हाथरस
➡️कल आकाश आनंद की हाथरस में जनसभा
➡️बसपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे
➡️सादाबाद विधानसभा में जनसभा करेंगे आकाश
➡️डॉक्टर अविन शर्मा के समर्थन में जनसभा करेंगे
#Hathras@bspindia@AnandAkash_BSP
पंद्रह साल सत्ता से बाहर रहने वाली पार्टियां समाप्त हो जाती हैं लेकिन बसपा की रैलियों की भीड़ और भव्यता देखकर लगता है बसपा आज भी उतनी ही ताकतवर और मजबूत है जितनी पहले थी। ये अविश्वसनीय है। बसपा अमर है।
*लखनऊ | ब्रेकिंग*
*तुगलकाबाद से धलेता तक रविदास गुरुघर विवाद पर गरजीं मायावती, BJP-AAP दोनों पर साधा निशाना*
बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के गुरुघर को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों को घेरा है। रविवार सुबह X पर 4 प्वाइंट में पोस्ट कर उन्होंने याद दिलाया कि कैसे दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरुघर ढहाया गया था।
*मायावती ने क्या कहा - 4 बड़ी बातें*
*1. 10 अगस्त 2019 को तुगलकाबाद में बुलडोजर चला -* मायावती ने लिखा, 10 अगस्त 2019 को दिल्ली के तुगलकाबाद में संतगुरु रविदास जी के पवित्र गुरुघर को बुलडोजर और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया गया था। जब देशभर की संगत लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरी तो उन्हें लाठीचार्ज, आँसू गैस, गिरफ्त��रियाँ और मुकदमों का सामना करना पड़ा, काफी लोगों को जेल भी जाना पड़ा।
*2. आज भी टीन शेड में टेकना पड़ रहा माथा -* इतना ही नहीं गुरुघर की भूमि भी छीन ली गई और आज भी संगत को लोहे के अस्थायी टीन शेड में अपने गुरुजी को माथा टेकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ये स्थिति करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाली ��ै।
*3. पंजाब चुनाव आते ही BJP की कलश यात्रा पर सवाल -* मायावती ने आरोप लगाया कि अब पंजाब चुनाव नजदीक आते ही वही भाजपा संतगुरु रविदास जी के नाम पर 'कलश यात्रा' निकालकर गुरुजी के बेगमपुरा शहर के लक्ष्य से समाज को भटकाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर पंजाब के धलेता गाँव में गुरुघर की दीवार गिराए जाने पर जब संगत और बसपा ने आवाज उठाई तो गिरफ्तारियाँ की गईं। अंत में फिर आम आदमी पार्टी की सरकार को झुकना पड���ा और गुरुघर का पुनर्निर्माण कराना पड़ा।
*4. समाज सतर्क रहे, बेगमपुरा संकल्प यात्रा में जुटें -* ऐसे में समाज भाजपा और आप की राजनीति से सतर्क रहे। उन्होंने अपील की कि 'पराधीनता का अन्त एवं बेगमपुरा का संकल्प' संतगुरु श्री रविदास जी सम्मान यात्रा जो तुगलकाबाद से धलेता गाँव तक पहुँच रही है, उसमें समूह संगत सादर आमंत्रित है। और गुरुजी के बेगमपुरा के आदर्श, सम्मान, समानता और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएं।
ब��ा दें कि मायावती लगातार संतगुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सिद्धांत को अपनी सियासत के केंद्र में रखती रही हैं, और इस बार उन्होंने सीधे तौर पर पंजाब चुनाव से पहले BJP और पंजाब की सत्ताधारी AAP दोनों पर दलित समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
#Breakingnews | @Mayawati @bspindia
श्री उमाशंकर सिंह जी एवं श्री सतीश चंद्र मिश्रा जी वे उन दलित नेताओं से लाख गुना बेहतर हैं जो बसपा के अच्छे दौर में मलाई चाटतें रहें !
और जब संकट की घड़ी आई तो बसपा को संकट मे छोड़ कर दुसरे दलों में मलाई खाने पहुंच गए!
कम से कम इन्होंने बसपा के घर और मिशन को तो नहीं छोड़ा !
#बहन_जी_का_संदेश