#UPElections2027 उत्तर प्रदेश में जेन जी तैयार बैठा है भाजपा को सत्ता से भगाने को । साथ में जेन जी के माता पिता भी जेन जी के साथ मिलकर भाजपा के ख़िलाफ़ वोट करेंगे । मेरे हिसाब से यूपी में भाजपा इस बार १०० से नीचे सिमट जाएगी । बहुत लोगो को ये बात मज़ाक़ लगेगी । लेकिन ये यूपी है ।
"हम कोई भिखारी हैं क्या कि उनको सूची दें? आप खुद घोषित कर रहे हो तो हम किस बात के लिए सूची दें? जो बात अंदर बैठकर होनी चाहिए थी, उसे आप ट्विटर (X) पर लिख रहे हो... ये दिखाई दे रहा है कि आप गठबंधन के प्रति गंभीर नहीं हैं"- इमरान मसूद ने सपा पर तीखा हमला बोला है.
26 नवंबर – संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के सम्मान, अधिकार, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय का आधार है।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें ऐसा संविधान दिया, जिसने सदियों से वंचित और शोषित समाज को बराबरी का अधिकार, अपनी आवाज़ बुलंद करने का साहस और सम्मान के साथ जीने का रास्ता दिया।
आज संविधान दिवस पर हमारा संकल्प है कि देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि हर प्रकार के भेदभाव, अन्याय और असमानता के खिलाफ है।
जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय, सम्मान और बराबरी का अधिकार नहीं मिलता, तब तक सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
आइए, बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए संविधान की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँ।
संविधान है तो अधिकार हैं, अधिकार हैं तो सम्मान है और सम्मान है तो लोकतंत्र मजबूत है।
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
@Sachingupta@Dinehshukla सचिन गुप्ता जी आप बेहद निर्भीक पत्रकार है मैं आपको 2012 से जानता हूँ। ये टुच्चे पत्रकार जो थाने लेवल की दलाली करते है इनको सच्चाई से बेहद नफ़रत है ।
गाजियाबाद के गुंडे बिल्ला, सचिन, विपिन खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं। ऐसी धमकी उन्हें दिखाओ, मुझे नहीं। पीड़ित या पत्रकार इंच टेप लेकर नहीं बैठता कि दो जिलों के बॉर्डर पर घटनास्थल किस जनपद का लगेगा? पीड़ित ने मुझे गाजियाबाद जिला बताया, वही लिखा। अगर वीडियो गाजियाबाद की नहीं है तो ये भी तो बताओ कि कहां की है?
समाजवादी पार्टी ये समझने की भूल ना करे कि अभी 2019, या 2022 का माहौल हैI अभी तो इमरान मसूद, राजेंद्र गौतम की बात है। अगर राहुल गाँधी को जच गई तो फिर वो भाई किसी का ना सुनने वाला। फिर ये 26 सीट भी अपने पास रखोगे और सीएम बनने का सपना भी। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने से नहीं चुकेगी, हारने-जीतने की वहां कोई परवाह नहीं करता।
लेकिन अगर समाजवादी पार्टी हार गई, (कांग्रेस के बिना जो तय हैं कि हारेगी) , तो इस बार पार्टी टूटेगी। सांसद टूटेंगे, विधायक टूटेंगे और साइकिल का निशान भी जायेगा। तृणमूल के हालत देख लेने चाहिए। उन्होंने भी इसी तरह से सीट ऑफर की थी।
@RahulGandhi
सहारनपुर सांसद @Imranmasood_Inc आखिर किस-किस से लड़ेंगे? इमरान मसूद सहारनपुर में INDIA के विधायकों से लड़े हैं। इमरान मसूद ने INDIA के महत्तवपूर्ण सहयोगी दल के सुप्रीमो पर भी हमला बोला है। इमरान मसूद कभी खुलकर तो कभी दबी ज़ुबान में INDIA के सहयोगी दल के नेता की मुखालिफत भी कर चुके हैं। और अब अपनी पार्टी ही के राज्यसभा सांसद और अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन @ShayarImran पर भी ऐसे पलटवार कर रहे हों, मानो वो उनके दल के ना होकर किसी ‘दूसरे’ से हों!
इमरान द्वारा यह सब क्यों कहा जा रहा है? सिर्फ इसलिए कि वो सहारनपुर में अपना एकछत्र राज चाहते हैं? या इसलिए कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के MLC शाहनवाज़ ख़ान को सहारनपुर की उस सीट से चुनाव लड़ाने का वादा किया हुआ है, जिस सीट पर वर्तमान में सपा का विधायक है। यह गठबंधन धर्म है?
इमरान मसूद बार-बार कहते रहे हैं कि चुनाव लड़ेंगे और सातों की सात सीटों पर लड़ेंगे, सही है राजनेता अगर चुनाव नहीं लड़ेगा तो कौन लड़ेगा! लेकिन सवाल यह है कि क्या INDIA को तोड़कर चुनाव लड़ा जाएगा? क्या इसलिए चुनाव लड़ा जाएगा कि जिसके खिलाफ लड़ना है, उसे ही विजयी बनाया जाए? अभी के हालात तो यही बता रहे हैं। भविष्य में इमरान का ‘हृदय परिवर्तन’ हो जाए तो बात अलग है।
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी प्रत्याशियों की लिस्ट ने इमरान को ‘चोटिल’ कर दिया है। अब वो इस कदर चिड़ गए हैं कि ना अपना पराया तक भूल गए हैं। उनका एक ही मक़सद है, कि सहारनपुर में उनका एकछत्र राज रहे। भले ही इसके एवज में INDIA क्यों ना बिखर जाए!
गठबंधन टूटे या रहे सारी ज़िम्मेदारी का टोकरा कांग्रेस ही नहीं उठायेंगे ।ये कुकरमुत्तों की तरह क्षेत्रिय दलों ने सिर्फ़ अपना पेट भरा है। इन क्षेत्रीय दलों ने अपनी जातियों को भी मूर्ख बना कर रखा है । अब तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ! बहुत हुआ ये गठबंधन का नाटक !
@mdimtiazalam06 कोई चुप नहीं है । इमरान मसूद इसलिए बोल रहे है क्योंकि वो उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष है । सब रणनीति का हिस्सा है । इमरान मसूद शेर है वो झुकता नहीं किसी के सामने । #ImranMasood
ये सीएम कैसे है जो अभी भी भाजपा की तरह मंदिर मंदिर खेल रहे है । उत्तर प्रदेश के जेन ज़ी के सामने नौकरी रोज़गार सबसे बढ़ा मुद्दा है । मुझे लगता है असली जेन ज़ी की बात सिर्फ़ और सिर्फ़ राहुल गांधी जी कर रहे है ।
"भगवान राम से ज्यादा मंदिर अगर किसी भगवान के हैं तो भगवान कृष्ण के हैं, दुनिया में भगवान कृष्ण के भक्त हैं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
सही बात है कि कांग्रेस के पास उत्तर प्रदेश में फिलहाल खोने के लिए बहुत कुछ नहीं है और उसे एक सहयोगी दल की भूमिका निभानी चाहिए। लेकिन जिस तरह अखिलेश यादव और उनकी पूरी सिपाहियों की फौज बदतमीजी पर उतारू है, उससे तो यही लगता है कि इनका मकसद गठबंधन को मजबूत करना कम और अपनी राजनीतिक धौंस जमाना ज्यादा है।
दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के महानुभावों ने कुछ इसी तरह का रवैया अपनाया था। बंगाल के बड़बोले भोका ने भी खूब बयानबाजी की थी। तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस को सीटें तो दी थीं, लेकिन वे कौन सी सीटें थीं, यह सब जानते हैं। ज्यादातर ऐसी सीटें थीं जहां कांग्रेस के लिए जीत की राह बेहद कठिन थी।
कांग्रेस को एक राष्ट्रीय पार्टी की तरह अपनी राजनीतिक रणनीति और संगठन का संचालन करना होगा।विडंबना यह है कि यही क्षेत्रीय दल कई मौकों पर बीजेपी की मजबूती का कारण भी बनते हैं।
खैर, देखते हैं आखिर आगे क्या होता है।
अखिलेश यादव जी आपको गुजराती गैंग ज़िंदा निगल जाएगा और वो डकार भी नहीं लेंगे । हिंदुस्तान का PDA जान चुका है कि आप भाजपा वालो की कठपुतली बन गए हो । वर्ना ऐसा क्या है कि मायावती जैसी नेताओं को भाजपा घर पर बैठा देती है और आपके ख़िलाफ़ कोई CBI ED तक नहीं होती ।
इमरान मसूद का राजनीतिक कद लगातार बढ़ता जा रहा है। एक नेता को यह डर सता रहा है कि कहीं इमरान मसूद मुसलमानों के सबसे बड़े नेता बनकर न उभर जाएं, जिससे उनका अपना वोट बैंक खतरे में पड़ सकता है।
इसी डर के चलते वह लगातार मसूद के खिलाफ काम कर रहे हैं। यहां तक कि अपनी पूरी IT सेल को बीजेपी से लड़ने के बजाय इमरान मसूद को निशाना बनाने में लगा रखा है।
चेतावनी समझो या अपील!
उत्तर प्रदेश 80 लोकसभा और बंगाल की 42 लोकसभा मिलाकर 122 होती हैं...।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी 62 सीट घटकर 2024 में सीधे 33 सीट पर आ गई, और 240 पर अटक गई।
अखिलेश यादव और राहुल गांधी जी मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो आने वाले समय बीजेपी को 200 से नीचे रोक देंगे..।
इसलिए चुनाव अखिलेश यादव को लड़ना है राजीव राय या रामगोपाल यादव को नहीं ..।
क्या अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में तीसरी बार हारना एफर्ट कर सकते हैं..।
ये पुरानी कांग्रेस नहीं है ये राहुल गांधी की कांग्रेस है जिनकी पूरे उत्तर प्रदेश और भारत में चर्चा हो रही..
#RahulGandhi #Gathbandhan #Congress*