर अत्याचार कब तक ?
ध्यान से जागो प्रभू, दोगे दीदार कब तक ?
सहना, चुप रहना ,पीठ पर वार कब तक ?
धर्म का वोट, सत्ता का लालच, ऐसी सरकार कब तक ?
बस अब ।
बस अब , अब हो चुकी बहुत देरी है ।
डरी सहमी हूं, क्योंकि घर में एक बेटी मेरी है ।
मेरे चुप रहने कारण, फिर कोई बेटी पापियों ने घेरी है।
सुरक्षित नहीं वो किसी पल, क्या रात क्या दुपहरी है ।
नारी अब तू बन नारायणी, हर तरफ तेरे बैरी है।
वध हो कलयुगी महिषासुर का, यही आखिरी इच्छा मेरी है ।
✍️ जिम्मी वालिया .
#justiceformoumitadebnath
< नारी >
नारी तुम मात्र यौवन नहीं,
सम्पूर्ण सृष्टि का वन्दन हो,
सब कल्पनाएं तुम से फलती,
तुम श्रेष्ठ मस्तक का चंदन हो ।
संस्कार सामर्थ्य सम्मोहन समेटे,
नारीत्व एक वरदान है,
त्याग तपस्या तुम बिन अधूरे,
नारी होना अभिमान है।
नारी तुम केवल संयोग नहीं,
गहरे रिश्तों का संगम हो,
नारी तुम मात्र यौवन नहीं,
सम्पूर्ण सृष्टि का वन्दन हो।
अमृत और कालकूट हलाहल दोनों ही समुद्र मंथन से समुद्र के गर्भ से उत्पन्न हुए हैं बस विशेष पांइट ये है अमृत पीकर देवता बने और एक हलाहल पीकर देवाधिदेव (यही जीवन है )
#हर_हर_महादेव_शिव_शंभू_ॐ#earthquake
अटल बिहारी वाजपेयी के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि देना उनके महान व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद करना है। वे एक अद्वितीय राजनेता, ओजस्वी वक्ता और सच्चे देशभक्त थे। उनके नेतृत्व में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं। उनका जीवन और विचारधारा हमेशा प्रेरणादायक रहेगी।
**अटल जी को सादर नमन**।
Maa Kali, the divine Mother, goddess of time, creation preservation and destruction. She is formidable and ready to take the torment of this world.Jai Maa Kali 🙏🙌
।। करालं महाकालकालं कृपालं
गुणागारसंसारपारं नतोहम् ।।
कैलाशपति, विकराल, महाकाल के भी काल, कृपालु गुणों के धाम, संसार से परे परमेशवर को मैं नमस्कार करती हूं।
🙏 🌸 शिव शम्भू 🌸 🙏
सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये लोकतंत्र रहना चाहिए - अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत रत्न" माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन !🙏
#AtalBihariVajpayee