भाजपा ने बंगाल चुनाव में ₹287 करोड़ खर्च किए
◆ बीजेपी ने असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपए खर्च किए
◆ इसमें सबसे ज्यादा 286.99 करोड़ रुपए पश्चिम बंगाल में खर्च हुए
#WestBengal | West Bengal | Bengal BJP
जितना लूट सको, उतना लूटो
• केंद्र में भी BJP की सरकार है
• राज्य में भी BJP की सरकार है
- ये बात BJP नेता और बांसवाड़ा नगर परिषद के उपसभापति चंकी शाह ने कही है
चंकी ने मोदी और BJP की नीयत बताई है - देश लूट लो, अपने अमीर दोस्तों की तिजोरी भर दो।
चीटिंग क्या होती है समझना है तो समझिए AIIMS के इस केस से, जब सालों साल तक चुन चुनकर दलित छात्र-छात्राओं को फेल किया जा रहा था।
मुंगेरकर कमेटी बैठी,जांच हुई तो पता चला जाति के हिसाब से फेल किया गया और कोर्ट ने न सिर्फ पास किया सबको 10 लाख कंपनसेशन दिलवाया।
रोहिणी घावरी से कहना चाहता हूँ, आरक्षण कोई गरीबी हटाने की योजना न��ी है. आरक्षण का मकसद प्रतिनिधित्व देना है.
इसलिए सिर्फ यह कह देना की मुझे आरक्षण मिला, मैं आगे बढ़ गयी हूँ. अन मेरी अगली पीढ़ी को आरक्षण की जरूरत नही है, यह सोच गलत है.
Rohini Ghavri को सफलता मिली. यह अच्छी बात है. लेकिन अपनी सफलता के बाद दूसरों के लिए आरक्षण की जरूरत को खत्म मान लेना समझ के परे है.
एक व्यक्ति की तरक्की से पूरे परिवार ��ा जाति की स्थिति नही बदल जाती.
सफलता मिलना इस बात की गारंटी नही है, की आपके के साथ अब जातीय भेदभाव खत्म हो गया या नही होगा.
Rohini Ghavri तुम समाज के लिए कोई काम नही कर रही हो. केवल मीडिया में अनाप शनाप चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ बयानबाजी कर एक बहुजन नेता के राजनीतिक कैरियर को कमजोर करने की कोशिश कर रही हो. आप दोनों के बीच जो मामला था उससे समाज का कोई लेना देना नही है. कोई समस्या या शिकायत है तो न्यायलय में ज��ओ, मीडिया में बोलकर क्या न्याय मिलेगा.
'ये पंजाब के एक सरकारी स्कूल की लाइब्रेरी है। अगली बार कोई कहे कि सरकारी स्कूल अच्छे नहीं हो सकते, तो उन्हें ये वीडियो दिखा दीजिए। बात सिर्फ नीयत की है'-अरविंद केजरीवाल
#Punjab
सरकार मान रही है कि उसके स्कूलों की हालत ख़राब है। दिखाने लायक नहीं है। सरकार को अगर एक स्कूल पर भी भरोसा होता तो इसी आदेश में लिखती कि केवल दस स्कूलों में कोई भी आ सकता है, देख सकता है और वीडियो बना सकता है। वो काफी शानदार हैं। मतलब दस स्कूल भी नहीं है। पब्लिक स्कूल में मीडिया को जाने से कैसे रोक सकते हैं? सरकार को अब डर लगने लगा है। एंटी मुस्लिम टॉपिक छो��़ कर लोग स्कूल की बात करने लगे हैं। सरकार स्कूलों की बात नहीं चाहती है। दिमाग़ी रूप से सरकार बीमार हो गई है।
डोटासरा साहब ,
एक पुरानी कहावत है
'सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद'
राजस्थान में 2018 से 2023 तक पांच साल आपकी सरकार थी . आप खुद भी तीन साल तक शायद शिक्षा मंत्री रहे .
राजस्थान के स्कूलों का बुरा हाल तो तब भी रहा होगा . ऐसा तो है नहीं कि आपकी सरकार ने सारे स्कूलों को चकाचक ��र दिया था और बीजेपी की सरकार आते ही ये स्कूल जर्जर हो गए या छात्रों के लिए सुविधाएं खत्म हो गईं.
हर पांच साल पर राजस्थान में सरकारें बदलती रही लेकिन स्कूलों की दशा नहीं सुधरी .
अच्छी बात है कि विपक्ष में रहते आपको ये खामियां दिख रही है , सत्ता में रहते आप लोगों ने संकल्प लिया होता तो आज कुछ बेहतर स्थिति होती .
हमाम में सब नंगे हैं
अब मोदी जी इस युवक को भी दिमागी नक्सल बता देंगे। लेकिन सच यह है कि बतौर पीएम मोदी जी फेल हैं, सभी संघी मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं, भाजपा बतौर पार्टी फेल है, RSS बतौर संगठन फेल हो चुका है। नतीजा सरकार फेल है।
सच यह है कि गेंद अब बीजेपी के पाले से निकल चुकी है। लाख कोशिश करके भी बीजेपी अब पुरानी स्थिति में नहीं पहुंच सकती क्योंकि लोगों ने डरना छोड़ दिया है।
दरअसल सरकार नाम की चीज पिछले 12सालों में रही ही नहीं। सिर्फ एजेंडा,नफरत और दिखावा रहा।अब आप गर्वनेंस की भी दुहाई नहीं दे सकते।अगर कुछ कर सकते हैं तो सिर्फ एक काम कि गृहमंत्री और पीएम इस्तीफा देकर किसी कर्मठ व्यक्ति को पीएम बना दें पर दूर दूर तक कोई दिखता भी तो नहीं।
तारीख : 15 अगस्त 1947 !
पहले स्वतंत्रता दिवस का अनदेखा वीडियो।
आज स्कूल भव्य बिल्डिंग और स्मार्ट क्लास रूम के साथ चल रहा है। इसका पूरा श्रेय हमारे शिक्षा मंत्रियों को जाता है। देश आजाद होने के बाद हमने इतनी तरक्की की है।
गांव : हरियाखेड़ा
तहसील : कानोड़ भिंडर
जिला : उदयपुर
टीवी खोलिए, अख़बार उठाइए या सड़क पर होर्डिंग देखिए - उत्तर प्रदेश चमचमाता हुआ नज़र आएगा!
आए भी क्यों न? रिपोर्ट के मुताबिक, BJP की योगी सरकार ने 2017-18 से 2024-25 के बीच प्रचार-प्रसार पर करीब ₹6,812 करोड़ खर्च किए हैं।
इतना पैसा छवि चमकाने में जाएगा तो सरकारी स्कूल, सड़क, अस्पताल और दूसरी बुनियादी सुविधाएँ कहाँ से चमकेंगी?
या तो उत्तर प्रदेश विज्ञापनों में चमकेगा, या ज़मीन पर।