बहुप्रतीक्षित बिहार राज्य विधानसभा आमचुनाव के लिये दो चरणों में दिनांक 6 व 11 नवम्बर को मतदान कराने की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज की गयी घोषणा का स्वागत।
चुनाव आयोग व्यापक जन व देशहित तथा देश में लोकतंत्र की मज़बूती के लि�� मतदान की व्यवस्था जनता की चाह के मुताबिक वास्तविक रूप से स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा धन व बाहुबल के अभिशाप से मुक्त कराने के साथ ही पुलिस व सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से पाक-सा�� होना सुनिश्चित करने के लिये सख़्त व प्रभावी कदम उठायेगा, ऐसी उम्मीद।
बी.एस.पी. की बिहार के लोगों से भी विशेष अपील है कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रत्येक नागरिक को दिये गये वोट के अति महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार को इस्तेमाल करने के लिये लोकतंत्र के इस उत्सव में शान्तिपूर्ण तरीके से बढ़-चढ़ कर शामिल हों।
उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) बिहार विधानसभा का य��� चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लगभग सभी सीटों पर लड़ेगी, जिसकी तैयारी के लिये पार्टी के हर स्तर के लोग काफी पहले से जी-जान से सक्रिय हैं तथा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द के नेतृत्व में ’सर्वजन हिताय जागरण यात्रा’ आदि का भी सफल आयोजन किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि बिहार के लोग अपने राज्य में ’कानून द्वारा कानून का राज’ की आदर्श व्यवस्था हेतु ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के पक्ष में ’हाथी’ चुनाव चिन्ह् पर मतदान करके बी.एस.पी. उम्मीदवारों को ज़रूर कामयाब बनायेंगे। धन्यवाद
1. उड़ीसा राज्य के गंजाम जिले में कुछ जातिवादी संगठनों द्वारा दो दलित यूवकों के हाथ-पैर बाँधकर उनकी बेरहमी से पिटाई करना, आधे सर के बाल काटना, घुटनों पर चलनेे, नाले का गन्दा पानी पीने को म���बूर करना यह घोर अमानवीय कृत्य हैं जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। ( 1/2)
हमारी अभिभावक एवं बहुजन समाज पार्टी की मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष, मा० पूर्व मुख्यमंत्री परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने आज हमारे आवास पर आकर स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया।
आदरणीय बहन जी के आत्मीय प्यार एवं आशीर्वाद के लिये हृदयतल से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार।😭🙏🏻
मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कु. मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं उस फैसले के साथ खड़ा हूं।
आदरणीय बहन कु. मायावती जी द्वारा मुझे पार्टी के ���भी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है।
ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। बहुजन मिशन और मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह, मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।
कुछ विरोधी दल के लोग य�� सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो गया, उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है।
यह एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।
कांग्रेस भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों कहते हैं.. फ्री में ये लो, वो लेलो।
इनसे पूछोगे कि हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा, रोजगार क्���ों नहीं देते? ये कुछ नहीं बोलेंगे। वे हमारे बच्चों को बेकाम बनाने का काम कर रहे हैं।
~ मान्य आकाश आनंद जी
सच्चाई तो यह है कि आम आदमी पार्टी और उनके प्रत्याशी दिल्ली की 70 विधानसभाओं के 80% इलाकों में तो वोट मांगने जा ही नहीं सकते। चारों तरफ बदहाली गंदगी स सड़कों पर बेहतर गंदा पानी है।
केवल एनडीएमसी का इलाका छोड़ दिया जाए ��र एक डेढ़ दर्जन पोश कॉलोनी, बाकी पूरी दिल्ली का यही हाल है।
बवाना, नरेला, छावला, बिजवासन, शकूर बस्ती, किराड़ी, मुंडका, नांगलोई, निलोठी, नजफगढ़ के अंदरूनी इलाके, महरौली के अंदर की गलियां, ��ेब सराय, मैदान गढ़ी, देवली, संगम विहार, दक्षिणपुरी, मदन गिरी, गोविंदपुरी, कालकाजी की झुग्गियां, बदरपुर, मीठापुर, जैतपुर के इलाके, मयूर विहार, पटपड़गंज, शशि गार्डन, मंडावली, मंगोलपुरी, सुल्तानपुर माजरा, बाबरपुर, मुस्तफापुर की गलियां, खजूरी खास उस्मानपुर पुश्ता के अंदर की गलियां, पूर्वी दिल्ली का यूपी बॉर्डर से लगा हुआ इलाका, कालिंदी कुंज, बाटला हाउस, जामिया नगर ओखला के अंदरूनी इलाके।
बहुत लंबी लिस्ट है दिल्ली के उन इलाकों की जो बर्बाद कर दिए आम आदमी पार्टी और भाजपा ने मिलकर।
1. दिल्ली विधानसभा का आमचुनाव आगामी 5 फरवरी 2025 को एक चरण में होगा। चुनाव आयोग द्वारा इस बारे में की गयी घोषणा का स्वागत। बीएसपी यह चुनाव अपनी पूरी तैयारी व दमदारी के साथ अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है। उम्मीद है कि पार्टी इस चुनाव में ज़रूर बेहतर प्रदर्शन करेगी।
शुभ दीपावली। समस्त देशवासियों व उनके परिवार वालों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। साथ ही, भाई दूज और छठ पूजा की भी लोगों को शुभकामनायें।