मा. मंत्री श्री ए. के. शर्मा जी द्वारा आज बेसिक शिक्षा विभाग में कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया गया। यह पहल शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बेहतर, सुलभ एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मऊ: विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगरपालिका कम्यूनिटी हॉल में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित टीएलएम प्रदर्शनी का मुख्य विकास अधिकारी मऊ एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया।
#SchoolChaloAbhiyanUP #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
21 जून को योगमय होंगे परिषदीय विद्यालय
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अभिभावक योग और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।
योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों से परिचित कराते हुए विद्यालयों में स्वास्थ्य, एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
आइए, योग को बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा और स्वस्थ, सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।
#InternationalYogaDayWithBasicShiksha
#SchoolChaloAbhiyanUP #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
समस्त DIET प्राचार्य, AD Basic, BSA, वरिष्ठ प्रवक्ता, BEO, DIET Mentor, DCs, SRG, ARP, शिक्षक संकुल एवं शिक्षकगण कृपया ध्यान दें-
आज 23 जून 2026 को आयोजित YouTube Live Session में अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा जी द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्राथमिकताओं, निपुण भारत मिशन के विस्तार, शिक्षक क्षमता संवर्धन, क्रियाशील बालवाटिका, स्कूल चलो अभियान, कैच-अप कार्यक्रम आदि विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
यदि किसी कारणवश आप लाइव सत्र में सम्मिलित नहीं हो सके हैं, तो कृपया रिकॉर्डेड सत्र अवश्य देखें। साथ ही आपके जनपद/विकासखंड के सभी शिक्षकों के साथ भी साझा करें।
▶️ YouTube Session Link:
https://t.co/KxL0yDLjQ9
#UPTeachersConnect #BasicEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में मुख्य अतिथि माननीय श्री ए.के.शर्मा जी (कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार)की उपस्थिति में योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।
@UPGovt@CMOfficeUP
आज प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी/प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया एवं वहां पर लगाए गए स्टालो का अवलोकन, प्रमाण पत्र वितरण एवं संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
@UPGovt@CMOfficeUP
आज जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश श्री ए.के. शर्मा की उपस्थिति में शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP
मऊ के 4 परिषदीय विद्यालयों में स्पेस लैब स्थापना, सरकारी स्कूल के बच्चों को इसरो अहमदाबाद भेजना, डायरेक्टर इसरो को मऊ बुलाकर छात्रों में साइंस के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए इकोनॉमिक्स टाइम्स की तरफ से तत्कालीन CDO श्री प्रशांत नागर (IAS) को नई दिल्ली में Jury अवार्ड से सम्मानित
आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली घोसी मऊ में स्थापित अंतरिक्ष एवं इसरो स्टेम प्रयोगशाला समारोह भारतीय अनुप्रयोग केंद्र (SAC ) का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अहमदाबाद के निदेशक डॉ.निलेश एम. देसाई जी द्वारा उद्घाटन किया गया।
@CMOfficeUP
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 25 नवंबर तक 90% से ऊपर डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
@ceoup@ECISVEEP