मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP से आज इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (IFS) के प्रतिनिधिमंडल ने फेडरेशन के अध्यक्ष श्री मनमीत सिंह के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। बैठक में Skilled हरियाणावी युवाओं के लिए कॉर्पोरेट क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर बेहतर रोजगार अवसरों के सृजन को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
हरियाणा सरकार युवाओं को कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के संकल्प के साथ उद्योग जगत एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी एवं सक्षम बनाना है।
@MSDESkillIndia@ISFederation
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में 'हरियाणा विजन 2047' के एक्शन प्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक।
बैठक में उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के औद्योगिक विकास, भविष्य की रणनीतियों तथा उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने जींद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में “स्वच्छता से स्वागत” विशेष सफाई अभियान के तहत पौधारोपण कर स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल हरियाणा के निर्माण के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता और वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का भी आह्वान किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi पूर्णतः स्वदेशी और हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन #NaMoGreenRail का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर लगभग ₹15,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होगा।
#HaryanaWelcomesModiJi
#HydrogenTrain
Hon'ble PM Shri @narendramodi will flag off India's first hydrogen train, marking a significant milestone in the nation's journey towards sustainable and green rail transportation.
#HydrogenTrain#भारत_की_पहली_हाइड्रोजन_ट्रेन
Watch Live:
https://t.co/sn085Smgsc
आत्मनिर्भर भारत के अंतरिक्ष सफर में एक और गौरवपूर्ण अध्याय...
स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा भारत के पहले निजी क्षेत्र में विकसित प्रक्षेपण यान Vikram-1 का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक पूरा हुआ, जो भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का निरंतर विस्तार करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि नए भारत के आत्मविश्वास, नवाचार और आत्मनिर्भरता की शक्ति का प्रतीक है। इससे वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को नई पहचान मिलेगी और युवाओं व स्टार्टअप्स को नई प्रेरणा मिलेगी।
इस उपलब्धि के लिए @SkyrootA को हार्दिक बधाई।
#WATCH | IKEA India CEO Patrik Antoni met Haryana CM Nayab Singh Saini and spoke to him about their Rs 4000 Crores project in Gurugram. He also thanked the CM for all clearances related to the project.
(Video: Haryana DIPR)
「Japan To Hire 50,000 Workers From Haryana Amid Labour Shortage As 80% Of Fukuoka Companies Face Staff Crisis」翻訳:「福岡企業の80%が人手不足に直面する中、日本が労働力不足を受けてハリヤナ州から5万人の労働者を雇用へ」
インドの荒くれ者が日本へ…。世界でもニュースに。高市氏は我々を裏切っている。そう思う材料は山程に。
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में 16 मित्र देशों के युवाओं की सहभागिता ने योग की वैश्विक स्वीकार्यता और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'One Earth, One Family, One Future' की भावना के अनुरूप योग स्वस्थ जीवन, संतुलित समाज और विकसित भारत के निर्माण का सशक्त माध्यम है।
आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में सहभागी होकर योगाभ्यास किया। योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि भारत की उस सनातन जीवन पद्धति का उत्सव है, जिसने हजारों वर्षों से मानवता को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का मार्ग दिखाया है।
यह मेरे लिए विशेष हर्ष का विषय है कि इस कार्यक्रम में 16 मित्र देशों के सैकड़ों युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी सहभागिता भारत की 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना, वैश्विक एकता और योग की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का सशक्त प्रमाण है। योग सीमाओं, भाषाओं, संस्कृतियों और देशों की दूरियों को मिटाकर पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य कर रहा है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'Yoga for One Earth, One Health' तथा 'स्वस्थ आयु के लिए योग' है, जो हमें यह संदेश देती है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और पृथ्वी के संतुलन का मार्ग योग से होकर जाता है। आइए, हम सभी योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ हरियाणा, विकसित भारत और स्वस्थ विश्व के निर्माण में अपना योगदान दें।
Participated in the celebrations of the 12th #InternationalDayOfYoga at Panchkula.
Yoga is far more than a physical practice; it is India's timeless gift to humanity. Rooted in our ancient civilizational wisdom, yoga has, for thousands of years guided people towards harmony of the body, mind, and spirit - promoting holistic well-being and inner balance.
It is a matter of immense pride that delegates from 16 friendly countries enthusiastically participated on this auspicious occasion. Their presence is a powerful reflection of yoga's growing global acceptance and India's timeless philosophy of 'Vasudhaiva Kutumbakam'. As the world increasingly embraces a shared vision of health, peace, and sustainable living, yoga has emerged as a global movement that transcends geographical boundaries, languages, cultures, and traditions, uniting humanity in the collective pursuit of harmony and well-being.
This years International Day of Yoga theme, 'Yoga for One Earth, One Health', perfectly complements this GO-GLOBAL Approach by reinforcing the profound connection between individual well-being, community health, and the health of our planet. It highlights yoga's role in fostering a healthier, more balanced, and sustainable future for all.
Let us all embrace yoga as a way of life and contribute towards building a Healthy Haryana, a Viksit Bharat, and a healthier world.
आज मोरनी (पंचकूला) में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित संवाद कार्यक्रम में कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs), किसान भाइयों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।
इस अवसर पर 6 FPOs ने विभिन्न संस्थाओं के साथ MoU हस्ताक्षर किए। इनमें MDH के साथ हुए महत्वपूर्ण समझौते के तहत हरियाणा के किसानों को तंजानिया, केन्या सहित अफ्रीकी देशों में खेती एवं कृषि-व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे।
इसके आलावा मोरनी क्षेत्र में अदरक, हल्दी, मिर्च सहित विभिन्न मसाला फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे किसानों की आय में बड़ी वृद्धि होगी। साथ ही, प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की हानि होने पर उसकी भरपाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों पर किसानों को बाजार मूल्य से 10 प्रतिशत अधिक मूल्य प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।
आज गुरुग्राम में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने हरियाणा पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में 312 नए इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल्स (ERV) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा CSR के तहत लगभग ₹5 करोड़ की लागत से उपलब्ध कराए गए 310 मोटरसाइकिलों एवं 2 होंडा एलिवेट वाहनों से प्रदेश में जन सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी तथा आपात परिस्थितियों में लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाना और अधिक प्रभावी होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लगभग 18 मिनट के औसत पुलिस रिस्पॉन्स टाइम की तुलना में हरियाणा पुलिस ने इसे घटाकर मात्र 7 मिनट 3 सेकंड तक पहुंचाया है, जो सुशासन, आधुनिक पुलिसिंग और जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
आज #MannKiBaat कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने कई महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक विषयों पर प्रकाश डाला, जो समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
उन्होंने भीषण गर्मी और लू के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया। खेल जगत में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए Men's 100 Meter Race में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनने पर खिलाड़ियों को बधाई दी। केरल के आलुवा में स्विमिंग क्लब जैसे प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को खेल और फिटनेस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री जी ने नीदरलैंड्स से चोल काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाओं की भारत वापसी को हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। साथ ही 'ज्ञान भारतम् अभियान' के माध्यम से भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और भारतीय खगोल विज्ञान की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। इसके अलावा, 'नमामि गंगे अभियान' के तहत डॉल्फिन रेस्क्यू एम्बुलेंस जैसी अभिनव पहल का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री जी द्वारा उठाए गए ये सभी विषय समाज, संस्कृति, पर्यावरण, खेल और जनकल्याण से जुड़े हुए हैं तथा हम सभी को जागरूक और प्रेरित करने वाले हैं।
देश का नया ग्रोथ इंजन, हमारा हरियाणा!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP द्वारा गुरुग्राम से ‘मेक इन हरियाणा नीति एवं अन्य सेक्टोरल नीतियों’ का शुभारंभ।
यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम राज्य के औद्योगिक, तकनीकी एवं आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।
आज दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ हरियाणा को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और ऑटोमोबाइल विनिर्माण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में व्यापक चर्चा की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश संभावनाओं, एकीकृत EV एवं ऑटोमोटिव विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और उद्योग अनुकूल नीतियों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर के माध्यम से निवेशकों को सिंगल विंडो सेवाएं एवं समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।