पद्म भूषण डॉ. अनिल पी. जोशी का ग्रासलैण्ड भ्रमण
भाकृअनुप: भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी में पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ. अनिल पी. जोशी एवं उनके सहयोगियों के आगमन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अनिल पी. जोशी के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज कौशल ने उनका स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों तथा चारा एवं चरागाह विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यकृम में उपस्थित झाँसी-इलाहाबाद क्षेत्र के शिक्षक विधायक श्री बाबूलाल तिवारी ने जल संरक्षण पर जोर दिया। पद्म भूषण डॉ. अनिल पी. जोशी ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन, जैव विविधता के संरक्षण तथा सतत विकास के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण में जनभागीदारी और सामुदायिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।
@icarindia@Dept_of_AHD@PIB_India@mygovindia@DDKisanChannel@AgriGoI@PIBHindi@PIBAgriculture@OfficeofSSC
ICAR @icarindia - IGFRI organized Field Day on 19.09.19 in Ambabai village under collaborative project with ICARDA involving > 100 farmers from surrounding villages adopting cactus as drought tolerant lean period fodder @nstomar@girirajsinghbjp@pmo@ICARDA