महान वीरांगना, चित्तौड़ की महारानी पद्मावती ने आज ही के दिन करीब 16 हजार वीरांगनाओं के साथ पवित्र अग्नि कुंड में स्वयं को समाहित कर लिया था।
चारित्रिक उज्ज्वलता, पवित्रता एवं वीरता की प्रतीक मां पद्मिनी के जौहर दिवस पर उन्हें सादर श्रद्धासुमन।
#JoharDiwas
तेरा स्मारक तू ही होगी, तू खुद अमिट निशानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।।
प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, साहस, शौर्य व समर्पण की मूरत 'झांसी की रानी' लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
#RaniLaxmibai
राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं लम्बी उम्र की कामना करता हूं।
@chaturvediarun1
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत झालावाड़ के भवानीमंडी में आयोजित कार्यकर्ता विषय सत्र में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन माहुर ने “भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए ���ार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यसंस्कृति एवं राष्ट्रसेवा के मूल मंत्र से अवगत कराया।
कार्यक्रम में संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी योजनाओं एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई तथा सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने हेतु समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन शर्मा, विधायक श्री कालूराम मेघवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मुकुट नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र नागर सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकारी आवास पर उनसे सपरिवार मुलाक़ात की और मार्गदर्शन लिया।
आभार माननीय प्रधानमंत्री जी!
@narendramodi@PMOIndia
आज जनसंवाद पदयात्रा में नानौर, देवर और बकानी में किसानों, व्यापारियों, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठजनों—से आत्मीय संवाद हुआ।
देर रात तक ���नसमस्याएँ सुनीं और यथासंभव समाधान सुनिश्चित किया। आप सभी का स्नेह, सहभागिता और विश्वास ही विकास यात्रा की असली ताकत है।
#जनसंवाद_पदयात्रा #PeopleFirst
यह बजट भारत की इकोनॉमी और रोजगार को गति देने वाला है। हर जन के सपनों को पंख लगाने वाला है। जिसकी भावना है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।
मा.प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और मा.वित्तमंत्री श्रीमती @nsitharaman जी को बधाई!
#ViksitBharatBudget
मानवीयता की मिसाल !
दिनांक 25.12.2025 को कड़ाके की ठंड में लावारिस हालात में छोडे गए नवजात शिशु को नन्दकिशोर कश्यप और उसके साथी तुरन्त अस्पताल लेकर पहुंचे। ऐसे समय जब परिजनों ने निर्ममता दिखाई, आपने मानवीयता के उत्कृष्ट कार्य को किया।
आपने और आपके साथियों ने मानवीयता की मिसाल कायम की है। झालावाड़ पुलिस आपके कार्य को सलाम करती है ।
@PoliceRajasthan@RajCMO
आगामी 10 दिसंबर, 2025 को जयपुर में प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धियों एवं योगदान का सम्मान करेगा, बल्कि उन्हें विकसित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा। मैं सभी प्रवासी भाई-बहनों को इस भव्य आयोजन में पधारने के लिए सादर आमंत्रित करता हूं।
#PravasiRajasthaniDivas
On Armed Forces Flag Day, we express our deepest gratitude to the brave men and women who protect our nation with unwavering courage. Their discipline, resolve and spirit shield our people and strengthen our nation. Their commitment stands as a powerful example of duty, discipline and devotion to our nation. Let us also contribute to the Armed Forces Flag Day fund.