हरियाणा की बेटी होने के नाते मैं अपने मुख्यमंत्री से कुछ सवाल करना चाहती हूँ -
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी
1) क्या कभी मेरे साथ ये मेरे आस पास किसी के भी साथ कुछ गलत हो रहा हो तो क्या मैं आवाज़ उठा सकती हूँ ?
2) क्या मैं उस अन्याय से रिलेटेड concerned अधिकारी या नेतागण से जो अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रहा -- सवाल पूछने का अधिकार रखती हूँ ?
3) यदि वह पब्लिक office अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़े, जवाब न दे तो क्या मैं उनके खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन , प्रदर्शन करने का अधिकार रखती हूँ ?
4) क्या मेरे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने पर भी मेरे सवालों के जवाब देने की बजाये मुझे डराने की मंशा से मुझ पर पुलिसिया कार्यवाही जायज़ है ?
इन सवालों के जवाब ज़रूर दीजियेग़ा मुख्यमंत्री साहब क्यूंकि भारत का संविधान तो मुझे आजादी देता है -- मेरा fundamental राइट के आंदोलन करने का लेकिन भाजपा नहीं देती! !
आप डराते हैं, दबाते हैं -- ताकि आपके खिलाफ आवाज़ न उठे -
ताकि हर वो व्यक्ति डर जाये जो आपसे त्रस्त है l
क्यूँ ऐसा माहौल बना रहे हैं ? किसलिए ?!!
यह केवल भर्तियों के मुद्दों की नहीं बल्कि प्रत्येक मुद्दे की बात है l
आप सरकार हैं , आशा भी आपसे हैं और शिकायत भी आपसे ही !
आज मुझे GJU से कुछ छात्रों ने फ़ोन किया और कहा कि मैं सबके मुद्दे उठाती हूँ तो उनका क्यूँ नहीं? तो उसी कड़ी में मैं उन छात्रों की बात रखने आयी हूँ --
एक यूनिवर्सिटी का VC अपनी ही यूनिवर्सिटी के छात्रों से बात -संवाद क्यूँ नहीं कर सकता है ?
प्रजातंत्रिक तरीको की केवल बात ही होगी ? कभी अपनाये नहीं जाएंगे क्या ??
बात कर लेते तो मुद्दा इतना escalate होता ही नहीं l
और युवाओं पर सुनने में आया है 3rd डिग्री टार्चर तक कहाँ
तक उचित है !!
पोलिटिकल एंगल को इतर रखते हुए आप स्वयं बताएं-- छात्रों की VC नहीं सुनेगे तो कौन सुनेगा? ?
जनता की सरकार नहीं सुनेगी तो कौन सुनेगा ??
आप क्यूँ खुद को मुख्य सेवक कहते हैं जब फरमान ही सुनाने आते हैं और सुनना नहीं आता तो -- राजा कहिये खुद को !
कहिये खुलकर कि हर आवाज़ जो खिलाफ है उसे कुचला जाएगा , दबाया जाएगा , abuse of power होगा !
निंदनीय !
#श्वेता_ढुल
जब भी हमें कोई दुख तकलीफ होती है या हम सरकार से किसी बात से सहमत नहीं होते हैं , हमें न्याय चाहिए होता है तो हम सरकार व उनके नुमाइंदो को या फिर अधिकारियों को मिलते हैं - उन्हें लिखते हैं व उनसे समाधान की अपेक्षा करते हैं l
हमारे लिखे की यदि हम रिसीविंग (डायरी नंबर) लेते हैं तो एक फ़ाइल बनती है l
यह फ़ाइल concerned अधिकारी तक जाती है -
यदि ज़रूरत हो तो concerned मंत्री व CM तक भी जाती है l
व एक समय सीमा के बाद आपको जवाब मिल जाता है l
लेकिन हमारे यहाँ पर फ़ाइल इस डेस्क से उस डेस्क तक जाती है -
घूमती रहती है l
अधिकारी अपने पर से पल्ला झाड़कर आगे भेज देते हैं
और यहाँ से वहाँ फ़ाइल घूमती ही रहती है लेकिन समाधान या एक अदद जवाब तक नहीं मिलता l
मैं यहाँ पढ़ रही हूँ कि कैसे 2019 में होने वाला स्टेनो एग्जाम आजतक नहीं हुआ l
एक CET भी पूरा हो गया लेकिन स्टेनो उसमें भी नहीं पूरा किया l रद्द कर दिया , वेकन्सी नए CET में जोड़ दी l
ये बच्चे पूछना चाहते थे कि आधे से ज़्यादा प्रक्रिया होने के बाद एग्जाम कैंसिल क्यों ?
लेकिन फ़ाइल बस घूम रही है - जवाब नहीं मिल रहा है l
नए CET में स्टेनो फिर से विज्ञापित है l
लेकिन अभी भी गारंटी नहीं कि एग्जाम ले ही लेंगे l
और अगर ले भी लिया तो इन बच्चों को यकीन है कि 2029 से पहले रिजल्ट नहीं देंगे l इलेक्शन ईयर जो हुआ l
2019 से 2029- 10 साल! !!
Is it worth ?
मैं यहाँ ज़्यादा टिप्पणी नहीं करुँगी लेकिन आप पर छोड़ती हूँ -
क्या यह सही है ?
#श्वेता_ढुल
चेयरमैन HSSC ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन बच्चों ने acknowledgement sign करने के बाद अपलोड नहीं किया है वे #CET में नहीं बैठ पाएंगे! !
इससे क्रूरता भरा फैसला क्या ही होगा कि बच्चों की एक गलती पर उनके 3 साल बर्बाद लेकिन सरकार और कमीशन ने जितनी गलतियाँ की उसपर कुछ नहीं? ?
सच्चाई सुनो अब -
सच्चाई यह है कि आपकी नीयत नहीं , मंशा नहीं वरना इतनी बड़ी सरकार चाहे तो क्या कुछ सम्भव नहीं ?
सच्चाई यह है कि आपका पोर्टल फॉर्म भरते समय ठप्प पड़ा रहा -
लाखों बच्चों ने जनरल केटेगरी में फॉर्म भरा क्यूंकि जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाए -
और आप खुद गलती किये बैठे हैं तभी तो एग्जाम के बाद करेक्शन पोर्टल तक खोलेंगे -
कहते हैं कि ऐसे बच्चे जिनके एडमिट कार्ड उनकी गलती की वजह से डाउनलोड नहीं हो पाए उनकी संख्या 4 या 5 % ही है बस !
13,48,697 बच्चों का 4% हुआ 53,947
और 5% हुआ 67,434
एक मोटा मोटा आंकड़ा लें तो तकरीबन 60,000 बच्चे पेपर देने से वँचित हो जाएंगे !
ये आंकड़े हैं -- आप ही के दिए हुए-- आपके खिलाफ कोई एजेंडा नहीं !!
अभी भी इन बच्चों की चाहो तो मदद कर सकते हो --
लेकिन क्या करोगे ??
नहीं करोगे तो इनके ₹500 each के हिसाब से 3 करोड़ भी क्यों डकार गए ??
वापिस करो !!
सरकारें अपने प्रदेश के युवाओं का भविष्य निखारती हैं -
उन्हें उम्मीद देती हैं --
उनके लगातार माफ़ी माँगने और मदद करने पर यूँ दुत्कारती नहीं ! @NayabSainiBJP@BJP4Haryana
#श्वेता_ढुल
@GmRoadwaysggn@cmohry
There are so many bus mentioned in the given time table#RealityIsTotallyDifferent#PleaseLookIntoThisThereWasNotASingleBuS for Rohtak to Gurgaon or Gurgaon to Rohtak. @moolchandbjphry@mlkhattar
NEET जैसी परीक्षाओं में लाखों बच्चे मेहनत से तैयारी करते हैं और अपनी जिंदगी के सबसे कीमती पल इस तैयारी में लगाते हैं। पूरा परिवार इस प्रयास में अपनी श्रद्धा और शक्ति डालता है। लेकिन साल दर साल इन परीक्षाओं में पेपर लीक, रिजल्ट से जुड़ी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।
क्या परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए? क्या सरकार को लापरवाही वाला रवैया छोड़ परीक्षा प्रणाली पर गंभीरता से विचार नहीं करना चाहिए?
हम अपने युवा साथियों के सपनों को यूँ बिखरते हुए नहीं देख सकते। उनकी मेहनत के साथ सिस्टम द्वारा किया जा रहा ये अन्याय रुकना चाहिए।
सरकार को गंभीरता से इन गड़बड़ियों को सुधारने के लिए कदम उठाने होंगे।
माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार।
आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करूँगा। दोपहर 3 बजे घर से निकलूँगा। पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूँगा। वहाँ से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊँगा। और वहाँ से पार्टी दफ़्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से मिलूँगा। वहाँ से फिर तिहाड़ के लिए रवाना होऊँगा।
आप सब लोग अपना ख़्याल रखना। जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।
जय हिन्द!
Is road ki halat itni kharab hai,or aapke adhikari bilkul bhi serious nhi hain,isko thik karne ko lekar.Hddd krte hain khin ka bhi photo dal kar complaint close kar dete hain,Inke upr action lo Haryana Sarkar..Gadiyo ka suspension khtm ho ja rha hai.*NH709 Israna town*.
Is road ki halat itni kharab hai,or aapke adhikari bilkul bhi serious nhi hain,isko thik karne ko lekar.Hddd krte hain khin ka bhi photo dal kar complaint close kar dete hain,Inke upr action lo Haryana Sarkar..Gadiyo ka suspension khtm ho ja rha hai.*NH709 Israna town*.