समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 09.06.2026
लखनऊ व्यापार मंडल के निर्विरोध निर्वाचित प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री श्री पवन मनोचा का कल समाजवादी साथियों द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इसका आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नवीन धवन बंटी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने श्री पवन मनोचा को निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई दी और व्यापारी संगठनों के बीच समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम तथा श्री अखिलेश यादव के संदेश को घर-घर पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने व्यापारी हितों का सदैव संरक्षण किया है।
श्री पवन मनोचा ने बताया कि लखनऊ व्यापार मंडल से लखनऊ के 300 बाजारों के संगठन जुड़े हैं। मंडल का हर तीन वर्ष में चुनाव होता है। इस वर्ष सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर सर्वश्री श्रीमती जूही सिंह, मलिहाबाद विधान सभा के प्रत्याशी रहे सोनू कनौजिया, लखनऊ उत्तरी विधानसभा से प्रत्याशी रही पूजा शुक्ला, अतहर हुसैन, अनुराग मिश्र, आमिर, मधुकर त्रिवेदी, कार्तिकेय प्रताप सिंह, अवनीश यादव, कुश अरोड़ा, रूबल सिंह, संतोष रावत, सचिन चड्ढ़ा, गजेन्द्र उपाध्याय, दीपक, आदर्श सिंह एडवोकेट, इमरान, दीपक कुमार, आमिर तस्लीम, माज़ खान आदि शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
@MVVNLHQ निवेदन है रोज दिन में कई बार और हद तो यह है रोज़ रात को यही हाल आपका श्रृंगार नगर आलमबाग बिजली एक्सचेंज आख़िर जनमानस को सूचित करने वाला यंत्र महोदय बिजी क्यो कर देता है….
#175कैंटविधानसभा
प्रिय शिक्षामित्रों,
हमारे समय में आपको 40000 मिलता था और 9 साल की प्रताड़ना के बाद, शिक्षामित्रों की एकता, एकजुटता और रोष से डरकर भाजपा सरकार ने एहसान दिखाते हुए पैसे बढ़ाए भी तो केवल 18000, वो भी हार के डर से। अगर भाजपा सच में हितैषी है तो पिछले सालों का बकाया भी दे।
भाजपा सरकार की उपेक्षा के कारण शिक्षामित्रों को 22000 हर महीने का जो घाटा, सालों साल हुआ है, उसको सांकेतिक संख्या मानकर हर विधानसभा के सारे पीड़ित शिक्षामित्र मिलकर अपने परिवार, रिश्ते-नातेदारों, शुभचिंतकों और आसपास के लोगों के 22000 वोट भाजपा के ख़िलाफ़ डलवाकर भाजपा को हराने का संकल्प लेकर ‘पीडीए सरकार’ बनवाएंगे क्योंकि सबसे ज़्यादा ज्यादती शिक्षामित्रों और उनके परिवारवालों के ही साथ हुई है। जिन शिक्षामित्रों को इस भाजपाई प्रताड़ना के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी, हम भविष्य में उनके परिजनों के सहयोग-समर्थन के लिए वचनबद्ध हैं।
हर विधानसभा में भाजपा के 22000 वोट काटकर शिक्षामित्र भाजपा का SIR कर देंगे। इस SIR में ‘S’ को ‘शिक्षामित्र’ पढ़ा-समझा जाए! जब हर विधानसभा में भाजपा के 22000 वोट घट जाएंगे तो भाजपा हारकर कहाँ मुँह छिपाएगी?
पीडीए सरकार आने पर शिक्षामित्रों के मान-सम्मान-मानदेय सबमें वृद्धि होगी। शिक्षा की दुश्मन भाजपा से शिक्षामित्र कोई उम्मीद न करें।
शिक्षामित्र कहे आजका, नहीं चाहिए भाजपा!
छोटी चिट्ठी, बड़ा संदेश!
आपका
अखिलेश
#शिक्षामित्र
#जो_पीड़ित_वो_पीडीए
#बुरे_दिन_जानेवाले_हैं
गोंडा में आयोजित ‘नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट प्रीमियर लीग सीजन 6’ का आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा उद्घाटन किया।
टूर्नामेंट के सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएँ!
खेल व्यक्तित्व में टीम भावना का विकास करता है और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को जन्म देता है।
खेलते रहें!
देखो भाजपा का भ्रष्ट प्रबंध
7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद!
उप्र के बाक़ी हवाई अड्डों का क्या हाल है ‘घास हटवाकर’ ये भी तो देख लिया जाए।
भाजपा में अरबों का निर्माण सिर्फ़ अपनों को ठेके बाँटकर, कमाई को बाँटने के लिए होता है। इन्हें न तो कोई हवाई अड्डा चलाना है, न उड़ान योजना में कोई हवाई जहाज़ उड़ाना है, इन्हें तो बस कमाना है।
#चित्रकूट
#कुशीनगर
#आजमगढ़
With Mr. Riteish Deshmukh, a true representative of Creativity Economy: An actor, director & producer at VISION INDIA : CREATIVE ECONOMY SUMMIT @ Mumbai
@Riteishd
1000 रुपए महीने की पेंशन देने से अच्छा है कि भाजपा सरकार कुछ न दे। इतने में तो पूरे महीने का आधा लीटर दूध आना भी मुश्किल है।
पेंशन का महत्व परिवारवाले ही जानते हैं।
भाजपा जाए तो सम्मानजनक पेंशन आए!
@officialepfo#epf95#EPF95pensioners#PensionProtest#JantarMantar
शेरों के सोहर गाओ!
जिस बड़ी सोच के साथ हमने एशियाई शेरों के लिए ‘इटावा लायन सफ़ारी’ की शुरुआत की थी वो सोच फलीभूत हो रही है और यहाँ एशियाई शेरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
इटावा लायन सफारी पार्क में नीरजा शेरनी ने अपने तीसरे प्रसव में इस बार 4 शावकों को जन्म दिया है। पहली बार के 2 और दूसरी बार के 3 शावक मिलाकर अब यहाँ इसके कुल 9 स्वस्थ शावक सफलता पूर्वक पल रहे हैं।
लायन सफ़ारी से जुड़े, प्रशंसा के पात्र सभी प्रतिबद्ध और कर्तव्यनिष्ठ लोगों को हार्दिक बधाई और अच्छा काम करते रहने के लिए शुभकामनाएँ!
पर्यावरण के चक्र में हर प्राणी का अपना महत्त्व है, इसीलिए हम प्रकृति को बचाने के लिए बड़ी सोच के साथ सकारात्मक पहल करने में विश्वास करते रहे हैं और करते रहेंगे।
स्त्री की स्वतंत्रता एवं सशक्तीकरण में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। आज अगर महिलाओं के खेल के बारे में किताबें प्रकाशित होंगी तब ही तो कल नया इतिहास बनेगा।
लेखिका को शुभकामनाएँ!