आइये, विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अधिकाधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। भावी पीढ़ियों को प्रदूषण मुक्त एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
@yadavakhilesh@samajwadiparty@MediaCellSP@dimpleyadav
भाजपा दलितों और पिछड़ों को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहती है। भाजपा के नेताओं की भाषा इस बात को स्पष्ट कर चुकी है कि वह यह जान गए हैं कि उनकी हार तय है।
जल्द ही जनता उनको और उनकी विचारधारा को जवाब देगी।
एसिड अटैक पीड़ितों द्वारा अपने रोज़गार के लिए चलाए जाने वाले शिरोज़ हैंगआउट कैफे पर बिना समय दिए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तोड़फोड़ कर नुक़सान पहुँचाना नाइंसाफ़ी है. सरकार ख़ुद तो रोज़गार दे नहीं पा रही है और जो ख़ुद कोशिश कर रहे हैं उन्हें प्रताड़ित कर रही है. निंदनीय कृत्य.
उपचुनावों में मिली मुँहतोड़ पराजय व आगामी चुनावों में होने वाली हार के डर से देश के उच्च पदों पर बैठे लोग अपनी सभाओं में ग़लतबयानी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं लेकिन अब जनता इनके छलावे व झूठ को पहचान गयी है. ऐसे भाषण-बयान इनकी हताशा दर्शा रहे हैं. इस बार यूपी इनको शून्य कर देगा.
देश के विकास की असली नजीर यही है, मोदी जी के विकास की आँधी में बनारस में विकास का पुल गिर जाता है, जनता दब के मर जाती है! पूर्वांचल के विकास की कसम खाने वाले 4 साल बीतने के बाद शिलान्यास करने आ रहे है! अंत समय में सब को काशी ही आना होता है! मोदी जी के राजनीतिक अंत का प्रारंभ है!
छोटे देश जब बड़े सपने देख सकते हैं तो फिर हम दुनिया के इतने बड़े देश होकर बड़े सपने क्यों नहीं देख सकते. कमी न खिलाड़ियों की है न हुनर की और न हौसलों की, कमी है तो सरकार के द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं की. खेलों के लिए सरकार को आगे आना ही होगा.
फूलपुर-इलाहाबाद में सपा के समर्थन की ये लहर नहीं तूफ़ान है. ऐसा लग रहा है जैसे पूरे क्षेत्र की जनता वर्तमान सरकार की विघटनकारी राजनीति, झूठे वादों, किसानों-कारोबारियों-बेरोज़गारों की बर्बादी, बैंकों की लूट का जवाब देने के लिए ‘साइकिल’ का बटन दबाकर सपा को जिताने के लिए बेताब है.