आज मनगवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मनगवां में कल वाराणसी से वडनगर जाने वाली सेवा संकल्प अभियान यात्रा के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ चाय पर चर्चा हुई।
आज बाबा श्री विश्वनाथ जी की पावन नगरी काशी और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट से शिक्षा, जनकल्याण और विकास के नए संकल्पों को नई गति मिलेगी।
वाराणसी में 12 लाख शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में DBT के माध्यम से ₹1,200 प्रति विद्यार्थी का अंतरण, 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ MoU का निष्पादन तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों का सम्मान होगा।
साथ ही, चित्रकूट एवं मानिकपुर विधान सभा क्षेत्रों में ₹951 करोड़ की 124 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास क्षेत्रीय विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।
शिक्षक सम्मान, विद्यार्थी कल्याण और सर्वस्पर्शी विकास का यही समन्वय 'विकसित उत्तर प्रदेश' की पहचान है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रखर समाजवादी नेता, 'युवा तुर्क' के नाम से विख्यात स्व. चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि🙏
देश की राजनीति में उनके निडर व्यक्तित्व और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
#ChandraShekharJi
धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। इससे कठिन चुनौतियों के बीच भी देश को एकजुट रहने के साथ ही प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
चलन्ति गिरयः कामं युगान्तपवनाहताः।
कृच्छ्रेऽपि न चलत्येव धीराणां निश्चलं मनः।।
‘स्वच्छ मध्यप्रदेश, हम सबकी जिम्मेदारी’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने और स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।
@DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh#MadhyaPradesh
बढ़ते निवेश, स्थापित होते उद्योग और रोजगार के नवीन अवसरों के साथ विकास पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इसी क्रम में आज पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन करूंगा...
विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणपति जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।
जबलपुर स्थित श्री सिद्ध गणेश मंदिर में विराजमान प्रभु श्री गणेश जी की असीम कृपा, मंगलमयी आशीष एवं दिव्य अनुकंपा सभी पर सदैव बनी रहे, यही करबद्ध प्रार्थना है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
योग केवल एक दिन का अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का वह आधार स्तंभ है, जो हमें तन से निरोग और मन से संतुलित बनाता है। भागदौड़ भरी इस दुनिया में यदि स्वयं के साथ समय बिताना है और जीवन में संतुलन बनाए रखना है, तो योग से बेहतर कोई मार्ग नहीं है। आइए, आज हम संकल्प लें कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएंगे और एक स्वस्थ, श्रेष्ठ और खुशहाल समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
करें योग, रहें निरोग।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #HealthyLifestyle #योग_दिवस #स्वस्थ_भारत
LIVE: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गैरीसन ग्राउंड, जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम https://t.co/Kcp20QMyQw
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रीवा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग विद्या आज विश्व के अनेक देशों तक पहुंची है और शांति, समन्वय तथा स्वस्थ जीवन का संदेश दे रही है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के कोलकाता से दिए गए उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
इस दौरान सांसद श्री जनार्दन मिश्र जी, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव जी, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पंचूलाल प्रजापति जी, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह जी, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
#InternationalYogaDay #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस
आज हम जो जीवनशैली अपनाते हैं, वही हमारे आने वाले समय के स्वास्थ्य और सुख का आधार बनती है। योग बढ़ती आयु में भी व्यक्ति के सक्रिय और आत्मनिर्भर बने रहने में सहायक होता है। साथ ही, मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन भी प्रदान करता है।
आगामी 1 जुलाई से विकसित भारत - जी राम जी योजना लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश को पहले 9 महीनों के लिए लगभग साढ़े सात हजार करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।
इस योजना का पैसा कहाँ खर्च होगा, यह न दिल्ली तय करेगी और न भोपाल। गाँव वाले बैठकर स्वयं तय करेंगे कि उनके गाँव में कौन-कौन से विकास कार्य किए जाएँ।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक, परमपूज्य श्रद्धेय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आपने कोटि-कोटि स्वयंसेवकों में राष्ट्रीय चरित्र विकसित करने के पावन ध्येय से संघ की स्थापना की और मां भारती के वैभव को अक्षुण्ण बनाए रखने में अतुलनीय योगदान दिया। राष्ट्र के लिए समर्पित आपका अनुशासित जीवन युवाओं को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा।