बिहार में छात्रों के साथ हो रहे अन्याय और पेपर लीक को जड़ से खत्म करने के लिए कल, पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद आयोजित हो रही है। जिसमें प्रदेश भर के छात्र, भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आगे की लड़ाई की रणनीति तैयार करेंगे। जन सुराज इसका पूर्ण समर्थन करेगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर स्वयं भी इस छात्र संसद में मौजूद रहेंगे।
#BPSC70th के रीएग्जाम को लेकर आदरणीय सांसद श्री @pappuyadavjapl जी गर्दनीबाग में मध्यरात्रि से ही धरने पर बैठे हैं। हम सब साथी इस लड़ाई में उनके साथ अंत तक डट कर खड़े रहेंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खेलने वालों को जवाब और न्याय दोनों देना होगा।
#BPSCReExamForAll
बिहार में #BPSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ बेरोजगार युवा कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे।
आज बिहार सरकार ने पुलिस भेजकर युवाओं पर लाठी चलवाई।
वीडियो में दिख रहा है कि युवा हाथ जोड़ रहे हैं, दया की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बिहार की बेरहम पुलिस सरकार के आदेशों का पालन करती रही।
पटना में पीटे जा रहे ये वही युवा है जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छे दिनों का वादा किया था।
पिछले 10 सालों से वही युवा डबल इंजन सरकारों में प्रधानमंत्री के इशारे पर रोज पीटे जा रहे है,
पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज की मैं कड़ी निंदा करता हूँ।
बिहार समेत पूरे देश के बेरोज़गार युवाओं में मोदी सरकार के खिलाफ भयंकर आक्रोश व्याप्त है। लेकिन नोएडा का मीडिया यह सब नहीं दिखाएगा। #BPSCStudentsProtest