अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
लूट की घटना का @sitapurpolice द्वारा अनावरण कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹25-25 हजार के 02 घायल पुरस्कार घोषित अभियुक्त सहित कुल 04 अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से ₹50,200/- नकद, 02 अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त 01 दो पहिया वाहन तथा पीली एवं सफेद धातु के शत-प्रतिशत आभूषण बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तों ने आपस में मिलकर रेकी की तथा ज्वैलर्स की दुकान के मालिक का पीछा करते हुए रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल रोककर मारपीट की और ज्वैलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एपीके फाइल, इन्वेस्टमेण्ट एवं अन्य माध्यमों से 32 पीड़ितों से धोखाधड़ी कर साइबर ठगी किए गए ₹03 लाख 18 हजार 235/- @chitrakootpol द्वारा पीड़ितों को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी कॉल कर मुख्यमंत्री योजना के तहत घर देने के नाम पर पीड़िता से धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गई ₹1,10,000/- की धनराशि @rampurpolice थाना साइबर क्राइम द्वारा वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
Zero tolerance Against Narcotics—
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 01 तस्कर को @uppstf द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से लगभग 433.930 किलोग्राम अवैध गांजा व 01 ट्रक बरामद किया गया है।
#UPPNabsNarcos#GoodWorkSTF
वर्दी की ज़िम्मेदारी से आगे… खुशियाँ बाँटने का रिश्ता
दीपावली पर रोशन हुए सिर्फ़ घर नहीं, कई चेहरे भी।
हर साल की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बच्चों और वृद्धाश्रमों के बुज़ुर्गों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।
कहीं मिठाइयों ने रिश्तों में मिठास घोली, कहीं बच्चों की खिलखिलाहट ने त्योहार को और ख़ास बना दिया। बुज़ुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और बच्चों की आँखों में चमक… यही इस दीपावली की सबसे ख़ूबसूरत रोशनी थी।
क्योंकि खाकी का फ़र्ज़ सिर्फ़ सुरक्षा देना नहीं, खुशियों में साथ निभाना भी है।
#UPPolice #UPPCares #Diwali2026
#baghpatpolice
दिनांक 08.11.2026 को थाना रमाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर खड़ाना में गांव के ही रहने वाले मोनू उर्फ प्रवीण एवं धीरज द्वारा गोली मारकर वादी के पुत्र सौरभ को घायल कर दिया गया तथा विनीत के सिर में डण्डा मारकर उसे घायल कर दिया गया। सूचना पर थाना रमाला पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों घायलों का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है तथा दोनों की स्थिति सामान्य है। वादी जनकराज की तहरीर के आधार पर थाना रमाला पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बडौत द्वारा दी गई बाइट-
@Uppolice
भ्रामक दावों से सावधान रहें !
कतिपय सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हरियाणा के पानीपत से संबंधित एक वीडियो को गाजियाबाद का बताकर भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है। वीडियो के माध्यम से यह गलत दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
सभी से अपील है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे साझा न करें और न ही भ्रामक दावों को प्रसारित कर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करें।
सतर्क रहें, सत्यापित जानकारी ही साझा करें।
@Uppolice@UPPViralCheck
थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरैया में 02 बालिकाओं के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिलने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में #SP_CITY, शाहजहाँपुर की बाइट।
दिनांक 01-11-2026 को थाना खैरगढ़ क्षेत्र में 01 युवती घायल अवस्था मिली थी। उक्त प्रकरण में फिरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त ऋषि व जगत को गिरफ्तार करने व की जा रही अन्य विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा बाइट- @Uppolice@dgpup
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
बरेली इकाई द्वारा जनपद पीलीभीत में जिला उद्योग केन्द्र के वरिष्ठ सहायक को ₹5,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन:📱9454402484, 📧[email protected] पर रिपोर्ट करें।
#UPPolice
“रिश्ता वर्दी का, साथ जीवनभर का।”
आज लखनऊ में आयोजित पी.पी.एस. (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर नियमित संवाद स्थापित करने तथा अन्य सभी मांगों के यथोचित समाधान हेतु आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री कमलेश्वर नाथ, पूर्व पुलिस महानिदेशकगण श्री विलास मणि त्रिपाठी, श्री ए.के. जैन एवं श्री रामेश्वर दयाल, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक के जी.एस.ओ. श्री के.एस. इमैन्यूअल, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार मिश्रा एवं श्री आर.के. चतुर्वेदी, पुलिस महानिदेशक के जनसंपर्क अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव, स्टाफ ऑफिसर श्री नवीन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके कल्याण, समस्याओं के समाधान तथा अनुभवों के उपयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रतिबद्ध है।
#UPPolice #UPPCares
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट करते हुए साइबर ठगी किए ₹25 लाख 44 हजार 800/- @ghazipurpolice थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
साइबर अपराधियों द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप में फँसाने तथा डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर जीवनभर की जमा पूँजी एवं पुत्री की शादी के लिए संचित कुल ₹29.50 लाख की धनराशि बताए गए खातों में ट्रांसफर करा ली गई थी। साथ ही, मामले की जानकारी किसी अन्य को न देने की धमकी देकर पीड़ित को लगभग एक माह तक भयभीत रखा गया।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 05 मिनट में।
कानपुर नगर निवासी 23 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई आत्महत्या से संबंधित पोस्ट का अलर्ट दिनांक 26/27 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि 12:14 बजे @Meta के माध्यम से #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @kanpurnagarpol को सूचित किया।
सूचना मिलने के मात्र 05 मिनट के भीतर थाना नौबस्ता पुलिस टीम युवक के घर पहुंची, जहां वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला और उसके हाथ की कटी हुई नस से रक्त बह रहा था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अविलम्ब उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर तत्काल उपचार प्रारंभ किया।
स्वास्थ्य में सुधार के बाद हुई काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण युवक मानसिक तनाव एवं अवसाद से गुजर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी काउंसलिंग के उपरांत युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 4,106 लोगों की जान बचाने में सहायता मिली है।
#EveryLifeMatters
#DigitalSentinels
#UPPCares
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई एवं अन्य माध्यम से 02 पीड़िताओं से ठगी गई ₹1,85,000/- की धनराशि @mirzapurpolice थाना को0 कटरा, साइबर सेल टीम द्वारा वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से ठगी गई ₹50,000/- की धनराशि @unnaopolice के थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पीड़ित को वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
IPO में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी की गई ₹2,00,000/- की धनराशि @bandapolice के थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP