सचिन पायलट जी : सिर्फ एक नेता नहीं, संघर्ष और समर्पण की मिसाल
आज केरल विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस पार्टी की मजबूत बढ़त एक नए विश्वास और ऊर्जा का संकेत दे रही है। इस सफलता के पीछे जिन नेताओं ने ज़मीन पर मेहनत की, उनमें एक प्रमुख नाम है — सचिन पायलट जी
वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में उन्होंने 65 से अधिक कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए अथक मेहनत की। लगातार दौरे, जनसभाएँ, डोर-टू-डोर अभियान और रोड शो — हर स्तर पर उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता साफ दिखाई दी।
केरल के 14 में से 10 जिलों का व्यापक दौरा कर, एक दिन में 5-6 कार्यक्रमों में भाग लेना, यह दर्शाता है कि वे सिर्फ नेतृत्व नहीं करते, बल्कि खुद मैदान में उतरकर संघर्ष करते हैं।
उनकी यही कार्यशैली उन्हें भीड़ से अलग बनाती है — न थकने वाला जज़्बा, जीत के लिए समर्पण और संगठन को मजबूत करने की निरंतर कोशिश।
सचिन पायलट जी — एक ऐसा नाम, जो संघर्ष, नेतृत्व और प्रतिबद्धता का प्रतीक बन चुका है। @INCIndia@RahulGandhi@SachinPilot
अति आवश्यक
राजस्थान भी हुआ सतर्क
डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने किया सबको अलर्ट...
जयपुर। दिल्ली में लाल किला के बाहर हुए विस्फोट की सूचना के मद्देनज़र राजस्थान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने सभी डीसीपी/एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों आदि जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अत्यधिक सतर्कता बनाए रखें।
उन्होंने अधीनस्थ समस्त पुलिस अधिकारियों को कहा है कि अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात करें तथा अपने बीडीएस (Bomb Disposal Squad) दलों को भी सतर्क रखें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी पुलिस अधीक्षक/ उपायुक्त स्वयं निगरानी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा है कि कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पूरी तरह से की जाए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों को भी किसी भी तरह की भ्रामक या गलत सूचना का तुरंत खंडन करने हेतु अलर्ट किया जाए।
उन्होंने समस्त रेंज आईजीपी एवं पुलिस आयुक्त को उपरोक्तानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को निर्देशित किया है।
#RajasthanPolice
#DelhiPolice
#DGPAlerts
#HighAlert
#PublicSafety
#StayVigilant
#SecurityUpdate
#CrowdSafety
#BombDisposalSquad
#RajasthanUpdates
#SafetyFirst
#PoliceOnDuty
#AlertTodaySafeTomorrow
#EmergencyResponse
#CitySecurity
#AntiTerrorMeasures
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी, शिक्षक लंबे समय से तबादलों हेतु प्रतीक्षारत हैं। अत: संगठन आपसे तृतीय श्रेणी सहित शिक्षकों के सभी संवर्गों के #स्थानांतरण से प्रतिबंध हटा कर उनके तबादले करवा कर राहत प्रदान करने का आग्रह करता है।
@rajcmo@madandilawar@rajeduofficial
मोदी सरकार में देश के बहुत सीमित लोगों की आमदनी बढ़ रही है।
जहां कॉर्पोरेट्स को टैक्स में करोड़ों रुपए की छूट दी जा रही है, वहीं मध्यम वर्ग से GST वसूल किया जा रहा है।
देश में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। GST का प्रोसेस इतना जटिल है कि छोटे व्यापारी उसका पालन नहीं कर सकते हैं।
मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए मध्यम वर्ग के ऊपर जो भार डाला है, उसे कम करने का समय आ गया है।
: कांग्रेस महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी @SachinPilot जी
📍 मुंबई, महाराष्ट्र
हमें अपने संगठनात्मक शक्ति को बढ़ाना होगा। हमारे समर्थक जानना चाहते हैं कि हम अपने आप को शक्तिशाली बनाने के लिए क्या करने वाले हैं? वैसे लोग जो हमारे समर्थक नहीं है परन्तु केंद्र सरकार से अपनी उम्मीद खो बैठे हैं वो भी जानना चाहते हैं कि हम कैसे अपने आप को मजबूत बनायेंगे।
इसलिए मैं आपको पिछली 29 नवंबर की Working Committee की बैठक में संगठन को मजबूत करने की बात की याद दिलाता हूँ । हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों से निराशा का जो वातावरण बना था, हमने उससे सक्रियता से जूझने का फैसला किया था।
बीते संसद सत्र में हमने दृढ़ निश्चय, रचनात्मकता और ठोस इरादों के साथ सरकार को बैकफुट पर धकेलने में और विपक्ष में नई स्फूर्ति पैदा करने में सफलता पायी है। हमने संगठन में ज़रूरी फैसलों पर और प्रक्रियाओं पर सोच विचार भी किया है।
मैं ये कहना चाहता हूँ कि सन 2025 हमारे संगठन-सशक्तिकरण का साल होगा। हम संगठन में सभी रिक्त पदों को भरेंगे । उदयपुर declaration को पूरी तरह से लागू करेंगे। अपने संगठन को AICC से लेकर मंडल और बूथ तक चुनाव जीतने के लिये आवश्यक कौशल से सुसज्जित करेंगे। हमें ऐसे लोग ढूँढ कर निकालना होगा, जो ideologically committed हैं। जो संविधान की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार हैं। जो कांग्रेस पार्टी के Idea of India में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। मुख्यधारा में लाना होगा ।उन्हें संगठन के कार्यों में involve करना होगा, जोड़ना होगा।
केवल मेहनत ही काफी नहीं है, समयबद्ध ठोस रणनीति और दिशा जरूरी है। नयी शक्ति को मौका देने की जरूरत है। स्थानीय एवं नए नेतृत्व को भी उभारने की जरूरत है।
हमारे पास विचारों की ताकत है, गांधी-नेहरू की विरासत है और महान नायकों की धरोहर है। हम बेलगांव से नये संदेश और नये संकल्प के साथ लौटेगे।
इसलिए हमने इस बैठक का नाम ‘नव सत्याग्रह’ रखा, क्योंकि आज संवैधानिक पद पर आसीन महामहिम भी महात्मा गांधी के सत्याग्रह पर सवाल उठा रहे हैं।
जिन्होंने संविधान की शपथ खाई है वो ही झूठ फैला रहे हैं। जो सत्ता में बैठे हैं वो असत्य का सहारा लेकर हम पर आरोप लगाते हैं। ऐसे लोगों को ही हमें बेनकाब करना है, परास्त करना है।
साथियों, मैं आपको गांधीजी की ही कही बात याद दिलाता हूँ, वो कहते थे कि “सत्य तब भी टिकता है, जबकि उसके पक्ष में जन-समर्थन न हो”। हमारे पीछे तो सत्य भी है और करोंड़ो लोग भी।
इसलिए यह मायूसी का वक़्त नहीं है। हमें एकता के साथ विरोधियों के झूठ को धराशायी करना है। हमें विश्वास के साथ आगे बढ़ना है और चुनौतियों से डटकर मुक़ाबला करना है। और हम ज़रूर कामयाब होंगे।
जय बापू! जय भीम !
जय सविंधान ! जय हिन्द।
[3/3]
दौसा के कालीखाड़ गांव की डांगडा ढाणी में बोरवेल में गिरे मासूम बालक को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है, जो अत्यंत चिंताजनक है। लंबे समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है परंतु अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
इस घटना के संदर्भ में मैं स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं।
बालक की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
जनता की सुरक्षा की गारंटी कब देगी भाजपा सरकार ?
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव जननेता आदरणीय श्री सचिन पायलट जी ने टोंक जिले के देवली के समरावता गांव में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निंदा करते हुए सही कहा है कि राज्य सरकार का कहीं पर भी कंट्रोल नहीं है। सरकार ने अपने ही नागरिकों पर हमला किया है और महिलाओं तथा बच्चियों के बर्बरता की है जो अस्वीकार्य है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देना चाहिए। @SachinPilot
कम्प्यूटर शिक्षा के बढ़ावे के लिए ये माँग बहुत जरूरी है सरकार को कंप्यूटर अनुदेशक की नई भर्ती निकाल देनी चाहिए आज युवा इस माँग को लेकर शाम को ट्विटर पर इस माँग का ट्विटर ट्रेंड करवायेंगे !
आज शाम नई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के नाम
ट्विटर वॉर
रात 7:00 बजे से 9:00 बजे तक
हैशटैग
#मांग_नई_कंप्यूटर_अनुदेशक_भर्ती
उठो जाओ प्रयास करो तभी भर्ती आएगी
@BaBarS0007@pawansahu51@ersanjayjpr@SukhveerHooda@Mahendra_SFI_RJ@Radhemahwa@manojmeena@HANUMANKISAN
माननीय मुख्यमंत्री जी और शिक्षा मंत्री जी सालो से तबादलों की राह देख रहे समय रहते अध्यापकों के तबादले करे अन्यथा संगठन @RESMA_7 प्रदेश में इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन शुरू करेंगा !
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक#3rd_शिक्षक_मांगे_तबादला