@UPSIDA sir , we request your help to expedite the OC for #OasisVenetiaHeigjtsGreaterNoida. It has been decades we are running from pillar to post but no outcome even after intervention of respected @myogiadityanath@myogioffice , here is the last status since quarters.
@NandiGuptaBJP@UPSIDA Aap sab ki kripa se hume Sarovar ka anand prapt honraha sewer water sadak pe hain, Tuti hui sadak show window Noida ki pehchan hain.
@UPGovt@dmgbnagar Thanks to all of you for doing nothing on this.
@myogioffice ji ye kiski accountability hain? Surajpur Site C ke log ab kaha letter likhe?
#UP
#Noida
#BJP
Dear Sir/Madam,
I seek your guidance regarding a residential project under @UPSIDA . Kindly clarify whether a builder can legally collect maintenance charges without obtaining the Occupancy Certificate (OC) / Completion Certificate (CC).@AnilSharma_73
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अंतर्गत आने वाले साईट सी लिंक रोड जो ग्रेटर नोएडा शहर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन गांवों जैसे कि गुलिस्तानपुर , देवला ,तिलपता और साथ हीं साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अंतर्गत आने वाले ग्रेटर नोएडा वेस्ट , एवं @UPSIDA प्राधिकरण अंतर्गत आने वाले साईट सी, साइट बी इंडस्ट्रियल एरिया एवं साईट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन 2 से लेकर दादरी एवं गाजियाबाद को भी जोड़ता है और इस सड़क से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते है जिसमें हल्के वाहनों के अलावा भारी वाहन जैसे ट्रेलर, ट्रक, आरएमसी मिक्सर,डंपर ,क्रेंस इत्यादि लेकिन इसके बावजूद इस सड़क की जर्जर हालत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एवं उनके अधिकारियों को नहीं दिखती है।
मेरे और इस क्षेत्र के निवासियों द्वारा इस मार्फत IGRS, मित्रा ऐप,ट्विटर ,व्हाट्सएप एवं ईमेल की माध्यम से अनगिनत शिकायतें करने के बावजूद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस साईट सी लिंक रोड की रिसर्फेसिंग इस सड़क के अनगिनत अवैध कटो को बंद करने , सड़क एवं उसके अगल बगल के एरिया की साफ सफाई ,सड़क पर उड़ने वाले धूल के नियंत्रण एवं इस सड़क के सेंट्रल वर्ज की फेंसिंग, पेड़ पौधे के रखरखाव पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती हैं।
मेरे द्वारा समय समय पर उपरोक्त माध्यमों से किए गए शिकायतों एवं उनमें से कुछ शिकायतों खासकर IGRS के निस्तारण की आख्या भी इस ट्वीट के साथ वीडियो बनाकर संलग्न किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि सभी IGRS कंप्लेंट्स का निस्तारण केवल आश्वासन देकर कर दिया गया है और जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया गया है।
उपरोक्त से संबंधित शिकायतों के लिए मैने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष से लेकर सीईओ, एसीईओ, ओएसडी , जीएम एवं संबंधित वर्क सर्कल 5 के वरिष्ठ प्रबन्धक को ईमेल के माध्यम से 5 से 6 बार रिक्वेस्ट किया और इसके साथ साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभी एसीईओ एवं जीएम को व्हाट्सएप के माध्यम से भी अनुरोध किया एवं वरिष्ठ प्रबन्धक वर्क सर्कल 5 से मोबाइल पर बात की लेकिन उसके बावजूद भी उपरोक्त शिकायत पर कोई ठोस सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
आखिरकार मेरे द्वारा CPGRAMS एवं IGRS पे जुलाई के प्रथम सप्ताह में दायर शिकायत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एजीएम ने मुझसे मोबाइल पर बात की और मेरी समस्या की डिटेल लेने के बाद मुझे आश्वस्त किया कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा लेकिन कल 23/07/26 को मेरे IGRS एवं CPGRAMS कंप्लेंट का निस्तारण करते हुए वर्क सर्कल 5 के वरिष्ठ प्रबन्धक के हस्ताक्षर से आख्या अपलोड किया गया है जिसमें यह लिखा है कि
"उपरोक्त शिकायत के क्रम में अवगत कराना हैं कि रेसवे के जपकरम DFCCIL के न्यू दादरी जांक्शान के अंडरपास के पास से लेकर एविजे हाइटल पुलिस चौकी टी पॉइंट तक की सड़क चौडीकरण, प्रोटेक्शन वॉल, पटरी पर ग्रास पेवर ग्रिड लगाने हेतु स्थलीय सर्वेक्षण करके आगणन गठित कर स्वीकृत हेतु प्रेषित कर दिया गयाहै| स्थीकुति उपरान्त े-निदिदा आमन्रित बर प्राथमिकता पर कार्य कराया जाना प्रस्तावित है1
यंह भी आवगत हो कि प्राधिकरण की वित्तीय ब्यवस्था के अनुसार कार्य की निविदा आमंत्रिति की
जायेगी | यह् एक निर्माण संबंधी कार्य है, जिसके दृष्टिगत प्राकिया में समय लगने की सम्भावना है1
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण वर्क सर्कल 5 अंतर्गत सड़क निर्माण एवं रिसर्फेसिंग के बहुत से कार्य लगातार करवा रही है और अभी कुछ दिन पहले वर्क सर्कल 5 के सड़क निर्माण एवं उद्यान विभाग के कार्यों के लिए निविदा निकली गई है फिर साईट सी लिंक के निर्माण हेतु क्यों नहीं ?
▶️इस ट्वीट के माध्यम से मैं माननीय सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण श्री रवि कुमार एन जी महोदय से बड़े विनम्रता के साथ पूछना चाहता हूं कि आखिर "साईट सी लिंक रोड " एवं इस एरिया के निवासियों के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एवं उनके अधिकारीगण सौतेला व्यवहार क्यों करते आ रहें है❓
@NandiGuptaBJP@UPSIDA Sir every year this is the situation.
Mantri ji ye poster jo laga hain wo aapka hi hain, Poster aa gaya lekin salon se kharab padi sadak nahi ban sakti?
@myogiadityanath Sir 2027 mein aapke MLA @tejpalnagarMLA ji se yeha ki Janta puchegi?
#UttarPradesh
@UPSIDA@dmgbnagar@myogiadityanath the pathetic situation of Surajpur Site C Gautam Buddha Nagar continues, 1000 vehicles stuck due to water logging in Underpass.
Everyyear same issue nobody cares.
#UttarPradesh
माननीय प्रभारी मंत्री जी ,गौतम बुद्ध नगर ,आपकी उपरोक्त बातों से बहुत उम्मीद के साथ आपसे @UPSIDA प्राधिकरण अंतर्गत सूरजपुर साईट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन 2, ग्रेटर नोएडा की बिल्डर सोसाइटी शिवालिक होम्स की 10 वर्षों से लंबित सीसी, ओसी एवं रजिस्ट्री की लंबित समस्या के समाधान हेतु गुहार लगा रहा हूं कृप्या संज्ञान में लेकर उचित एवं त्वरित करवाई सुनिश्चित करने का कष्ट करें। धन्यवाद। हिमांशु शेखर झा, शिवालिक होम्स सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा।🙏
माननीय औद्योगिक विकास मंत्री महोदय,आपने अपनी अध्यक्षता में जिस प्रकार कल से नोएडा ,ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की शुरूआत की है वैसी हीं एक उच्चस्तरीय बैठक
@UPSIDA
प्राधिकरण का भी करने का कष्ट करें एवं उस बैठक में यूपीसीडा के क्षेत्रीय कार्यालय सूरजपुर,ग्रेटर नोएडा अंतर्गत आने वाले सेक्टर सूरजपुर साईट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन-2 की बिल्डर्स प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा करने कष्ट करें और खासकर बिल्डर "मैसर्स कॉसमॉस इन्फ्राएस्टेट प्राइवेट लिमिटेड" की "शिवालिक होम्स" सोसाइटी जिसकी सीसी,ओसी एवं रजिस्ट्री पिछले 10 वर्षों से लंबित हैं। बिल्डर पर यूपीसीडा प्राधिकरण का लगभग 2 करोड़ लीज रेंट का बकाया है और साथ में हीं बिल्डर ने सोसाइटी की सीसी ओसी के लिए वांछित सभी प्रपत्रों (NOCs) भी संबंधित विभागों से प्राप्त नहीं किया है। यूपीसीडा प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय बिल्डर को सभी NOCs एवं बकाया जमा करने के लिए अनेकों बार पत्र एवं नोटिस जारी कर चुका है और यहां तक कि बिल्डर से बलिया वसुली के लिए तीन बार आरसी भी जारी किया गया है जिस पर जिला प्रशासन में दादरी तहसील द्वारा बिल्डर को नोटिस भी जारी किया जा चुका है लेकिन उसके बाद भी बिल्डर मैसर्स कॉसमॉस इन्फ्राएस्टेट प्राइवेट लिमिटेड यूपीसीडा का बकाया जमा करने एवं ओसी के लिए वांछित सभी NOCs विभागों से प्राप्त करके यूपीसीडा प्राधिकरण में जमा करने में बहुत ज्यादा रुचि नहीं8न ले रहा हैं।अतः माननीय मंत्री जी आपसे विनम्र निवेदन हैं कि आप उपरोक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका समाधान समयबद्ध चरण में जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए बिल्डर् एवं प्राधिकरण को दिशा निर्देश जारी करने का कष्ट करें एवं अगर बिल्डर निर्देश के बावजूद भी सीसी,ओसी एवं रजिस्ट्री के लिए जरूरी कार्रवाई नहीं करता हैं तो बिल्डर् पर सख्त कार्रवाई करते हुए "शिवालिक होम्स" सोसाइटी की रजिस्ट्री जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करने का कष्ट करें। धन्यवाद। हिमांशु शेखर झा, शिवालिक होम्स सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा।🙏 #शिवालिकहोम्स #ग्रेटरनोएडा #यूपीसीडा #यूपी #कॉसमॉसइंफ्राएस्टेटप्राइवेटलिमिटेड #सूरजपुरसाईटसीग्रुपहाउसिंगएक्सटेंशन2 #कबमिलेगामालिकानाहक #कबहोगीरजिस्ट्री #रामराज्य #ShivalikHomes #GreaterNoida #UPSIDA #UP #SurajpurSiteCGrpHousingExtn2 #KabMilegaMaalikanaHaq #KabHogiRegistry #RamRajya
@rmsurajpur@rmsurajpur1@rmsurajpur22@AnilSharma_73@gaur_charchit@dmgbnagar@MedhaRoopam@_InvestUP@InfoDeptUP@AwasthiAwanishK@sanjaychapps1@IIDGoUP@spgoyal@spgoyal_ias@tejpalnagarMLA@ShrichandSharma@bhati_narendra1@DhirendraGBN@PankajSinghBJP@dr_maheshsharma@SurendraSNagar@Satishmahanaup@JaswantSainiBJP@kpmaurya1@brajeshpathakup@mppchaudhary@myogioffice@mlkhattar@rajnathsingh@NitinNabin@anandibenpatel@GovernorofUp@UPGovt@CMOfficeUP@BJP4India@iabhishek4bjp@BJP4GBNLOKSABHA@BJP4UP@BJPCentralMedia@MoHUA_India@PMOIndia@narendramodi@rashtrapatibhvn@drupadi_murmu