@BJYM4HARYANA के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छोटे भाई @KushalTahkur को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं। 📷📷
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं यश प्रदान करें और राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की शक्ति दें।
भारत ने फिर से पाकिस्तान को हरा दिया है!
Congratulations to Team India on winning the Gold Medal at the #AsianGames2026.
Skill, composure & teamwork at their finest Well played, Champions!
#Cheer4Bharat
खादी केवल वस्त्र नहीं, स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत तक की प्रेरणा है। 🇮🇳🧵
गांधी जयंती पर डॉ. @bjparchanagupta जी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा हरियाणा ने खादी भंडार पहुंचकर खादी वस्त्रों की खरीदारी की और सभी को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।
आइए, स्वदेशी को अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करें। 🇮🇳
माटी हरियाणा की, जज़्बा हिंदुस्तान का ! 🇮🇳🥈
हरियाणा की लाडो अंतिम पंघाल को #AsianGames2026 में महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा कुश्ती में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपकी मेहनत, आत्मविश्वास और दमदार प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान बढ़ाई है। इस उपलब्धि पर प्रदेश सहित पूरे देश को आप पर गर्व है।
#Cheer4Bharat
हरियाणा के विकास को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायी मार्गदर्शन
नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी एवं श्री @NitinNabin जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा ने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी, डॉ. @bjparchanagupta जी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा हरियाणा, मंत्रीगण और विधायकगण से आत्मीय भेंट कर मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस महत्वपूर्ण एवं आत्मीय मुलाकात के दौरान हरियाणा के विकास, जनकल्याण, सुशासन तथा जनसेवा से जुड़े विविध विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रधानमंत्री जी ने प्रदेश के समग्र विकास, गरीब एवं वंचित वर्गों के उत्थान तथा जनता तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरणा से हरियाणा निरंतर विकास, सुशासन और जनसेवा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए हरियाणा को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
"सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
#ViksitHaryana #BJPHaryana
SIR में 13 करोड़ वोट कटने का झूठ, तथ्यों के आगे टिक नहीं पाया!
ड्राफ्ट सूची में करीब 13 करोड़ नाम मृत, अनुपस्थित/लापता, स्थायी रूप से स्थानांतरित या दोहरी प्रविष्टि जैसी श्रेणियों में चिह्नित किए गए हैं।
इसका मतलब यह नहीं कि ये नाम अंतिम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जैसा भ्रम फैलाया जा रहा है।
ड्राफ्ट सूची सभी दलों के BLA के साथ साझा की गई और हर पात्र मतदाता को दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार दिया गया है।
तथ्यों को समझिए, भ्रम से बचिए।
इसे कहते हैं 'धाकड़' प्रदर्शन!!
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने #AsianGames2026 में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए मलेशिया को 5-1 से रौंदकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह जीत केवल एक और गोल्ड नहीं, बल्कि भारतीय हॉकी की निरंतर श्रेष्ठता, दृढ़ संकल्प और शानदार टीम भावना का उत्कृष्ट प्रमाण है।
पूरी टीम को इस ऐतिहासिक स्वर्णिम उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।
पक्की छत की सुरक्षा मिली…
हर घर नल से जल पहुंचा…
हर रसोई धुआं मुक्त हुई…
गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिली।
एक यात्रा, अनेक पहल और करोड़ों जीवनों में बदलाव।
ये सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि 25 साल की जनसेवा का परिणाम हैं, जो भारत को विकसित बनाने की राह पर आगे बढ़ा रही हैं। 🇮🇳
#SevaSankalpAbhiyan #SevaKiKahani
किसानों की फसल का एक-एक दाना की खरीदी #MSP पर 🚜🌾
किसान भाई-बहनों को मंडियों में किसी तरह की परेशानी न हो, उनकी मेहनत की पूरी कीमत मिले, यही है भाजपा हरियाणा की Clear Commitment.
#MSP#Kisan#Haryana
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @NarendraModi जी से आज नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं माननीय विधायकों के साथ आत्मीय भेंट कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
बैठक में विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। प्रदेश के विकास, जनकल्याण और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन और उनके विचार सदैव हमें जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
म्हारा हरियाणा, धाकड़ हरियाणा! 🥇🌾
#AsianGames2026 में हरियाणा कै तीन जांबाज ख़िलाड़ियां सुजीत कलकल (कुश्ती), अंकुश (बॉक्सिंग) और प्रवीण कुमारी (महिला बॉक्सिंग) नै स्वर्ण पदक जीत कै देश और प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया सै।
आपकी मेहनत, हौसले और शानदार प्रदर्शन पै हर हरियाणवी और हर देशवासी नै गर्व सै।
#Cheer4Bharat
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश के वीर सपूत कैप्टन Smit Machchhar जी से फोन पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद महानगर के जिला प्रभारी एवं गुरुग्राम जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री @kamalyadav77 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। आपका जीवन संगठन, समाज और जनसेवा के प्रति समर्पित रहे। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ।
#कमलयादव #जन्मदिनमुबारक #HappyBirthday #BJP #भारतीयजनतापार्टी #फरीदाबाद #फरीदाबादमहानगर #गुरुग्राम #हरियाणा #जनसेवा #शुभकामनाएँ
सत्य, अहिंसा और शांति के पुजारी महात्मा गांधी जी तथा “जय जवान, जय किसान” के अमर उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन
राष्ट्रसेवा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#GandhiJayanti #ShastriJayanti #MahatmaGandhi #LalBahadurShastri
अपनी जान दांव पर लगाकर 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस को देश का सलाम। 🇮🇳
फ्लाईदुबई की फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराने में उनकी अद्भुत सूझबूझ, साहस और त्वरित निर्णय ने एक बड़ी त्रासदी को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा पर पूरे देश को गर्व है। 🙏
भगवान से कैप्टन स्मित मच्छार जी के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ.
पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी की पूजनीय मौसी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि
ॐ शांति 🙏