मनरेगा ग्राम रोजगार सेवकों का भी परिवार है इतनी बढ़ती हुई महंगाई में भी 7788 रुपए मानदेय दिया जा रहा है वह भी 14 महीने से रोका गया है कृपया संज्ञान ले करके मानदेय भुगतान कराये जिससे ग्राम रोजगार सेवकों का भी आर्थिक संकट दूर हो सके
@DM_PRAYAGRAJ@kpmaurya1
आज विकास भवन के यमुना सभागार में बीडीओ एवं एडीओ पंचायत के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में मनरेगा, PM/CM आवास, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, कायाकल्प व जीरो पॉवर्टी की प्रगति की समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए।
@DM_PRAYAGRAJ@CommissionerPrg@ChiefSecyUP@CMOfficeUP
अपना अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है सभी अधिकारियों के पास पत्राचार करने से भी अगर हमारी समस्या नहीं हल हो रही है तो इसका मात्र विकल्प है आंदोलन
शुक्रवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सभी सम्बंधित अधिकारियों को अपने कार्य पद्धति में सुधार लाये जाने एवं कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता नहीं बरतने के निर्देश दिए है। बैठक में जिन योजनाओं में बी, सी, डी श्रेणी प्रदर्शन हो रहा है, उनसे सम्बंधित अधिकारियों से निम्न श्रेणी का प्रदर्शन होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाते हुए अगले माह उन्हें ए प्लस अथवा ए श्रेणी में लाये, अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में कहा कि सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थिंयों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाये।
बैठक में आईजीआरएस पोर्टल से सम्बंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा करने एवं उन्हें गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से स्वयं निस्तारित कराने के निर्देश दिए है। निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से बातचीत करके फीडबैक भी लेने के लिए कहा है। कहा है कि आवेदकों से बिना वार्ता किये आख्या अपलोड न की जाये एवं शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारियों से फीडिंग के कार्य की मानीटरिंग करने तथा स्थलीय सत्यापन व फील्ड विजिट के कॉलम को कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा अवश्य फीड कराये जाने एवं फीडिंग में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए है। सभी सम्बंधित अधिकारियों से समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का न्यायोचित, गुणवत्तापूर्वक समाधान करने के लिए कहा है।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
@kpmaurya1 माननीय ग्राम विकास मंत्री जी आपके विभाग मनरेगा में ना तो मनरेगा मजदूरों का मजदूरी का भुगतान हुआ और ना ही मनरेगा कर्मियों का मानदेय का भुगतान हुआ उनकी होली हैप्पी कैसे होगी
क्या यही होता है सबका साथ सबका विकास क्या यही अमृत काल है क्या यही है अच्छे दिन
@ChouhanShivraj@CMOfficeUP
@INCIndia क्या संविदा कर्मी इंसान नही , हमारे अंदर प्राण नही,हम कभी बीमार नही होते,हमारे बच्चे स्कूल नही जाते,हमें बच्चों की शादी भी नही करनी,माँ बाप बीमार नही,महंगाई का हम पर कोई फर्क नही पड़ता,निर्जीव है हम।
#बकाया_मानदेय का भुगतान हो