अल्लाह और हमारे नबी स॰के रास्ते के विरुद्ध,अपने कामयाबी के रास्ते की तलाश में भटकते मुस्लिम समाज के महज़बी, राजनीतिक,सामाजिक रहनुमा और उन सभी के पीछे चलने वाला हमारा मुस्लिम समाज आज अपने अंजाम को पहुँच गया।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन 🤲
पीस पार्टी के समर्पित साथी भाई शहज़ाद मसूद साहब, धामपुर विधानसभा अध्यक्ष, के इंतकाल की खबर से बेहद दुखी हूँ। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मकाम अता फरमाए। परिवार एवं समस्त पीस पार्टी परिवार को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
डॉ. मोहम्मद अयूब सर्जन
राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीस पार्टी
सैयद राशिद मदनी जी,लंबी बीमारी और उम्र के कारण,पीस पार्टी का प्रचार-प्रसार व पार्टी के पद के दायित्व का निर्वहन करने में असमर्थ हैं।तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी के सभी पदों से मुक्त किया जाता है सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट उनके अपने विचार है पार्टी से उसका कोई सरोकार नहीं।
कुछ स्वार्थी व्यक्ति भाजपा को हराने के नाम पर मुसलमानों का बहुमूल्य वोट कांग्रेस,सपा और बसपा को दिला कर मुस्लिम समाज को ग़ुलाम और अपने धनवान बनने का धंधा आज़ादी के बाद से ही करते हैं।ये बहुरूपिये इन पार्टियो मे पदाधिकारी या मुस्लिम जातीय/मज़हबी संगठन से वोट की कालाबाजारी करते हैं