वर्षा जल संचयन से भू-जल स्तर में सुधार होता है, जल स्रोतों का संरक्षण होता है और पानी की उपलब्धता बढ़ती है। घरों, संस्थानों औरसार्वजनिक भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाकर हम जल संकट को कम करने में योगदान दे सकते है
#CatchTheRain#amrutmission2_0#urbanchhattisgarh#arunsao
स्वच्छता प्रहरी हर दिन मेहनत करके हमारे आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखते हैं।
हमें उनके प्रति आभार प्रकट करना चाहिए और उनके कार्य में सहयोग करना चाहिए।
कचरे को सही स्थान पर डालकर और स्वच्छता का ध्यान रखकर हम उनके प्रयासों को और सफल बना सकते हैं।
#4BinPratidin
#SwachhBharat
#urbanchhattisgarh
#CMOChhattisgarh
#arunsao
भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री वैभव रुण्डवाल (IES) के दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के दौरान प्रथम दिवस दिनांक 19 मई 2026 को नगर निगम जगदलपुर अंतर्गत AHP एवं BLC परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से संवाद कर योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली गई तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
धरमपुरा, जगदलपुर में निर्माणाधीन AHP परियोजना में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा रिक्त आवासों के शीघ्र व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए। साथ ही BLC परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को जल्द निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।
भ्रमण के दौरान नगर पालिक निगम जगदलपुर तथा संभागीय कार्यालय के उच्च अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री वैभव रुण्डवाल (IES) के दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के दौरान द्वितीय दिवस दिनांक 20 मई 2026 को नगर निगम रायपुर अंतर्गत AHP एवं BLC परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।
कचना, रायपुर में निर्माणाधीन AHP परियोजना में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा रिक्त आवासों के शीघ्र व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए।
नालापारा, कचना रायपुर में PMAY-U 2.0 के BLC घटक अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को जल्द निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही नया रायपुर में AHP परियोजना अंतर्गत सेक्टर 16 एवं 30 में निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया एवं वहां निवासरत हितग्राहियों से संवाद किया गया।
भ्रमण के दौरान नगर निगम रायपुर के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीगण तथा सूडा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
किसी के छोटे से ठेले में भी बड़े सपने छिपे होते हैं। पीएम स्वनिधि योजना ने उन्हीं सपनों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। कठिन परिस्थितियों के बाद कई रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को अपने काम को फिर से संभालने और नई शुरुआत करने का अवसर मिला है।
बिना गारंटी ऋण की सुविधा और डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन मिलने से छोटे व्यापारियों का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है।
#PMSvanidhi
#arunsao
#CMOChhattisgarh
#urbanchhattisgarh
#mohua
*नगर पंचायत बसना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 08 मार्च से 14 मार्च 2026 तक "Naari Leads Swachhata"* अभियान अंतर्गत विशेष *निःशुल्क सफाई मित्र सुरक्षा हेल्थ चेकअप शिविर* का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सम्बंधित जांच सभी स्वच्छता दीदीयों का कराया गया।
आज सरोना, रायपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ कचरा निपटान कार्य का निरीक्षण किया। डंप साइट से कचरा हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्य में और तेजी लाने के लिए संबंधित ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
28 वर्ष पुराने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह डंप साइट पूरी तरह साफ हो जाएगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
सचिव बसव राजू एस जी, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।