छोटी-छोटी पहल से ही
बड़ा बदलाव आता है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में
अपने शहर को नंबर 1 बनाने के लिए
स्वच्छता सैनिक बनें।
जागरूकता फैलाएं,
सफाई में सहयोग करें
और कचरे के सही प्रबंधन को अपनाएं।
गीले और सूखे कचरे को अलग करना एक जिम्मेदार आदत है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूत बनाती है।
गीला कचरा खाद बनकर मिट्टी को उपजाऊ बनाता है, जबकि सूखा कचरा पुनर्चक्रण के माध्यम से नए संसाधनों में बदल जाता है।
आपकी यात्रा आपकी जिम्मेदारी है। चलते वाहन से कचरा फेंकने के बजाय उसे डस्टबिन तक संभालकर रखें। यह छोटी सी आदत अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएगी।
अपनी जिम्मेदारी निभाएं और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अपने शहर को नंबर 1 बनाने में योगदान दें।
आपकी छोटी-सी आदत, बड़ा बदलाव ला सकती है।
किसी भी तरह के प्लास्टिक पाउच को सिर्फ डस्टबिन में डालें और अपने शहर को साफ-सुथरा बनाएं।
आपका एक कदम पूरे शहर के लिए मिसाल बन सकता है।
आइए, मिलकर स्वच्छता को अपनी पहचान बनाएं।
स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, हमारी पहचान है।
सड़क पर पड़ा कचरा उठाकर सही डस्टबिन में डालना एक छोटी-सी पहल जरूर है, लेकिन यही पहल हमारे शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाती है।
गीले, सूखे, सेनेटरी एवं हानिकारक/स्पेशल केयर कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालकर हम स्वच्छता अभियान को और मजबूत बना सकते हैं।
आइए, छोटी-छोटी अच्छी आदतों के साथ स्वच्छ शहर के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#4BinPratidin
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अपने शहर को नंबर 1 बनाने का संकल्प लें। स्वच्छता अपनाएं, कचरा अलग करें और स्वच्छ, सुंदर शहर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन
आइए मिलकर स्वच्छता को अपना संकल्प बनाएं।
गंदगी दिखे तो चुप न रहें, तुरंत शिकायत करें और जिम्मेदारी निभाएं।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अपने शहर को नंबर 1 बनाएं।
सुविधा के लिए इस्तेमाल की गई एक छोटी प्लास्टिक धरती पर लंबे समय तक बोझ बन जाती है।
अगर आज हम कपड़े का थैला अपनाएं, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दे पाएंगे।
आइए, छोटी आदत बदलकर शहर और प्रकृति दोनों को मुस्कान दें।
पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है।
यह योजना न केवल बिना गारंटी ऋण की सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देकर व्यापार को अधिक सुरक्षित, सरल और सुविधाजनक भी बना रही है।
कैशबैक जैसी प्रोत्साहन सुविधाएं छोटे कारोबारियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने व्यवसाय को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
#PMSvanidhi
#arunsao
#CMOChhattisgarh
#urbanchhattisgarh
#mohua
आज की छोटी सी जिम्मेदारी, कल का साफ और स्वस्थ शहर बनाती है।
कचरा अलग करें, नदी-नालों को गंदा होने से बचाएं और स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं।
आइए, मिलकर अपने शहर को साफ, सुंदर और सुरक्षित बनाएं
स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक जागरूक नागरिक की पहचान है।
अब तकनीक के साथ जुड़कर अपने शहर को स्वच्छ बनाने में आप भी अपना योगदान दें।
Swachhata App डाउनलोड करें, गंदगी की जानकारी दें और समाधान का हिस्सा बनें।
एक क्लिक…. स्वच्छता फिक्स ……
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत सेनेटरी नैपकिन का सही निपटान अपनाएं। उपयोग के बाद पेपर में लपेटकर पीले डस्टबिन में डालें या इंसीनरेटर का उपयोग करें। स्वच्छता के साथ पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
जब लोग जागरूक होकर अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव लाते हैं, तभी पूरा समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है।
सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना, अपनी जिम्मेदारी निभाना और दूसरों को भी जागरूक करना हम सभी का साझा दायित्व है।
आज उठाया गया एक अच्छा कदम आने वाले कल को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर बनाता है।