IT Professional, Social Activist, Hardcore Nationalists
RT's Are Not Endorsement. Views Are Personal.
मेरा भारत महान. Impossible is nothing, just do it
माननीय @CP_Noida मोहदया @DCPCentralNoida कृपया तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दें।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी लंबे समय से खुलेआम शराब सेवन, शराब ठेकों के आसपास अवैध BYOB की तर्ज पर देर रात तक शराब परोसने, अवैध रेहड़ी-पटरी तथा संदिग्ध गतिविधियों वाले मसाज पार्लरों की शिकायत लगातार करते आ रहे हैं। इन मुद्दों पर @2_noida@SHObisrakh एवं संबंधित पुलिस चौकियों को कई बार शिकायतें और ज्ञापन दिए गए, लेकिन धरातल पर कार्रवाई दिखाई नहीं दी।
आज जब यही विषय मीडिया द्वारा उजागर हुआ, तो यह स्पष्ट हो गया कि नागरिकों द्वारा लगातार उठाए जा रहे मुद्दे पूरी तरह वास्तविक थे।
सबसे बड़ा प्रश्न:
स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर है। यदि ये अवैध गतिविधियाँ लंबे समय से खुलेआम संचालित हो रही थीं,
तो क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी? यदि जानकारी थी, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
और यदि जानकारी नहीं थी, तो यह स्वयं गंभीर लापरवाही का विषय है।
हम शीघ्र ही अपनी टीम के साथ माननीय @CP_Noida मोहदया से मिलकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कानून-व्यवस्था तथा अन्य जनसमस्याओं की विस्तृत जानकारी देंगे।
वीडियो सौजन्य: @SudarshanNewsTV
सिर्फ 5 व्यक्तियों पर कार्रवाई क्यों?
क्या ये माना जाए की इन्हें Bisrakh Police का संरक्षण प्राप्त है, जब यह सब पुलिस की मौजूदगी तथा चौकी से महज़ 10 मीटर की दूरी पर लंबे समय से खुलेआम चल रहा था, तो संबंधित चौकी प्रभारी और स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी, तो यह गंभीर लापरवाही है। केवल 5 लोगों पर कार्रवाई नहीं, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
@noidapolice@Uppolice@CP_Noida@dgpup
.माननीय @CP_Noida मोहदया @DCPCentralNoida@noidapolice कृपया संज्ञान लें:
मामला @2_noida@SHObisrakh थाना क्षेत्र की गौर सिटी-2 पुलिस चौकी का है। पाम ओलंपिया सोसाइटी में 11 जून 2026 को हुई चोरी की घटना के संबंध में शिकायतकर्ता पिछले 15–17 दिनों से लगातार पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहा है, लेकिन आज तक FIR तो दूर, शिकायत की रिसीविंग तक नहीं दी गई।
शिकायत में स्पष्ट रूप से CCTV फुटेज का उल्लेख है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के सोसाइटी में प्रवेश करने और चोरी की घटना से जुड़े तथ्य बताए गए हैं। इसके बावजूद यदि शिकायतकर्ता को लगातार टाल दिया जाए, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि CCTV जैसे प्राथमिक साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की जा रही, तो एक आम नागरिक या सुरक्षा कर्मी न्याय की उम्मीद किस आधार पर करे?
@CP_Noida मोहदया, आप सख्त कार्यशैली, जवाबदेही और कानून के निष्पक्ष पालन के लिए जानी जाती हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए शिकायतकर्ता की FIR तत्काल दर्ज कराई जाए तथा यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही हुई है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए।
.@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@spgoyal कृप्या संज्ञान लें।
ग्रेटर नोएडा को सेफ सिटी बनाने की मांग, जिसकी मांग गौतमबुद्ध नगर मे @Uppolice की कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने से पहले से किया जा रहा, आज भी अधूरी है। GNIDA के तय बजट 227.6Cr से अधिक बोली आने पर अब बजट बढ़ाने की तैयारी चल रही। यदि यह निर्णय मार्च 2026 मे ही ले लेते तो अभी तक सेफ सिटी का कार्य शुरू हो चुका होता क्योंकि मार्च 2026 मे L1 रही L&T की बोली इस कार्य के लिए GNIDA के बजट से मात्र 2Cr अधिक थी।
@OfficialGNIDA ने पहली बार 09/03/2024 को निविदा जारी किया था, निविदा की तकनीकी खामियों को दूर करते करते एक वर्ष से अधिक समय लगा कर जुलाई 2025 मे खोला गया जिसमे 3 अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निविदाकार आए थे - L&T, NEC और Railtel। तीनों ने अपना अपना प्रस्तुतीकरण भी दिया था, परंतु तीनों की बोली GNIDA के 227.6Cr बजट से थोड़ा अधिक था। L&T ने 229.5Cr (L1), NEC ने 239.6Cr (L2) और Railtel ने 249.3 Cr (L3) की बोली लगाई थी।
GNIDA ने दूसरी बार 20/03/2026 को उसी बजट पर retender किया लेकिन एक भी निविदाकार ने बोली नहीं लगाई। अंततः GNIDA ने बजट बढ़ाने का निर्णय लिया। यही निर्णय मार्च 2026 मे ले लेते तो अभी तक सेफ सिटी का कार्य शुरू हो चुका होता।
ग्रेटर नोएडा को सेफ सिटी बनाने के लिए ISMTS और cctv कैमरे लगाने की योजना अभी तक शुरू हो चुकी होती यदि मार्च 2026 मे मात्र 2Cr की अधिक बोली की वजह से @OfficialGNIDA ने निविदा निरस्त नहीं की होती। GNIDA का बजट 227.6Cr था और L1 निविदाकार L&T की बोली 229.5Cr, मतलब GNIDA के बजट से मात्र 2Cr यानि मात्र 1% अधिक।
इस अतिमहत्वपूर्व परियोजना की निविदा प्रक्रिया को मात्र 1% अधिक की बोली के कारण निरस्त कर परियोजना को लंबित कर देना कहीं से भी उचित नहीं था। जनता के सुरक्षा से जुड़े 29-03-2024 की निविदा को 19-03-2026 को निरस्त किया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण था और साबित भी करता है कि GNIDA जनता कि सुरक्षा के लिए कितनी गंभीर है।
@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@spgoyal@dmgbnagar@CP_Noida@Uppolice@noidapolice
.@dgpup@Rajeevkrishna69@CP_Noida@jtcpnoidaHQ@jtcpnoida श्रीमान, ग्रेनो वेस्ट गौर सिटी पुलिस चौकी के पास होटल/ढाबे मे शराब परोसे जाने का विडियो @SudarshanNewsTV द्वारा प्रसारित किए जाने पश्चात @DCPCentralNoida ने बताया था कि 05 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाई किया गया, परंतु इस कार्यवाई से संबन्धित कोई भी FIR @Uppolice के CCTNS पोर्टल पर नहीं दिख रहा।
@SHObisrakh जी, क्या वाकई मे कोई कार्यवाई हुआ है? क्या इस प्रकरण में गौर सिटी पुलिस चौकी प्रभारी के संलिप्तता को उजागर करने के लिए कोई जांच गठित की गई है?
माननीय @CP_Noida महोदया, @DCPCentralNoida@Uppolice@noidapolice
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कानून-व्यवस्था से जुड़ी दो गंभीर समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहली, लगभग प्रत्येक शराब के ठेके के बाहर प्रतिदिन शाम को बड़ी संख्या में लोग खुलेआम शराब का सेवन करते हैं। महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्थिति अत्यंत असुविधाजनक और असुरक्षित वातावरण उत्पन्न कर रही है। कई बार @2_noida एवं @SHObisrakh को शिकायतें और ज्ञापन दिए जा चुके हैं, किंतु स्थिति में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है।
दूसरी ओर, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं द्वारा अब केवल शाम के समय नहीं, बल्कि दिन-रात स्थायी रूप से सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे यातायात और नागरिक सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। आश्चर्य की बात है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इन गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई देती।
यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। कृपया तत्काल विशेष अभियान चलाकर खुले में शराब सेवन, सार्वजनिक उपद्रव एवं अवैध अतिक्रमण पर अंकुश लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।
#GreaterNoidaWest #NoidaPolice #Bisrakh #LawAndOrder @Uppolice@noidapolice
Booked a 3AC ticket at 12 PM and got WL15 in magadh express By 4 PM, the same train showed 398 seats available, yet my ticket remained waitlisted. How does this reservation system make sense?
@Nitin91513757@UPPCLLKO Issue with the 33KV breaker in Salarpur power house- needs replacement- continuous tripping happening-बिजली के संबंध में आपकी शिकायत संख्या PV30052601655 दर्ज हो गई है –UPPCL
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए मेट्रो सुविधा नहीं, बल्कि बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है। यहां लाखों लोग रोज़ाना ट्रैफिक जाम, लंबी दूरी और महंगे निजी साधनों के कारण मानसिक, आर्थिक और समय की भारी हानि झेल रहे हैं। लगातार बढ़ती आबादी के बावजूद मजबूत पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अभाव इस क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधा है।
आज जरूरत है कि इस मांग को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि जब अन्य टियर-2 शहरों तक मेट्रो पहुंच सकती है, तो ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्यों पीछे रहे? यह केवल सुविधा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के बेहतर जीवन, समय की बचत और सुरक्षित यात्रा का सवाल है। समय आ गया है कि इस आवाज़ को अनदेखा न किया जाए।
#Metro4GreaterNoidaWest
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी पर 46,200 रुपये का जुर्माना लगाया है। बेसमेंट में कूड़े का ढेर मिलने के साथ ही निर्माणसे निकलने वाले मलबे का निस्तारण नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है।