हरिद्वार के शांतिकुंज में आचार्य श्रीराम शर्मा की साधना की शताब्दी पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन हो रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी और स्मारक डाक टिकट व सिक्का जारी करेंगी। कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं डॉ. चिन्मय पंड्या।
#DraupadiMurmu #AcharyaShriramSharma #Shantikunj | @sanjoomewati | #ReporterDiary
It was a privilege to welcome Hon’ble Lieutenant Governor of Delhi @LtGovDelhi, Sadar @SandhuTaranjitS Ji, The Right Reverend @Lustherev, Bishop of Willesden, Church of England, Lord @russrook, and Lord @KrishRaval at the Birth Centenary Celebrations of Revered Mata Bhagwati Devi Sharma Ji.
Their gracious presence reflects the universal spirit of love, compassion, harmony, and service to humanity envisioned by our revered Gurusatta.
Heartfelt gratitude to all the distinguished dignitaries for their warmth, goodwill, and gracious participation in this historic celebration.
@UKHouseofLords
परम वंदनीया माताजी के जन्मशताब्दी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष के द्वितीय दिवस पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक प्रज्ञा योग साधना ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की।
इस विशेष प्रस्तुति को मान्यता प्रदान करने हेतु एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं जीनियस वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
पूज्य गुरुसत्ता की प्रेरणा से योग, साधना एवं भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को नई पहचान दिलाने वाले सभी विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शकों को हृदय से बधाई एवं शुभाशीष।
परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी समारोह में प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा की स्थापना एवं पूजन संपन्न हुआ।
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा जी का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। श्री मिश्रा जी ने 80 देशों में गायत्री परिवार की पहुँच का उल्लेख करते हुए युवाओं के आध्यात्मिक जागरण हेतु दिल्ली सरकार एवं गायत्री परिवार के संयुक्त प्रयासों की बात कही।
@KapilMishra_IND@awgpofficial@dsvvofficial
विजयादशमी (दशहरा) की आप सभी को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
पूज्य गुरुदेव के संदेश के अनुरूप, यह विजयादशमी अपने भीतर की दुष्प्रवृत्तियों का अंत कर सत्य, सदाचार एवं श्रेष्ठता को अपनाने का संकल्प लेने का पावन अवसर है।
आइए, बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पर्व को आत्मपरिष्कार और नैतिक उत्थान का प्रतीक बनाएँ।
शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं।
मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।
सर्वपितृ अमावस्या पर श्रद्धापूर्वक नमन
सर्वपितृ अमावस्या पितृ पक्ष का यह विशेष दिवस है, जो हमें अपने दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, सम्मान, स्मरण एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
यह दिवस उन सभी पितरों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का पुण्य अवसर है, जिनका श्राद्ध किसी कारणवश उनकी निर्धारित तिथि पर नहीं हो सका।
हमारे पूर्वजों के संस्कार, आदर्श एवं जीवन-मूल्य हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उनका स्मरण केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि उनके प्रति कृतज्ञता और उनके श्रेष्ठ संस्कारों को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प भी है।
पितृदेवों का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और परिवार में सुख, शांति एवं सद्भाव का संचार हो।
शारदीय नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएँ
आदिशक्ति माँ जगदंबा की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि आत्मशुद्धि, साधना, संयम एवं शक्ति जागरण का पर्व है। यह हमें अपने भीतर की नकारात्मकता पर विजय प्राप्त कर सत्य, सदाचार, करुणा एवं सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
माँ की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, शांति, सद्बुद्धि एवं समृद्धि का संचार हो तथा मानवता के कल्याण और राष्ट्र के उत्थान के लिए हमारी चेतना जागृत हो।
माँ जगदंबा सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें।
शारदीय नवरात्रि: प्रथम दिवस | माँ शैलपुत्री
माँ शैलपुत्री की दिव्य आराधना के साथ शक्ति, साहस और नई शुरुआत का शुभारंभ।
पर्वतराज हिमालय की पुत्री माँ शैलपुत्री हमें जीवन में स्थिरता, दृढ़ संकल्प और अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देती हैं।
माँ का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता लेकर आए।
ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः।
अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीहरि विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल लेकर आए।
अनंत सूत्र हमें अटूट आस्था, सत्कर्म और धर्म के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आज ही गणेशोत्सव के समापन एवं गणपति विसर्जन का पावन अवसर है। विघ्नहर्ता श्रीगणेश एवं भगवान विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान, विवेक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
#AnantChaturdashi #अनंत_चतुर्दशी #AnantChaturdashi2026 #GaneshVisarjan #LordVishnu #GanpatiBappaMorya #IndianCulture
निर्माण एवं सृजन के अधिष्ठाता, देव शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। सृष्टि के शिल्पकार भगवान श्री विश्वकर्मा जी की कृपा सभी पर बनी रहे, सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो, यही कामना है..✍️🙏🙌