बाड़मेर जिले के अर्जुन की ढाणी, नौखड़ा (आडेल) में वीर शिरोमणि लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के सर्किल को देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की घटना ��त्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और गौरव के प्रतीक हैं। उनके नाम से जुड़े स्मारक को नुकसान पहुंचाना जनभावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।
सरकार तत्काल इस घटना की जांच करवाकर दोषियों को तत्काल चिह्नित करें और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें |
मैंने प्रकरण संज्ञान में आने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है |
जय वीर तेजाजी महाराज! 🙏
@PoliceRajasthan
आज पूज्य पिताजी, स्वर्गीय श्री रामदेव जी चौधरी (पूर्व विधायक, मूंडवा) की पुण्यतिथि है |
पिताजी का स्नेह, उनका मार्गदर���शन, उनके विचार और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरण�� हैं। उनका सान्निध्य भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके दिए संस्कार, आदर्श और जनहित में कार्य करने की सीख सदैव मेरे साथ हैं।
जीवन में जब भी किसी कठिन परिस्थिति का सामना करता हूं, तो पिताजी की कही बातें और उनके संघर्षों की स्मृतियां मुझे आगे बढ़ने का हौसला देती हैं।
आपका आशीर्वाद और आपकी स्मृतियां जीवनभर मेरी ताकत बनी रहेंगी।
सादर नमन |
खी���वसर विधानसभा उपचुनाव में @RLPINDIAorg प्रत्याशी ��वं पंचायती राज चुनाव 2026 में नागौर जिला प्रभारी श्रीमती कनिका बेनीवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
वीर तेजाजी महाराज से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ !
@kanikabeniwal51
जात-पात से ऊपर उठकर हनुमान बेनीवाल का 25 साल का संघर्ष राजस्थान की जनता के लिए एक मिसाल है। क्या आप उनके इस संघर्ष के बारे में जानते हैं? कमेंट में अपनी राय बताएं।
कल 28 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हो रहे चुनावों के दूसरे चरण का मतदान है,आप सभी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में बोतल के चिह्न पर मतदान करके आरएलपी को मजबूत करें |
#पंचायती_राज_चुनाव_2026
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी स्थापना दिवस 🔰✊❤️
समृद्ध, शिक्षित, शक्तिशाली राजस्थान के निर्माण में जुटे सभी कर्मठ, अनुशासित व निष्ठावान कार्यकताओं को रालोपा के स्थापना दिवस की हादिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
#HanumanBeniwal#RLPRajasthan
कल राजस्थान के विभिन्न जिलों में पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण का मतदान है, मेरा समस्त मतदाताओं से विनम्र आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं तथा अपने क्षेत्र के विकास, जनहित और व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें।
जिला परिषद एवं पंच���यत समिति सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के उम्मीदवारों को अपना अमूल्य मत एवं आशीर्वाद प्रदान करें। बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान कर अपने क्षेत्र में जनहित की आवाज को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।
आपका एक-एक वोट लोकतंत्र की ताकत है। आपका समर्थन ही हमारी ऊर्��ा है और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हमारा संकल्प ही हमारी पहचान है।
आपका साथ, आपका विश्वास — व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प !
#RLP #व्यवस्था_परिवर्तन #पंचायती_राज_चुनाव_2026
RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी ने आज पंचायती राज चुनावों को लेकर बाड़मेर जिले के दौरे में कहा कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए हो रहे चुनावों में राष्ट्रीय ��ोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है |
@hanumanbeniwal
आज पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण का मतदान जारी है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के समस्त सदस्यो�� एवं कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों पर आरएलपी के चुनाव चिन्ह ‘बोतल’ के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करें।
आप सभी की जिम्मेदारी है कि पार्टी से जुड़ा कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। प्रत्येक मतदाता तक पहुंचें, उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
आपका एक-एक वोट व्यवस्था परिवर्तन की त��कत है।
कल 22 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव का प्रथम चरण है,आप सभी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में बोतल के चिह्न पर मतदान करके आरएलपी को मजबूत करें
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 क�� बाड़मेर जिले में पंचायती राज चुनावों को लेकर बाड़मेर जिले में मेरा जन - संपर्क कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा -
1- रामदेरिया मंदिर (उंडू काश्मीर ) - सुबह 11:15 बजे
2- बाटाडू (नायरा पेट्रोल पंप के पास )- दोपहर 01:15 बजे
3- घोनरी नाडी - दोपहर 03:15 बजे
4- सनावड़ा (दुगेरो का तला) - शाम 05:15 बजे
प्रथम चरण के पंचायती राज चुनावों में चुनाव प्रचार के दौरान मैंने अपने स्तर पर अधिकतम प्रयास करते हुए अनेक जिलों में पहुंचकर आपके बीच उपस्थित रहने का प्रयास किया।
जहां मैं व्यक्तिगत रूप स��� नहीं पहुंच पाया, वहां मेरी इस अपील को ही मेरी उपस्थिति मानकर जिला परिषद व पंचायती समिति सदस्य पद के चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों को अपने मत रूपी आशीर्वाद से संबल प्रदान करें।
आपका एक-एक मत व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई को मजबूती देगा। आइए, लोकतंत्र की ताकत बनें और बोतल के चुनाव चिह्न पर मतदान कर आरएलपी के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।
आपका विश्वास, आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
चुनाव चिन्ह - बोतल
#पंचायती_राज_चुनाव_2026
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में बोतल के चिन्ह पर मतदान करके आरएलपी को मजबूत करें |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को बीकानेर जिले में आरएलपी से जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थन में जन- सम्पर्क करेंगे –
1-लालमदेसर मगरा :- रोड़ शो -सुबह 10:15 बजे
2- बासी बरसिंहसर :- रोड़ शो -सुबह 10:45 बजे
३- पलाना :- जन सभा -सुबह 11:30 बजे
4- केसरदेसर जाटान :- रोड़ शो -दोपहर 12:30 बजे
5- रामसर :- जन सभा दोपहर 01:15 बजे
6-नोरंगदेसर :- रोड़ शो दोपहर 02:15 बजे
7-बम्बलु :-रोड़ शो दोपहर 02:45 बजे
8-शेरेरा :- जन सभा दोपहर 03:30 बजे
9-महादेव वाली :- जन सभा शाम 05:30 बजे
10-सत्तासर :- स्वागत शाम 06:30 बजे
11 लाखूसर :- स्वागत शाम 07:30 बजे
#RLP #पंचायती_राज_चुनाव_2026
@hanumanbeniwal