ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम से मुक्ति और वाहन चालकों को सुगम आवागमन की सुविधा दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
नेफोवा (NEFOWA) ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष राइस चौक और हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर अंडरपास निर्माण का सुझाव रखा था। खुशी है कि प्राधिकरण ने हमारे सुझाव पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए दोनों स्थानों का सर्वे कराया और अंडरपास निर्माण का निर्णय लिया है।
यह फैसला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए राहत भरा साबित होगा।
हम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO एवं पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने जनहित के इस सुझाव पर प्राथमिकता से कार्रवाई की।
नेफोवा जनहित के मुद्दों को उठाने और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
#NEFOWA #GreaterNoidaWest #TrafficRelief #PublicInterest
छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारी भावनाओं से जुड़ा एक ऐसा महापर्व है, जो हमें अपनी मिट्टी, अपने संस्कारों और अपनों से जोड़ता है।
यह वह अवसर है, जब पूरा परिवार, समाज और समुदाय एक साथ मिलकर सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करता है। इस पर्व की पवित्रता और इसकी भावनाओं को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है।
नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वांचल एकता मंच की ओर से आयोजित इस आस्था के महापर्व में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
आइए, अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए, आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता के साथ इस महापर्व को मिलकर मनाएं।
आपकी उपस्थिति ही इस आयोजन की सबसे बड़ी खुशी और हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी।
🙏 जय छठी मैया! 🙏🌅
#NefowaFoundation #PurvanchalEktaManch
https://t.co/BoQIT7mhLZ
पंचशील ग्रीन्स 2, में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। सोसाइटी में हर जगह इनके झुंड हैं। मेंटेनेंस और संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? कृपया तत्काल कार्रवाई करें।
@noidapolice@DCPCentralNoida
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर NEFOWA पिछले कई वर्षों से लगातार संघर्ष करता रहा है और लाखों निवासियों की आवाज बुलंद करता रहा है।
हम विशेष रूप से माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए उनकी आवाज को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा और इस सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज इसी खुशी के अवसर पर NEFOWA के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद @dr_maheshsharma जी से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी साथियों का मुंह मीठा कराकर इस खुशी को और भी खास बना दिया।
साथ ही, हम अपने स्थानीय विधायक श्री @tejpalnagarMLA जी का भी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने मेट्रो की इस महत्वपूर्ण मांग पर अपना सहयोग और समर्थन दिया तथा इस मुद्दे को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया। हमें विश्वास है कि उनके निरंतर प्रयासों और सकारात्मक पहल से जल्द ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर भी मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और बेहतर भविष्य से जुड़ा सपना है।
इस लंबे संघर्ष में साथ देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और निवासियों का NEFOWA हृदय से आभार व्यक्त करता है।
हमने कुछ दिन पहले ही आप सभी के साथ यह सूचना साझा किया था, जल्द ही मेट्रो को लेकर अच्छी खबर आने वाली है… और आज उस दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। 🚇🎉
नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक मेट्रो रेल कॉरिडोर के लिए ₹2,390 करोड़ की परियोजना को आज कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
यह पूरे क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए राहत और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी लंबे समय से बेहतर सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे हैं। आज की यह खबर उस उम्मीद को और मजबूत करती है।
इस अवसर पर हम अपने सभी जनप्रतिनिधियों का भी उनके प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
हमारा प्रयास और संघर्ष जारी रहेगा। अब जरूरत है कि इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो और ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो पहुंचाने का वर्षों पुराना सपना भी जल्द साकार हो।
एक कदम मंजिल की ओर… उम्मीद है, अगली खुशखबरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो को लेकर होगी। 💐
#GreaterNoidaWest #MetroForGNW #NEFOWA #NoidaMetro #MetroConnectivity
सरकार को बताना चाहिए कि क्या वो आधार को ख़त्म कर रही है? अगर नहीं तो फिर ललन सिंह ने किस आधार पर आधार कि विश्वसनीयता ख़त्म करने वाला बयान दिया.. मंत्री जी बताएं कहां गलियों में पांच मिनट में आधार कार्ड बन रहा है. अगर ऐसा हो रहा है तो ये तो सबसे बड़ी चूक है.. 12 साल में इसे ख़त्म क्यों नहीं किया जा सका?
बिसरख से इको विलेज-1 की सर्विस लेन पर ये ऊँचे और क्षतिग्रस्त ड्रेन चैंबर साफ दिखाई दे रहे हैं क्या संबंधित अधिकारियों को सड़क की यह स्थिति नजर नहीं आती? वाहन चालकों के लिए ये गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते है @OfficialGNIDA@nefowaoffice@Rsuribhardwaj@nefowaoffice@dmgbnagar
ATS Happy Trails के सामने अवैध ठेलों से रोजाना भारी जाम लगता है। कुछ लोग गाड़ियों में बैठकर शराब भी पीते हैं। कृपया अतिक्रमण हटाकर अवैध पार्किंग व शराब सेवन पर तत्काल कार्रवाई करेंयह निवासियों की सुरक्षा का सवाल है @noidapolice@dmgbnagar@noida_authority@Uppolice@myogioffice
काम करने वाले अपना काम करेंगे और हल्ला करने वाला हल्ला करते रहेंगे। नेफोवा को इन सबसे विचलित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। घर खरीदारों के हितों में जो जरूरी हो उस रणनीति को बेझिझक अपनाना चाहिए। हम लोगों ने आम्रपाली के केस में भी अपनी रणनीति बनाकर ही लोगों को घर दिलवाया है।