journalist
🎤 सच की आवाज़ | मीडिया की पहचान
📸 हर खबर पर पैनी नज़र, हर मुद्दे पर बेबाक राय।
📰 जनता की आवाज़ को मंच देने का जुनून।
🎙️ ग्राउंड रिपोर्टिंग |
🚨 दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल! इलाज या लाखों की वसूली? वेंटिलेटर पर बुजुर्ग, अस्पताल के बिल पर बढ़ता विवाद!
74 वर्षीय ईश्वर दयाल अस्पताल में भर्ती, परिवार पर आर्थिक दबाव का आरोप!
दिल्ली के कंझावला निवासी 74 वर्षीय ईश्वर दयाल ग्रीन पार्क स्थित एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। परिजनों का आरोप है कि ₹6 लाख जमा कराने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन अब ₹4 लाख से अधिक की अतिरिक्त रकम मांग रहा है और भुगतान के अभाव में मरीज को नहीं छोड़ा जा रहा।
परिवार का यह भी आरोप है कि सफदरजंग अस्पताल से निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने के मामले में एजेंटों की भूमिका है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है।
परिजनों के मुताबिक, PCR पर कॉल करने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। थाना सफदरजंग एंक्लेव में शिकायत देने के बावजूद परिवार को अब तक राहत नहीं मिली है।
❓ सबसे बड़ा सवाल—क्या गंभीर हालत में भर्ती मरीज का परिवार आर्थिक दबाव के बीच अकेला छोड़ दिया जाएगा?
❓ शिकायत के बाद कार्रवाई कब होगी?
❓ क्या स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर मरीज के परिवार को राहत दिलाएंगे?
इलाज मरीज का अधिकार है, लेकिन अस्पताल के बिल, भुगतान की शर्तों और मरीज को छुट्टी देने से जुड़े विवादों में पारदर्शिता भी जरूरी है।
अब निगाहें दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन पर हैं—क्या इस मामले की जांच होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा? @CPDelhi@DelhiPolice@dcp_southwest@LtGovDelhi@CMODelhi@gupta_rekha@drpankajbjp@PTI_News@ians_india@ANI@HMOIndia
#DelhiNews #HealthSystem #HealthcareCrisis #HospitalCharges #PrivateHospital #MedicalNegligence #PatientRights #HealthDepartment #DelhiGovernment #SafdarjungHospital #GreenPark #SafdarjungEnclave #EshwarDayal #JusticeForPatients #HospitalBilling #MedicalTransparency #PublicHealth #HealthcareReform #DelhiPolice #BreakingNews #ViralNews #GroundReport #NewsAlert #HealthcareJustice #PatientSafety #HospitalAccountability #DelhiUpdates #जनताकीआवाज #स्वास्थ्यव्यवस्था
राजधानी दिल्ली में लगातार स्कूलो द्वारा फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने प्रदर्शन किए है लेकिन स्कूलों की मनमानी को लेकर शायद दिल्ली सरकार का सुस्त रवैय्या अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। एक ऐसा ही मामला आज दिल्ली के MRG स्कूल,सेक्टर-3,रोहिणी में देखने को मिला। जहां पर मनमर्जी से फीस बड़ाने को लेकर अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। @CMODelhi@gupta_rekha@LtGovDelhi@ashishsood_bjp@AAPDelhi@INCDelhi #delhiscool #schoolfessincrease
मेरठ नीला ड्रम case में कोर्ट का बड़ा फैसला मुस्कान और साहिल दोनों को फांसी की सजा
उन्हीं के परिवार के एक सदस्य से भी मेरी फोन पर बात हुई उन्होंने फैसले को लेकर खुशी जताई है और इसे एक अच्छी ख़बर बताते हुए फैसले का सम्मान किया है #merrut#UPPolicelnNews#upnews#sahil#muskaan #case #bluedrumcase
दिल्ली के सराय रोहिल्ला क्षेत्र के जखीरा स्थित टोर हाउस नाइटक्लब में बीयर गिरने को लेकर हुए विवाद में 29 वर्षीय दलजीत की मौत हो गई. आरोप है कि महिला पर बीयर गिरने के बाद क्लब के बाउंसरों और वेटर्स ने दलजीत और उसके दोस्तों को डंडों व कांच की बोतलों से पीटा. दलजीत को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने क्लब का CCTV DVR जब्त कर फुटेज की जांच शुरू कर दी है. मामले में क्लब के मालिक समेत कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
#DelhiCrime #DelhiNews #NightclubMurder #SaraiRohilla
रोहिणी जिला दिल्ली पुलिस के अमन विहार थाना इलाके में अपराधी हुए बेलगाम आये दिन होती रहती है चाकूबाज़ी की घटना लगातार अपराधों में हो रहा है इजाफा,
अमन विहार थाना क्षेत्र में दर्जन भर लोगों ने युवकों पर किया
लूट और जानलेवा हमला
दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने किया अचानक हमला
तीन घायल
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस संजय गांधी हॉस्पिटल में करवाया युवकों को भर्ती एक की हालत गंभीर । @CPDelhi@DelhiPolice@Vijay_Singh_IPS@dcprohinidelhi@LtGovDelhi@CMODelhi@KapilMishra_IND #delhipolice #amanviharpolicestation
#shoamanvihar
#dpupdates #crimenews #rohininews
राजधानी दिल्ली में लगातार कई गंभीर बिल्डिंग हादसे देखने को मिले है और दिल्ली सरकार ने भी इस पर सख्ती दिखाते हुए दिल्ली में बिल्डिंग् संबधित कई कड़े नियम लागू किए है। म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन दिल्ली (एमसीडी) द्वारा भी कई बिल्डिंग्स को नोटिस देकर तोड़ा भी गया है और सील किया गया है। बाबजूद इसके रोहिणी जोन के में दिल्ली सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर और अनदेखा कर स्थानीय स्थानीय निगम पार्षद और J.E/B.I अमित एवं AE/B-I अनुराग शांदोलिया की मिलीभगत से मकान नं H-32/7 रोहिणी सेक्टर 3 में बेसमेंट बनाया जा रहा है साथ ही 5 मंजिला इमारत का कार्य धड्डले से किया जा रहा है।
सबसे अहम सवाल:
क्या इस भवन का नक्शा MCD से स्वीकृत है?
क्या बेसमेंट निर्माण के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई है?
क्या मौके पर स्वीकृत नक्शे के मुताबिक ही निर्माण हो रहा है?
क्या निर्माण स्थल का संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है?
अगर निरीक्षण हुआ है तो उसकी रिपोर्ट क्या है?
और अगर निर्माण नियमों के विपरीत है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
दिल्ली में पहले भी भवन निर्माण में नियमों की अनदेखी के चलते गंभीर हादसे सामने आ चुके हैं।
ऐसे में किसी भी संभावित अनियमित निर्माण को नजरअंदाज करना भविष्य में लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
इस मामले में मांग है कि MCD और रोहिणी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौके का तत्काल निरीक्षण करें, निर्माण की वैधता, स्वीकृत नक्शे और बेसमेंट की अनुमति की जांच करें। यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो।
सबसे बड़ा सवाल यही है—
अगर निर्माण नियमों के मुताबिक है तो संबंधित विभाग इसकी अनुमति और स्वीकृत नक्शे की स्थिति स्पष्ट करे।
और अगर निर्माण नियमों के खिलाफ है, तो फिर कार्रवाई में देरी क्यों?
अब देखना होगा कि इस मामले में दिल्ली सरकार, MCD और रोहिणी जोन के वरिष्ठ अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है। @CPDelhi@DelhiPolice@dcprohinidelhi@MCD_Delhi@LtGovDelhi@CMODelhi@dcrohinizone@ashishsood_bjp@mayordelhi #illegalconstrucation #rohinisector3 #rohinizone #delhigoverment #delhipolice #dpupdates
🚨 रोहिणी स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़
रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लाई नेटवर्क और अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से कुल 7.06 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़ा हुआ था।
स्पेशल स्टाफ की इस कार्रवाई से हेरोइन की सप्लाई और अवैध निर्माण से जुड़े नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, सप्लाई चैन और इसके पीछे मौजूद पूरे सिंडिकेट का पता लगाने में जुटी है। @CPDelhi@DelhiPolice@Vijay_Singh_IPS@dcprohinidelhi@LtGovDelhi@CMODelhi #delhiupdates #delhipolice #specialstaffraid #sandeepgodara #hellopolicestation #rohininews
बाहरी जिला दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने के रिहायशी इलाके में D/1 302 मकान के अंदर मदनलाल और जतिन नामक व्यक्ति धड्डले से चल रहे है बिना वेध अनुमति और बिना फायर NOC के अवैध फैक्ट्री, दिल्ली सरकार के नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां। कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं से लोगो को हो सकती है जानलेवा बीमारी। 25 गज़ के मकान में बिना किसी जरूरी दस्तावेज और बिना कमर्शियल मीटर के चल रही है अवैध फैक्ट्री। बीट ऑफिसर्स राम चंद्र की मिलीभगत से चल रही है अवैध फैक्ट्री।आखिर संबधित पुलिस थाना क्यों नहीं ले रहा है संज्ञान। क्या किसी बड़े हादसे होने का इंतजार है। @CPDelhi@DelhiPolice@dcpouter@LtGovDelhi@CMODelhi@DM_NorthWest@MCD_Delhi@NDPL #outerdelhi #sultanpuri #pssultanpuri #shosultanpuri #acpsultanpuri #delhipolice #dpupdates #illegaloccupation #illegalfactory
रोहिणी जिला दिल्ली पुलिस के प्रशांत विहार थाने का SI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिफ्तार।
आज शाम को प्रशांत विहार थाना का एसआई सीबीआई रेड में गिरफ्तार
सीबीआई ने घूस लेते रंगे हाथ एसआई लेखराज को गिरफ्तार किया
ठगी के मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी परेशान कर रहा था। बीस हजार ले लिए थे और 80 हजार की और मांग थी। @CPDelhi@DelhiPolice@dcprohinidelhi@Vijay_Singh_IPS@LtGovDelhi@CMODelhi@CBIHeadquarters #cbiraid #psprashantvihar #delhipolice #dpupdates #rohinipolice #hellodelhipolice
बाहरी जिले के पश्चिम विहार वेस्ट थाने के अंतर्गत बी ब्लॉक अमलवास रोड गर्ल्स स्कूल ज्वालापुरी नंबर 4 में गिरी 2.5 मंजिला इमारत तीन से चार लोग दबे होने की सूचना,मौके पर कई दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ एम्बुलेंस और पुलिस बल मौजूद। घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में करवाया गया भर्ती। दबे हुए लोगों की हालत नाजुक,बिल्डिंग गिरने की वजह अभी साफ नहीं।पुलिस जांच में जुटी। @CPDelhi@DelhiPolice@dcpouter@LtGovDelhi@CMODelhi@ANI #delhipolice #dpupdates #buildingcollaspe #pachismviharwestpolicestation
#ambulance #police @PTI_News@ians_india
🚨 पिछले 12 सितंबर को रोहिणी सेक्टर 4
थाना विजय विहार पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग के तहत DCP रोहिणी शशांक जायसवाल और एडिशनल DCP तनुश्री ने गर्ल्स हॉस्टल में रह रही JIMS कॉलेज की करीब 70–80 छात्राओं से मुलाकात की थी।
👮 छात्राओं से सुरक्षा को लेकर बातचीत की गई और आपात स्थिति, आने-जाने के दौरान सावधानी और हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी जानकारी दी गई।
👉 JIMS हॉस्टल के ठीक सामने पुलिस बीट पर नहीं है किसी भी बीट वाले और sho का नंबर ना ही कोई आपातकालीन नंबर फिर कैसे आपात स्थिति में छात्राएं करेंगी संपर्क ।
👉 JIMS हॉस्टल और उसके पीछे एक और हॉस्टल में रहती है 100 से ज़्यादा छात्राएं आखिर आपात स्थिति में कैसे करेंगी बीट वाले और थाना विजय विहार से संपर्क।
👉 ज्यादातर समय रहते है बीट वाले बीट से नदारद किसके भरोसे है छात्राओं और आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी।
👉आखिर क्यों बीट पर नहीं है किसी बीट कर्मी , sho, women helpline aur अन्य आवश्यक नंबर।
#Rohini #DelhiPolice #VijayVihar #DelhiNews #RohiniNews #delhipolice #dpupdates
@CPDelhi@LtGovDelhi@DelhiPolice@CMODelhi@dcprohinidelhi@vijay_singh_ips
👉रोहिणी जिला में अपराधियों के हौसले बुलंद कानून का कोई खौफ नहीं बेधड़क दे रहे है अपराधों को अंजाम।
👉 रोहिणी जिला के अमन विहार के अंतर्गत
रोहिणी सेक्टर 20 में युवक के घर पर 20 से 30 बदमाशों ने किया पथराव ,युवक ने लगाई पुलिस से गुहार युवक का आरोप पुलिस नहीं सुन रही युवक की गुहार।
👉विजय विहार के इलाके में बीती रात करीब 10:05 के आस पास युवक के साथ हुई स्नेचिंग।
👉हमेशा बड़ा हादसा होने के बाद ही क्यों जागती है पुलिस।
👉अपराधियों में क्या कानून डर खत्म हो गया है।
👉रोहिणी जिला में तेजी से बढ़ रही है अपराधिक वारदाते।
👉पुलिस थानों में नहीं होती है फरियादी की सुनवाई।
👉 कई जगहों पर बीट बूथ से नदारद रहते है पुलिसकर्मी।
@CPDelhi@DelhiPolice@Vijay_Singh_IPS@dcprohinidelhi@LtGovDelhi@cmodelhi@rekhagupta #delhipolice #dpupdates #hellopolicestation #amanviharpolicestation #shoamanvihar #dcprohini
#crimenews #cctvfootage
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सोमवार रात (28 सितंबर 2026) को बदमाशों और सेंट्रल दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम के बीच एक मुठभेड़ हुई।
पुलिस ने विकास कालिया गैंग के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
• दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान दोनों अपराधी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। @DelhiPolice@CPDelhi #delhipolice #dpupdates #encounter #gagnsters
बीती रात रोहिणी जिले के साउथ रोहिणी थाने में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की लूटपाट के बाद हत्या करदी गई थी।रोहिणी डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में साउथ रोहिणी थाना स्टाफ ने कुछ ही घंटों में इस वारदात में शामिल दो लड़कों और एक लड़की को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया।@CPDelhi
मॉडलिंग करने वाली मुस्कान की तिलक नगर में उसी के घर में घुसकर इमरान ने कर दी हत्या, आरोपी मौके से हुआ फरार पुलिस जांच मे जुटी हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं। @DelhiPolice#dpupdates#murdernews#tilaknagar
तिब्बत में विनाशकारी जल तांडव, ग्यारांग पोर्ट ढहा, नेपाल तक भारी तबाही। तिब्बत में पहाड़ों से उठी भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है।जो नेपाल तक पहुंच गई लोग इधर से उधर जान बचाते दिखे। इस भारी तबाही में सैकड़ों लोगों की जान जाने की खबर है। #nepal#flashflood