हम जो कहते हैं, वो करके भी दिखाते हैं…
आज जबलपुर को ₹397 करोड़ के 5 विकास कार्यों की सौगात दी। 'अमृत 1.0' सीवेज परियोजना का शुभारंभ कर कठौंदा, ललपुर और तेवर में निर्मित तीन बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का लोकार्पण किया तथा 11 लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ भी किया।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए सेवा और सुशासन ही हमारा मूल विकास मंत्र है।
जबलपुर को अगले एक वर्ष में मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को शीघ्र ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सांदीपनि विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए सीधी जिले में बने लगभग 1,500 तालाबों तथा नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों के सफल संरक्षण कार्यों का उल्लेख; हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत हर्ष व गौरव का विषय है।
यह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जनभागीदारी तथा सुशासन के उस संकल्प का प्रमाण है, जिसने जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश जल संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आइए जल बचाने और भविष्य सुरक्षित बनाने के इस अभियान, #CatchTheRain को हम सब मिलकर और अधिक सशक्त बनाएं।
#MannKiBaat
तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को 'एक देश, एक निशान, एक प्रधान' पर हमेशा दुविधा रहती है।
प्रसन्नता है कि 80% से अधिक मुस्लिम बहनों ने UCC के पक्ष में अपनी बात रखी है - माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
@SudhanshuTrived
@BJP4Delhi
श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के "एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान" के संकल्प को साकार करने के लिए हम मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेंगे।
#UniformCivilCode#UCC
25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब देश पर आपातकाल थोपकर नागरिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन किया गया।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों, राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं एवं उन असंख्य साहसी नागरिकों को सादर नमन, जिन्होंने अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की।
#SamvidhanHatyaDiwas
#DarkDaysOfEmergency
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री पंकज जोशी जी ने देवास खादी उत्पादन केंद्र का निरीक्षण कर कतिन एवं बुनकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
देवास, मध्यप्रदेश
@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh@Dilip__jaiswal@JansamparkMP
आज महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार द्वारा "महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड" का गठन किया गया है। साथ ही, "पार्थ योजना" के माध्यम से युवाओं को सेना एवं पुलिस भर्ती के लिए व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, इंटर्नशिप की व्यवस्था के साथ-साथ उनके समायोजन के लिए भी प्रभावी पहल की गई है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
हमारे लिए दल से बड़ा देश है...
पहले की सरकारें Article 370 की बात करने से डरती थीं, हमने उसे खत्म करके पूरे देश में संविधान को समान रूप से लागू किया।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#LongestServingElectedPMModi
कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा शपथ पत्र में आपराधिक प्रकरण की जानकारी छिपाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भ्रमित करने का प्रयास था। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी पक्षों को सुनकर लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। कांग्रेस को अपने आचरण पर आत्ममंथन करना चाहिए - मा मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मध्य प्रदेश के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता श्री पंकज जोशी जी का जिला भाजपा कार्यालय पर आगमन हुआ।
आपका स्वागत कर अगवानी की। आपने पार्टी पदाधिकारीगण के साथ अनौपचारिक एवं आत्मीय संवाद किया।
The audacity is astonishing, but the hypocrisy is not surprising.
जिस दल ने दशकों तक लोकतंत्र को परिवारवाद की बेड़ियों में जकड़े रखा, वह आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहा है। लोकतंत्र में चुनाव लड़ना, प्रत्याशी उतारना तथा समर्थन जुटाना संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस को हर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में साज़िश दिखाई देती है क्योंकि उसकी राजनीति केवल एक पारिवारिक सत्ता केन्द्रित ही रहती है।
कांग्रेस "सियासी मंडी" की बात करती है, जबकि देश ने देखा है कि जोड़-तोड़, खरीद-फरोख्त तथा जनादेश के अपमान की परंपरा उसी के राजनीतिक इतिहास का हिस्सा रही है। देश की जनता को याद है जब 1959 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने केरल की पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर दिया था। अनुच्छेद 356 का सबसे अधिक उपयोग कांग्रेस सरकारों के दौर में हुआ। अनेक निर्वाचित राज्य सरकारों को बर्खास्त किया गया। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को राजनीतिक कारणों से हटाना कांग्रेस की तानाशाही सोच का परिचायक रहा है।
अब अपनी संभावित हार से घबराकर कांग्रेस पहले से ही बहानों की पटकथा लिख रही है।
जहां तक महिला सम्मान की बात है, कांग्रेस को उपदेश देने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरु की गई "लाड़ली बहना योजना" से लेकर जनजातीय महिला के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने के अवसर पर भी कांग्रेस राजनीति से ऊपर नहीं उठ सकी। जिस काँग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के चलते शाह बानो मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को कानून बनाकर पलट दिया, वो आज महिला अधिकारों की बात कर रही है...
इसके अलावा अभी हालिया दिनों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में गिरा कर काँग्रेस ने अपनी महिला विरोधी सोच का परिचय दिया था । देश की जनता यह भी जानती है कि आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला किसने घोंटा था! लोकतंत्र की रक्षा का दावा करने वालों को पहले अपने इतिहास के आईने में झांकना चाहिए।
सत्य यह है कि जनता कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति को पहचान चुकी है और इसी कारण कांग्रेस चुनाव दर चुनाव जनता का विश्वास खोती जा रही है।
आज भाजपा के सभी माननीय विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा के लिए मप्र से पार्टी के तीसरे प्रत्याशी श्री महेश केवट जी का नामांकन पत्र जमा कराया।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भाजपा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
आज भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से एक बार पुनः निषादराज की गौरवशाली परंपरा का सम्मान करते हुए श्री महेश केवट जी को यह अवसर प्राप्त हो रहा है। भाजपा राज्यसभा में माझी, मल्लाह, रैकवार एवं केवट समाज को भी प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इससे पूर्व प्रदेश कार्यालय, भोपाल में भाजपा के पितृपुरुष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।