श्री राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में अपनी जायज मांगों को लेकर जयपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत निंदनीय है। असहमति की आवाज़ का समाधान बल प्रयोग से नहीं, बल्कि संवाद और संवेदनशीलता से होना चाहिए।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है।
@PMOIndia@RajCMO
बाड़मेर के शिव क्षेत्र में मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई को लेकर गिरल लिग्नाइट माइंस में पिछले 38 दिनों से धरना जारी है,लेकिन राजस्थान सरकार अब तक पूरी तरह मौन बनी हुई है।पिछले 15 दिनों से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी स्वयं मजदूरों के समर्थन में धरने पर बैठे रहे।
यह प्रदेश सरकार की घोर विफलता है कि मजदूरों और जनप्रतिनिधियों की आवाज़ को लगातार अनदेखा किया गया,जिसके चलते एक निर्वाचित विधायक को पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करना पड़ा।यदि सरकार अब भी नहीं जागी,तो यह केवल प्रशासनिक असफलता नहीं,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर आघात माना जाएगा।
@RavindraBhati__
बाड़मेर में कलेक्ट्रेट कूच के दौरान बड़ा हंगामा, विधायक भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, मचा हड़कंप
बाड़मेर के गिरल गांव में चल रहे खनन विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट कूच के दौरान बड़ा बवाल हुआ. शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. ग्रामीण रोजगार और जमीन विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है.
पूरी ख़बर- https://t.co/44wmVijRrn
#Barmer #Rajasthan #RavindraSinghBhati #MiningDispute #CollectorateMarch #Protest #ATCard #AajtakSocial
जो भी भाई-बन्धु अपने निजी वाहन से आ रहे हैं, उनसे निवेदन है कि कृपया पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ वाहन चलाएँ।
आपकी सुरक्षित यात्रा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
- टीम ओरण जैसलमेर
#16_अप्रैल_जयपुर_चलो
पशुपालकों की आजीविका और लोक-देवताओं की पावन धरा 'ओरण' को विकास की बलि न चढ़ने दें। ✊
उठो! अपनी हरियाली को जगाना होगा।
🗓️ 16 अप्रैल — जयपुर पहुंचें।
#16_अप्रैल_जयपुर_चलो