📍तेलीवाड़ा , सदर विधानसभा
बिना बारिश पिछले कई दिनों से जलभराव के कारण स्थानीय लोगो का जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है ।
प्रशासन नहीं ले रहा कोई सुध , सरकार भी है निष्क्रिय !
जन समस्याओं को लेकर लापरवाह सरकार से सीधा सवाल
कौन ज़िम्मेदार है और कब निवारण होगा ❓
महंगाई की मार से आम जनता बेहाल है।
मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के घरेलू बजट पर भारी दबाव डाल दिया है। रसोई का सामान हो, त्योहारों की खरीदारी हो या रोज़मर्रा की जरूरतें—हर तरफ बढ़ती कीमतों का असर साफ दिखाई दे रहा है।
मसाले, मेवे और मिठाइयों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं तक, बढ़ती कीमतें परिवारों की बचत को प्रभावित कर रही हैं। वहीं कर्ज़ और EMI का बढ़ता बोझ भी आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा रहा है।
‘अच्छे दिनों’ के वादों के बीच आज जनता पूछ रही है—घर का बजट कब संभलेगा और महंगाई से राहत कब मिलेगी?
जनता की आर्थिक परेशानियों पर सरकार को गंभीरता से जवाब देना होगा।
महंगाई पर जवाबदेही जरूरी है।
जननायक श्री @RahulGandhi जी के आह्वान पर 🇮🇳 लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए दिल्ली की सड़कों पर उतरा जनसैलाब
सबकी एक ही माँग —
ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दो
SIR निरस्त करो ।
✊ MARCH FOR DEMOCRACY - MARCH FOR JUSTICE 🇮🇳
SIR के नाम पर दिल्ली की मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए जाने और नागरिकों को नोटिस दिए जाने के खिलाफ आज INDIA गठबंधन के दिल्ली के घटक दलों के साथ कश्मीरी गेट से दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च किया और महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में SIR तत्काल रद्द करने, सभी पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने, मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की गई।
इस दौरान मेरे साथ कांग्रेस के पूर्व मंत्री श्री हारून यूसुफ़ जी व चांदनी चौक जिला अध्यक्ष श्री मो॰ उस्मान जी, CPI(M) के श्री अनुराग सक्सेना जी व श्री सुबीर बनर्जी जी , CPI के प्रो. दिनेश वार्ष्णेय जी , CPI(ML) की श्वेता जी , RSP के श्री आर. एस. डागर जी , AIFB के श्री धर्मेंद्र कुमार जी , RJD के श्री ऐन अहमद सिद्दीकी जी , TMC के श्री संजय सरकार जी उपस्थित रहे।
दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची से 47,56,722 नाम हटाए जाने और 33,12,919 नागरिकों को नोटिस दिए जाने पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
मताधिकार हमारा संवैधानिक अधिकार है—इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देंगे। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का यह संघर्ष जारी रहेगा।
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का संघर्ष तेज!
HKS सुरजीत भवन में दिल्ली के INDIA ब्लॉक घटक दलों की बैठक में CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय।
📌 7 अक्टूबर — CEO दिल्ली कार्यालय, कश्मीरी गेट पर बड़ा प्रदर्शन
📌 15 अक्टूबर — अगली रणनीतिक बैठक
दिल्ली में SIR के तहत 47.5 लाख+ नाम हटाए जाने और 33 लाख मतदाताओं को नोटिस दिए जाने पर गंभीर सवाल उठे। INDIA ब्लॉक की मांग है कि सभी वास्तविक मतदाताओं के नाम तत्काल बहाल किए जाएं और मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित हो।
बैठक में मेरे साथ , श्री अनुराग सक्सेना, डॉ पी ॰के मिश्रा ,सुश्री आशा शर्मा, प्रो. दिनेश वर्श्णेय, जनाब अबसर अहमद, श्री एस. के. राणा, श्री बब्बन कुमार सिंह, श्री रवि राय, सुश्री श्वेता राज, श्री आर. एस. डागर, श्री धर्मेंद्र कुमार वर्मा, सुश्री शोभ नाथ, प्रो. नवल किशोर, श्री संजय सरकार सहित INDIA ब्लॉक ( दिल्ली ) के नेता उपस्थित रहे।
#INDIAAlliance #SIR #VoteChori #Delhi
देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं- हर संघर्ष की अपनी कहानी है।
लेकिन जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।
बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है, पर उससे भी बड़ा हथियार है- एकता में सच के साथ खड़े होना।
इसीलिए जननायक नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) माननीय श्री @RahulGandhi जी ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है, जिसका नाम है- 'सत्याग्रह'
ये आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। हम आपकी आवाज सड़क से संसद तक बुलंद करेंगे।
अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं तो अपने सत्याग्रह की कहानी यहां साझा करें 👇🏼
🔗 https://t.co/CAoHK88Zgx
सत्य, सेवा और संकल्प—यही राष्ट्र निर्माण का मार्ग है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनभागीदारी के उनके विचार आज भी देश को जनसेवा और राष्ट्रहित की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अनुकरणीय आदर्श स्थापित किए।
आइए, इन महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा को अपना संकल्प और राष्ट्रहित को अपना सर्वोच्च ध्येय बनाएं।
महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को जयंती पर शत्-शत् नमन।
जय हिंद! 🇮🇳
यहाँ सवाल सिर्फ़ नेताप्रतिपक्ष लोकसभा ,जननायक माननीय श्री राहुल गांधी जी का नहीं , देश के हर मतदाता के अधिकार का है।
‘Vote Chori’ के आरोपों के बाद चुनाव आयोग की निर्णय-प्रक्रिया को लेकर सामने आई रिपोर्ट ने गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। ऐसे सवालों का जवाब राजनीतिक बचाव से नहीं, तथ्यों और पारदर्शिता से मिलना चाहिए।
BJP ने 12 मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारा, वहीं कांग्रेस ने 1,000+ DCC अध्यक्षों के साथ इस मुद्दे को जिला स्तर तक ले जा रही है ।
लोकतंत्र में हर वोट महत्वपूर्ण है।
सवाल दबाए नहीं, जवाब दिए जाने चाहिए।
जनता के मत की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दो !
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमारी कांग्रेस की लड़ाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े तक जारी रहेगी ।
Protest March
📍DDU MARG
28-09-2026
“क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज़ होती है।”
~ शहीद भगत सिंह
देश की आज़ादी, सामाजिक न्याय और मानवीय समानता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
भगत सिंह ने केवल विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष नहीं किया, बल्कि अन्याय, शोषण, सांप्रदायिकता और समाज को बाँटने वाली शक्तियों के खिलाफ भी अपने विचारों और लेखनी से जनचेतना जगाई। उनका मानना था कि सच्ची आज़ादी तभी सार्थक है, जब हर व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और न्याय प्राप्त हो।
शहीद भगत सिंह जी का जीवन और बलिदान सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
Warmest Birthday wishes to Respected Shri @MukulWasnik Ji
May you be blessed with good health, happiness and continued success. Your leadership, experience, and guidance continue to inspire many of us.
Wishing you a very Happy Birthday and many more years of service and achievements
Best regards,
Anil Bhardwaj
GSO, Delhi Pradesh Congress Committee
SIR की आड़ में ‘वोट चोरी’ की आशंका और लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस का हल्लाबोल।
25 सितंबर को राउज़ एवेन्यू से निर्वाचन सदन तक श्री @devendrayadvinc जी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। श्री @qazinizamuddin जी , श्री @danishabrar2016 जी , महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती @LambaAlka जी , सम्मानित पूर्व सांसद ,पूर्व मंत्री ,पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी व ज़िलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
कांग्रेस ने SIR के स्वतंत्र ऑडिट, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग के साथ पूछते हुए की आख़िर चुनाव आयोग किसके इशारे पर काम कर रहा है ,मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की ।
एक-एक वोट की रक्षा—लोकतंत्र की रक्षा।
#वोट_चोरी #SIR #लोकतंत्र_बचाओ
#AsianGames में पहली बार महिला स्कीट शूटिंग टीम ने जीता BRONZE Medal 🥉
हरियाणा की रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने पूरे भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
शानदार प्रदर्शन और इस ऐतिहासिक जीत के लिए ढेरों बधाई! 🇮🇳❤️
#AsianGames2026#IndianSports #WomenPower #TeamIndia
Warmest Birthday wishes to Bhai @devendrayadvinc Ji, President DPCC.
May the year ahead bring you good health, happiness and great success.
Best regards.
मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के
Gen Z,
आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है।
‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से मैं अलग-अलग शहरों में आपसे मिलकर आपकी चुनौतियां समझ रहा हूं। इसी मुहिम के साथ 19 सितंबर को मैं फिर आपके बीच, इंदौर में रहूंगा।
मगर इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज़, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी ज़रूरी है।
नीचे दिए लिंक पर जाकर बताइए - आपको अपने सपने पूरे करने से क्या रोक रहा है? आप वीडियो बनाकर भी अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं।
आपकी समस्याएं। आपके सुझाव। हम मिलकर उम्मीद फिर से लौटाएंगे।
https://t.co/lGIU9VCMBW
#ChhatronKiGoonj
सत्य निकेतन, आर.के. पुरम में इमारत गिरने की दुखद घटना से अत्यंत व्यथित हूँ। मलबे में कई लोगों, जिनमें कुछ छात्रों के भी फँसे होने की सूचना बेहद चिंताजनक और हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि न हो तथा सभी प्रभावित लोग सुरक्षित बाहर निकाले जाएँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।
इस कठिन समय में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं साथियों से अपील है कि प्रशासन एवं राहत-बचाव दल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यथासंभव सहायता प्रदान करें। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा, घायलों को तत्काल मदद और राहत कार्यों में हर संभव सहयोग सुनिश्चित करना होनी चाहिए ।
स्थान 📍इंदिरा भवन, AICC, नई दिल्ली
दिनांक 04/09/2026
आगामी डूसू (DUSU) चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री @devendrayadvinc जी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक को संचालित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में एनएसयूआई एवं प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों तथा विश्वविद्यालय परिसरों में @nsui की विचारधारा को सशक्त रूप से स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। छात्र शक्ति को संगठित कर डूसू में NSUI को मजबूत बनाने तथा युवाओं की आवाज़ को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए सभी साथियों ने अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर एनएसयूआई प्रभारी श्री @kanhaiyakumar जी, सह-प्रभारी श्री @anshultrivedi47 जी, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN जी, महासचिव श्री अंशुल भटनागर जी, पूर्व डूसू अध्यक्षगण, वरिष्ठ पदाधिकारी, दिल्ली के पूर्व छात्र नेता एवं संगठन के अनेक साथी उपस्थित रहे।
छात्र शक्ति के उत्साह, संगठन की मजबूती और छात्र हितों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के साथ हम डूसू चुनाव 2026 में NSUI की विचारधारा को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए पूर्ण समर्पण एवं तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
#DUSU #NSUI
सोलह कला संपूर्ण , कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
धर्म, नीति, न्याय और निष्काम कर्म के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन हमें समाज में सत्य की स्थापना, जन-कल्याण और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और देश व प्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
जय श्री कृष्णा !
#Janamashtami
त्यौहारों के मौसम के आते ही जनता पर फिर हुआ महंगाई का प्रहार ! 💥
कमर्शियल LPG ₹10 और महंगा। पिछले 8 महीनों में ही ₹1,200 तक दाम बढ़ा दिए गए।
सब्जी, राशन, दूध से लेकर पढ़ाई और इलाज तक—सब कुछ आम जनता की जेब खाली कर रहा है।
सरकार के पास बड़े-बड़े दावे और आंकड़े तो बहुत हैं, पर सीधा सवाल है:
👉 अगर अर्थव्यवस्था मजबूत है, तो आम आदमी की जेब क्यों कमजोर है?
👉 अगर 'सबका विकास' हो रहा है, तो परिवारों की बचत क्यों घट रही है?
जनता को आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, महंगाई से असली राहत चाहिए!
#महंगाई #LPGPriceHike #LPGPrice #CommonMan #Inflation