अगर देश में बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव हो जाए तो भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा।
उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।
अगर इस बात से आप सहमत है तो #Retweet करिए 👇
@yadavakhilesh@mediacellsp@samajwadiparty@palshyamLalsp
तिलक लगाकर सत्ता के साथ खड़ा होना आसान था,
लेकिन मैंने विपक्ष का रास्ता चुना क्योंकि राजनीति मेरे लिए स्वार्थ नहीं, विचार है।
मैं @yadavakhilesh जी का सिपाही हूँ, समाजवादी था, समाजवादी हूँ और समाजवादी ही रहूँगा।
पंकज मिश्रा
368 विधानसभा - मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर
तिलक लगाकर सत्ता के साथ खड़ा होना आसान था,
लेकिन मैंने विपक्ष का रास्ता चुना क्योंकि राजनीति मेरे लिए स्वार्थ नहीं, विचार है।
मैं @yadavakhilesh जी का सिपाही हूँ, समाजवादी था, समाजवादी हूँ और समाजवादी ही रहूँगा।
पंकज मिश्रा
368 विधानसभा - मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर
भाजपा का वृक्षारोपण भी ‘भ्रष्टारोपण’ साबित हुआ।
जिन भाजपाइयों की प्रकृति ही झूठ बोलना है, वो प्रकृति से भी झूठ बोलते हैं।
भाजपा की काली करतूतों की ऐसी ‘साहसी भंडाफोड़ रिपोर्ट’ जहाँ से भी हमारे पास आएगी, वो जनहित में हमारे द्वारा आगे बढ़ाई जाएगी, जन-जन तक पहुंचाई जाएगी और इस तरह जन समर्थन से सच्ची पत्रकारिता और भी अधिक सशक्त बनाई जाएगी।
भाजपा के लोग महिलाओं को आगे करके, उनकी आड़ में विपक्ष के नेताओं के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करवा रहे हैं, अरे अगर महिलाओं को आगे करना ही है तो सच में महिला आरक्षण लागू करके उन्हें ‘आगे बढ़ाएं’।
हम भाजपा की तरफ़ से भेजी जा रही नारियों को ये समझाएंगे कि हम सबने मिलकर जो महिला आरक्षण बहुत पहले ही पास कर दिया है उसके लिए हमारी इस मांग का समर्थन करें कि भाजपा सरकार 2027 के विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण को पूरी तरह लागू करे न कि उसे केवल नारा बनाकर छोड़ दे। आप भाजपाइयों के बहकावे में आकर उनके झूठे प्रचार का हिस्सा न बनें।
भाजपा सरकार महिलाओं का कितना सम्मान करती है ये इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है।
उप्र में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?
मंत्रालयों के बंटवारे की देरी की असली वजह सिर्फ़ ये है कि मंत्रालय-विभाग की ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। दीर्घ प्रतीक्षा के बाद जो नये मंत्री बने हैं वो बेचारे तो बस दर्शक दीर्घा में बैठकर, गेंद को इधर-उधर आते-जाते देख रहे हैं। भाजपाई डबल इंजन बाक़ी सब मंत्रियों को ‘डब्बा’ कर देता है।
उप्र की जनता ने ठाना है कि नये मंत्रियों को जो भी मंत्रालय-विभाग मिलेगा, उस पर पूरी तरह से निगाह-निगरानी रखी जाएगी, जिससे ये नये-नवेले मंत्रीगण अपने ख़जाने न भर सकें। इस बात के लिए काग़ज़ी प्रमाण के साथ-साथ और भी आडियो-वीडियो सबूत इकट्ठे किये जाएंगे और इन भाजपाइयों की कलई खोली जाएगी। अब जनता ही भाजपाई लोगों को अपने टैक्स के पैसों की लूट करने से रोकेगी क्योंकि भ्रष्टाचार रोकने के बाक़ी सारे विभाग तो भ्रष्ट भाजपा ने बर्बाद कर ही दिये हैं। जनता को लगता है अब सोशल मीडिया और सिटिज़न जर्नलिज्म के माध्यम से ही उनको न्याय मिल सकता है।
भाजपा सरकार जानती है कि ये आख़िरी बार है जब वो सत्ता में है, इसीलिए ये भाजपाई दसों हाथों से पैसा बटोरना चाहते हैं। जागरूक जनता अब इन भाजपाइयों को उनके गंदे मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी।