बच्चों के शरीरिक व मानसिक विकास के लिए उचित पोषण अत्यंत आवश्यक है।
उनकी थाली में दूध-दही, हरी सब्ज़ियाँ, मौसमी फल, साबुत अनाज और मेवे-बीज शामिल करें।
संतुलित आहार ही बच्चों की ताकत, विकास और सीखने की क्षमता की मजबूत नींव है।
Child Nutrition | Healthy Childhood |
#ChildHealth
थोड़ी सी लापरवाही, मलेरिया को मौका दे सकती है।
मलेरिया से बचाव की शुरुआत मच्छरों के प्रजनन को रोकने से होती है। घर और आसपास कहीं भी पानी एकत्रित न होने दें तथा संभावित प्रजनन स्थलों की नियमित सफाई करें।
Malaria Prevention | Mosquito Breeding |
#MalariaPrevention#StopMalaria
धूम्रपान सिर्फ फेफड़ों को नहीं, पूरी ज़िंदगी को नुकसान पहुँचाते हैं।
आज ही स्वस्थ जीवन के लिए कदम बढ़ाएं और अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखें।
Quit Smoking | Tobacco Cessation | Healthy Lungs | No Smoking | Tobacco Free Life
#QuitSmoking#TobaccoFree#HealthyLungs#NoSmoking#NHMUP
बढ़ती उम्र, बढ़ती देखभाल!
वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल सिर्फ़ उनके साथ रहने तक सीमित नहीं बल्कि उनकी सेहत को समझना भी अपनापन है। उनकी बात सुनें, उनकी सेहत का ध्यान रखें और उम्र के इस पड़ाव पर उनका सहारा बनें।
स्वस्थ उम्र, बेहतर जीवन।
Senior Citizen Health | Elderly Care | Healthy Ageing
#NationalSeniorCitizensDay #SeniorCitizenHealth #ElderlyCare #NHMUP
खाने का समय नियमित रखें और डिनर में पौष्टिक व सुपाच्य विकल्पों को शामिल करें।
अच्छी नींद के लिए स्वस्थ खान-पान की आदतों को अपनाएं।
Healthy Dinner | Better Sleep | Balanced Diet
#HealthyDinner#HealthyEating#HealthyLifestyle#NHMUP
हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे हो सकती है एक अनकही दास्तान।
मन की उलझनों, तनाव या चिंता को अकेले सहना जरूरी नहीं। अपनी बात साझा करना, किसी को सुनना और समय पर मदद लेना मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल का अहम हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश में Tele-MANAS सेवाएं लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में सहारा दे रही हैं। अब तक 7.87 लाख से अधिक कॉल प्राप्त होना लोगों के बढ़ते भरोसे और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
24x7 निःशुल्क, गोपनीय और बहुभाषी मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए 14416 पर कॉल करें।
बात कीजिए, मदद लीजिए, खुद का ख्याल रखिए।
Mental Health Awareness | Mental Health Support | Tele MANAS | Mental Wellbeing | Mental Health Helpline
#MentalHealth #MentalHealthAwareness #TeleMANAS #MentalHealthMatters #MentalWellbeing #NHMUP
सजग रहें, सुरक्षित रहें!
हार्ट अटैक के शुरुआती संकेतों को मामूली समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कई बार लक्षण हल्के दिखाई देते हैं, लेकिन स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों के प्रति सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।
Heart Attack | Chest Pain | Emergency Care
#HeartAttack #HeartHealth #WarningSigns #NHMUP
⚠️ लापरवाही नहीं, सतर्कता अपनाएं।
जानवर के काटने पर घाव को तुरंत धोएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एंटी-रेबीज़ वैक्सीन का पूरा कोर्स लें। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह निःशुल्क उपलब्ध है। ⚠️
Rabies Awareness | Animal Bite | Vaccine Course
#RabiesAwareness#PreventRabies #NHMUP
😷 सामान्य लोगों की तुलना में 👇निम्नवत वर्गों में टीबी होने का जोखिम अधिक होता है, इसलिए सावधानी बरतना और नियमित रूप से स्क्रीनिंग कराना ज़रूरी है।🩺
टीबी हारेगा देश जीतेगा | TB Harega Desh Jeetega
#टीबी_मुक्त_भारत#TBMuktBharat
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा सीएचओ के लिए एमएनएस मॉड्यूल की ऑनलाइन प्रशिक्षण श्रृंखला का सातवाँ सत्र दिनांक 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया गया।
विषय: Mental Health Promotion (Neurological Disorders, including Epilepsy and Dementia)
मुख्य विशेषज्ञ:डॉ. आंचल सिंह , मानसिक चिकित्सालय, आगरा
इस वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम में 1000+ CHOs ने सक्रिय सहभागिता की।
आयोजक: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश
संयुक्त आयोजन: CP Division, NHM एवं NCD Division, NHM
विशेषज्ञ संकाय: मानसिक चिकित्सालय, आगरा
तकनीकी सहयोग: Jhpiego
हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे हो सकती है एक अनकही दास्तान।
मन की उलझनों, तनाव या चिंता को अकेले सहना जरूरी नहीं। अपनी बात साझा करना, किसी को सुनना और समय पर मदद लेना मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल का अहम हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश में Tele-MANAS सेवाएं लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में सहारा दे रही हैं। अब तक 7.87 लाख से अधिक कॉल प्राप्त होना लोगों के बढ़ते भरोसे और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
24x7 निःशुल्क, गोपनीय और बहुभाषी मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए 14416 पर कॉल करें।
बात कीजिए, मदद लीजिए, खुद का ख्याल रखिए।
Mental Health Awareness | Mental Health Support | Tele MANAS | Mental Wellbeing | Mental Health Helpline
#MentalHealth #MentalHealthAwareness #TeleMANAS #MentalHealthMatters #MentalWellbeing #NHMUP
एनीमिया के खिलाफ़ जागरूकता ही पहला कदम है। 🩸
समय पर जांच, सही उपचार, पोषण संबंधित परामर्श और निरंतर निगरानी—T4 Strategy के जरिए एनीमिया प्रबंधन को बनाएं और प्रभावी।
आइए, मिलकर बनाएं एनीमिया मुक्त भारत का संकल्प।
Anemia Mukt Bharat | Anemia Awareness | Anemia Prevention |
Anemia Management
#AnemiaMuktBharat #AnaemiaAwareness #T4Strategy #HealthyIndia #AnemiaFreeIndia
कृमि से बचाव, स्वस्थ बचपन की पहचान!
10 अगस्त को कृमिनाशक दवा लेने से वंचित रह गए बच्चों के लिए 14 अगस्त को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र बच्चा कृमिनाशक दवा से वंचित न रहे।
कृमि मुक्ति के लिए स्वच्छता भी है जरूरी जैसे खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोना और नाखून साफ रखना।
Deworming Campaign | National Deworming Day | Deworming for Children | Child Health | Worm Infection Prevention
#Deworming #NationalDewormingDay #ChildHealth #HealthyChildren #PublicHealth #NHMUP
🌿 सहजन सिर्फ एक सब्ज़ी नहीं, बल्कि पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर एक प्राकृतिक वरदान है। यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है। रोज़ाना के आहार में इसे शामिल कर आप कई बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं। 💚
Moringa Benefits | Boost Immunity | Healthy Diet
#Moringa #Superfood #NHMUP
शिशु के स्वस्थ विकास की शुरुआत, स्तनपान के साथ।
💗 माँ का दूध, शिशु के लिए पोषण के साथ देखभाल और सुरक्षा का भी आधार है। जन्म के बाद स्तनपान शिशु के स्वस्थ विकास में सहायक होता है और उसे कई संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
स्वस्थ माँ और शिशु, स्वस्थ परिवार की पहचान।
Infant Nutrition | Maternal Health | Child Health | Healthy Growth
#Breastfeeding #InfantNutrition #MaternalHealth #ChildHealth #NHMUP
हेपेटाइटिस एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही जानकारी, समय पर जांच और उपचार से इसे रोका और हराया जा सकता है।
इस #विश्व_हेपेटाइटिस_दिवस पर आइए जागरूक बनें, दूसरों को भी जागरूक करें और स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएँ।
Hepatitis: Let's Break It Down!
World Hepatitis Day | Hepatitis Awareness | Liver Health
#WorldHepatitisDay #HepatitisAwareness #LiverHealth #KnowTheFacts #NHMUP