चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत आज दून अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का निरक्षण किया।
इस दौरान उपचाररत जनों से मिलकर उनके हाल-चाल जाने, उन्हें मिल रही उपचार सेवाओं की जानकारी ली एवं डॉक्टरों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत, शासकीय आवास पर प्रदेशभर से पधारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अगले माह तक मिल जाएंगे 287 डॉक्टर, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बोले, जल्द ही 375 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भी होगी नियुक्ति।
#Uttarakhand#HealthUpdate#MedicalRecruitment