अगर सच में बराबरी की सजा दी जाने लगेगी न तो समाज को पुरुषविहीन होना पड़ेगा क्योंकि अधिकतर पुरुष तभी तक शराफ़त के चोले में है जब तक उसे मौक़ा नहीं मिल रहा
https://t.co/v4P8r4ReRn
बादलों ने तुम्हारा दुःख समेटा
बारिश की बूँदों ने तुम्हारा प्रेम
और बरस पड़ा सावन बनकर
घर के आँगन में,गली और चौबारे मे
पेड़ों की टहनियों पर,फूलों और कलियों पर
पर मै जानती हूँ ये तुम्हारा भेजा हुआ
वो चुम्बन है जो मै छोड़ आयी थी
तुम्हारे माथे पर पिछली मुलाक़ात मे
#निवेदिता@nivedi28
स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय द्वारा प्रकाशित न्यूज़लेटर ' स्वच्छता टाइम्स' के मई, 2026 अंक में पढ़िए
⭐ मुख्यमंत्री ने नगर निगम लखनऊ की 413 करोड़ की 342 परियोजनाओं का किया शिलान्यास/लोकार्पण।
⭐ स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय 2.0 के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय समीक्षा बैठक का आयोजन; नगर विकास मंत्री ने प्रस्तुत किया यूपी का स्वच्छता मॉडल।
⭐ एस.डब्ल्यू.एम. नियमावली 2026 एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के दृष्टिगत समीक्षा बैठक।
⭐ लीगेसी वेस्ट निस्तारण में गाजियाबाद बना प्रदेश के लिए मिसाल।
⭐ ईद -उल -अज़हा (बकरीद), गंगा दशहरा एवं अन्य पर्वों को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।
⭐ सीएम योगी का विजन; देश में मॉडल बना गोरखपुर नगर निगम, एस. डब्ल्यू.एम. रूल्स को प्रभावी बनाने हेतु जन - जागृति सप्ताह का आयोजन, नगर निगम वाराणसी में 15 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम, साथ में और भी बहुत कुछ
#SwachhUp #SwachhataTimes
#WED2026 #PlantationDrive #WorldEnvironmentDay
@PibLucknow@CBCLucknow@airnews_lucknow@SwachhBharatGov@InfoDeptUP@NagarVikas_UP@MyGov_UP@CMOfficeUP@aksharmaBharat@UPGovt@MoHUA_India
परिवार के साथ माँ कामाख्या देवी के दर्शन, पूजन और हवन का सौभाग्य मिला । इस अवसर पर अनन्य शिवभक्त और बॉलीवुड के धाकड़ अभिनेता आशुतोष राणा @ranaashutosh10 से आत्मीय भेंट भी हुई।
निवेदिता द्वारा रचित माँ दुर्गा चालीसा का पाठ भी आशुतोष जी ने किया। आशुतोष जी उन विरले कलाकारों में हैं जिन्होंने सफलता के सर्वोच्च शिखर को छूने के बाद भी अपनी विनम्रता, सरलता और संस्कारों को अक्षुण्ण बनाए रखा है। उनकी सहजता और आध्यात्मिकता वास्तव में प्रेरणादायक है। #kamakhya_mandir #Guwahati
स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय द्वारा प्रकाशित न्यूज़लेटर ' स्वच्छता टाइम्स' के मार्च, 2026 अंक में पढ़िए
⭐ मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री योजना - शहरी 2.0 के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपए की अनुदान राशि अंतरित की।
⭐ मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर "नव निर्माण के 9 वर्ष" पुस्तक का किया विमोचन।
⭐ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक संपन्न।
⭐ मुख्यमंत्री ने वाराणसी में सी.एम. ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण परियोजना का निरीक्षण किया।
⭐ पीएनजी सेवा विस्तार पर केंद्र - राज्य समन्वय बैठक, नगर विकास मंत्री ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट।
⭐ गाजियाबाद नगर निगम ब्लूमबर्ग फ़िलेंथ्रोपीज मेयर्स चैलेंज 2025-26 में बना विजेता, स्वच्छता में सशक्त भागीदारी के लिए महिलाओं का सम्मान, साथ में और भी बहुत कुछ
#SwachhataTimes #News #Media #SwachhataHiSeva #SwachhUP #Swachhbharat
@InfoDeptUP@PibLucknow@CBCLucknow@airnews_lucknow@SwachhBharatGov@InfoDeptUP@NagarVikas_UP@MyGov_UP@CMOfficeUP@aksharmaBharat@UPGovt@MoHUA_India
बोलने और लिखने से पहले
दो कदम चलने से पहले
जिसे समझना सीखने लगी थी
वह मेरी #मातृभाषा थी....।
बिना किसी अभ्यास
बिना किसी अतिरिक्त प्रयास
जिस भाषा ने दिमाग में
कुलबुलाना शुरू किया
वह मेरी मातृभाषा थी...।।
#निवेदिता_सिंह@nivedi28#अंतरराष्ट्रीय_मातृभाषा_दिवस
बटलर पैलेस में राजस्थानी शैली में निर्मित यह महल अपने भव्य गुंबदों, खूबसूरत झरोखों और आकर्षक मेहराबों के कारण एक अलग पहचान रखता है। लंबे समय तक उपेक्षित यह धरोहर जीर्णोद्धार के बाद अब एक आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है
#ButlerPalace#UPGovernment#uttarpradeshtourism