मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ सरकार कोरोना संकट से पार पाने की तैयारियों में जुटी है तो दूसरी तरफ कोरोनाकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं.
#MPNews#coronavirus @Nitinreporter5
https://t.co/mj3FRJ6BNQ
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को रस्से से बाँध कर ले जाना और जेल में ठूँस देना अंग्रेज़ी हुकूमत की याद दिलाता है।
मेरी सरकार ने संविदाकर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन सत्तालोभियों ने सरकार गिरा दी।
मैं संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिये आज भी वचनबद्ध हूँ।
स्वास्थ्यकर्मियों ने शिवराज के मंत्री को दौड़ाया :
भोपाल के जेपी अस्पताल में हड़ताल कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने मंत्री प्रभुराम चौधरी को घेरा, हमेशा की तरह फिर भागे मंत्री।
शिवराज जी,
जनता ने भाजपा को भगाना शुरू कर दिया है।
कोविड काल में जिन संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने जीवन की परवाह किये बिना लगातार सेवा की है। आज वे हड़ताल कर रहे हैं।
सरकार की ज़िम्मेदारी है वह अभिभावक की तरह उनकी बात सुने और वाजिब माँगों पर विचार करे।
कोविड के संभावित ख़तरे के बीच कड़कड़ाती ठंड में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी जायज़ माँगो को लेकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं।
मैं संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की माँगो का समर्थन करता हूँ।
मुख्यमंत्री से आग्रह है कि तत्काल इनकी समस्याओं का निराकरण कर संवेदनशीलता का परिचय दें।