सामाजिक समरसता, न्याय एवं मानवता के उद्घोषक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जय��ती पर आप सभी को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी अमर कृति रामायण के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का जो संदेश दिया है, वह युगों-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा।
रामराज���य की परिकल्पना भी प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण पर आधारित है। आज उत्तर प्रदेश सरकार महर्षि वाल्मीकि जी के इन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में जुटी है।
जय श्रीराम!
कलम को जनचेतना की आवाज और पत्रकारिता को राष्ट्रसेवा का माध���यम बनाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
🇮🇳 भारत की ताकत पर सवाल उठाने वालों, पहले भारत के इतिहास, उसकी सैन्य क्षमता और उसके सैनिकों के अदम्य साहस को समझो! 🇮🇳
चीन का रक्षा बजट भारत से अधिक है, उसके पास आधुनिक हथियार हैं—लेकिन क्या सिर्फ इन्हीं तथ्यों के आधार पर भारत की सैन्य ताकत का फैसला कर दिया जाएगा? बिल्कुल नहीं! रक्षा बजट बड़ा होने का अ��्थ यह नहीं कि युद्ध का परिणाम पहले से तय हो गया।
आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर के बयान को तोड़-मरोड़कर यह निष्कर्ष निकालना कि भारत चीन को हरा नहीं सकता, तथ्यों से आगे बढ़कर निष्कर्ष निकालना है।
युद्ध केवल हथियारों की कीमत से नहीं, बल्कि रणनीति, प्रशिक्षण, तकनीक, खुफिया क्षमता, रसद, नेतृत्व और सैनिकों के अदम्य साहस से लड़ा जाता है।
भारत कोई ऐसा देश नहीं, जिसकी शक्ति का आकलन केवल सार्वजनिक बयानों या दिखाई देने वाले हथियारों से कर लिया जाए। हमारी सैन्य तैयारियों के अनेक पहलू संवेदनशील हैं और उनका सार्वजनिक न होना कमजोरी का प्रमाण नहीं है। हालांकि, गोपनीय क्षमताओं के बारे में बिना प्रमाण दावे करना भी उचित नहीं है।
दुनिया को समझना चाहिए कि भारत शांति चाहता है, लेकिन शांति को कमजोरी समझने की भूल नहीं करता।
भारत की संप्रभुता, सीमाओं और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा करना हमारी सेनाओं का संकल्प है। देश के सैनिकों के शौर्य, अनुशासन और बलिदान पर हर भारतीय को गर्व है।
विदेशी मीडिया के किसी भी दावे को आँख बंद करके स्वीकार मत कीजिए। तथ्यों को परखिए, भ्रामक निष्कर्षों को चुनौती दीजिए और भारत की सैन्य क्षमताओं का मूल्यांकन प्रमाणों के आधार पर कीजिए।
भारत को कमज़ोर समझने की भूल मत करना—भारत की ताकत केवल उसके हथियारों में नहीं, बल्कि उसकी तैयारी, ���कनीक, रणनीति और अपने देश की रक्षा के लिए अडिग खड़े रहने वाले सैनिकों के संकल्प में भी है! 🇮🇳
जय हिंद!
भारत माता की जय!
[email protected]
अखिर कब तक?
■ जिला दमोह के अंतर्गत आने वाले तेंदूखेड़ा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ कुछ शराब ठेकेदारों द्वारा नाबालिग बालकों से गैर-कानूनी तरीके से शराब की तस्करी कराई जा रही है।
इस गंभीर गैर-कानूनी कृत्य का पर्दाफाश 'भगवती मानव कल्याण संगठन' द्वारा नवरात्रि के पहले दिन की सुबह ही रंगे ह���थों किया गया है।
यह स्थिति न केवल आबकारी नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्किोध और बाल अधिकारों का हनन भी है, जहाँ मासूम बच्चों के भविष्य को खतरे में डाला जा रहा है।
इस अवैध धंधे में संलिप्त शराब ठेकेदारों और उनके सहयोगियों के खिलाफ तुरंत गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए।
@CollectorDamoh
से विनम्र आग्रह है कि इस संवेदनशील मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
@spdamoh_official
@DGP_MP
@AmitShah @AmitShahOffice @drmohanoffice51
🌺 नवरात्रि के पावन शुभारंभ की हार्दिक. शुभकामनाएँ! 🌺
माँ आदिशक्ति के नौ दिव्य स्वरूप आपके जीवन में शक्ति, समृद्धि, सुख और शांति का संचार करें।
🔱 माँ दुर्गा की कृपा सब पर बनी रहे।
🙏 जय माता दी!
जय माँ जगदम्बे! 🙏
भारतीय स्वाधीनता संग्राम में क्रांतिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अद्वितीय योगदान देने वालीं, अदम्य साहस, त्याग और शौर्य की प्रत��क, महान क्रातिकारी दुर्गावती देवी 'दुर्गा भाभी' जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ!
मातृभूमि की सेवा हेतु सर्वस्व अर्पित कर देने वाली आप जैसी देश की बेटियों पर माटी के कण-कण को सदैव गर्व रहेगा।
माननीय श्री नरेंद्र म���दी जी
प्रधानमंत्री, भारत सरकार
@PMOIndia
@narendramodi
विषय: गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने एवं गोवंश संरक्षण हेतु राष्ट्रीय नीति लागू करने के संबंध में।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
सादर जय माता दी।
भारत की सनातन संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौवंश का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। भारतीय परंपरा में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका, जैविक कृषि एवं ग्रामीण आत्मनिर्भरता का भी आधार है।
भारत विश्व के प्रमुख दुग्ध उत्पादक देशों में अग्रणी है। देश ��ें दुग्ध उत्पादन ग्रामीण परिवारों की आय, पोषण एवं रोजगार का महत्वपूर्ण स्रोत है। गोबर से जैविक खाद, बायोगैस तथा प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा मिलता है। वहीं, निराश्रित एवं बूढ़े गोवंश के समुचित संरक्षण का अभाव अनेक सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय चुनौतियाँ उत्पन्न करता है।
अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि:
गौमाता को संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों के अनुरूप ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की संभावनाओं पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार किया जाए।
गोवंश संरक्षण हेतु ��क प्रभावी राष्ट्रीय नीति बनाई जाए।
निराश्रित एवं वृद्ध गोवंश के लिए प्रत्येक जिले में पर्याप्त गौशालाओं की व्यवस्था हो।
गौ-आधारित जैविक कृषि, पंचगव्य अनुसंधान एवं बायोगैस उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जाए।
गोवंश की तस्करी एवं अवैध वध की रोकथाम हेतु राज्यों के साथ समन्वित प्रयास किए जाएँ।
गौशालाओं के संचालन में पारदर्शिता, पशु-चिकित्सा एवं चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए���
मेरा विश्वास है कि गौवंश संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाकर भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना सकता है।
सादर,
अजय अवस्थी
[email protected]
माननीय श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी
कैबिनेट मंत्री, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश शासन,
लखनऊ।
@drarvindksharma
महोदय,
विषय: ग्राम मोहरी, विकासखंड सकरन, तहसील लहरपुर, जनपद सीतापुर में विगत 10 दिनों से लगातार विद्युत कटौती एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति के संबंध में तत्काल कार्रवाई हेतु।
निवेदन है कि ग्राम मोहरी, पोस्ट बैसरा, विकासखंड सकरन, तहसील लहरपुर, जनपद सीता���ुर के ग्रामीण विगत लगभग 10 दिनों से लगातार बिजली कटौती एवं अत्यंत अनियमित विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने का सीधा प्रभाव ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य, किसानों के आवश्यक कार्य तथा अन्य जरूरी गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय स्तर पर समस्या की जानकारी दे���े के बावजूद अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
अतः आपसे जनहित में विशेष हस्तक्षेप करते हुए निवेदन है कि—
ग्राम मोहरी में विद्युत कटौती की तत्काल जांच कराई जाए।
संबंधित फीडर, ट्रांसफॉर्मर एवं विद्युत लाइनों की तकनीकी जांच कराई जाए।
पिछले 10 दिनों से हो रही अनियमित आपूर्ति का वास्तविक कारण पता कर तत्काल सुधार कराया जाए।
ग्रामीणों को निर्धारित एवं नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की रिपोर्ट प्राप्त कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की कृपा करें ।
ग्��ामीणों की यह समस्या केवल बिजली की समस्या नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, पेयजल एवं ग्रामीण जीवन की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ा विषय है।
अतः कृपया इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराने की कृपा करें।
आपकी त्वरित कार्रवाई से ग्रामवासियों को बड़ी राहत प्राप्त होगी।
भवदीय
समस्त ग्रामवासी
ग्राम – मोहरी
पोस्ट – बैसरा
ब्लॉक – सकरन
तहस��ल – लहरपुर
जनपद – सीतापुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल – 9415416542
@DmSitapur
भवदीय
[email protected]
🙏 सादर आमंत्रण 🙏
दमोह जिले के हटा में आयोजित 24 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा अखण्ड पाठ के पावन अवसर पर आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं एवं बहनों से सादर अनुरोध है कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माँ आदिशक्ति की आराधना करें एवं उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें।
आइए, भक्ति, ज्ञान और आत्मशक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए धर्म, राष्ट्र रक्षा एवं मानवता की सेवा का संकल्प लें!
🙏 जय माता दी! 🙏
@BJP4Delhi सफाई तो बहुत अच्छे से दे रहे हो वो जो रोड़ उखड़ रही थी वो जेसीबी से नहीं उखड़ी टिकरी बॉर्डर से पीरागढ़ी तक आज तक नहीं सुधार पाए टिकरी बॉर्डर से किस एंगल लगता हैं की हम राजधानी में प्रवेश कर रहे हैं वही धूल जो दस साल पहले से उड़ रही थी वह आज ���ी उड़ रही है
Work Order मांगिए, Quality Check कीजिए! 🔍
जनता के पैसे से होने वाले हर विकास कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता जरूरी है। अपने आसपास हो रहे काम का Work Order मांगिए, उसके मुताबिक काम की बीबी जांच कीजिए और कमी मिले तो Quality Control जांच की मांग उ��ाइए।
जनता जागरूक होगी, सवाल पूछेगी और जवाबदेही तय होगी,तभी सिस्टम में स���धार होगा। 🇮🇳
#QualityCheck #WorkOrder #PublicMoney #Accountability #Transparency
@gupta_rekha @kjsehrawat @ashishsood_bjp @mssirsa @SandhuTaranjitS
@abhijeetdipke @seven_shots_ @ashutosh_ranka
@arvindkejriwal @aamaadmiparty @aapdelhi @sanjaysinghaap
अखिर कब तक?
टैक्स दो, सांस लो! 💸
पैसा कमाओ—टैक्स दो।
पैसा खर्च करो—टैक्स दो।
पैसा बचाओ—टैक्स दो।
कार खरीदो—टैक्स,
पेट्रोल भरो—टैक्स,
सड़क पर चलो—टोल,
पार्क करो—पार्किंग शुल्क
और गलती करो—जुर्माना!
डिजिटल इंडिया में UPI से भुगतान करो, सुविधा लो और शुल्क की बहस भी सुनो। 😄
अब डर बस इतना है कि कल क���ई नई घोषणा न आ जाए—
“सांस ले रहे हैं?
₹500 महीना ऑक्सीजन शुल्क!”
“धूप ले रहे हैं?
प्राकृतिक प���रकाश कर!”
“छाँव में बैठे हैं?
सार्वजनिक छाया उपयोग शुल्क!” 😂
आखिर सवाल सीधा है—
जनता कमाए कब,
खर्च करे कब और
टैक्स देने के बाद जिए कब?