#UPSI का रिजल्ट आ गया लेकिन किसी के नंबर नहीं आए
भर्ती बोर्ड से निवेदन 🙏है सभी का स्कोर कार्ड जारी किया जाए
प्राप्तांक अंक जाना सबका संवैधानिक अधिकार है। अब चुप नहीं बैठेंगे…
हर अभ्यर्थी अपनी मेहनत का हिसाब मांग रहा है!
#Score_Card_जारी_करो#Release_Score_Card
📄 UPSI भर्ती: पारदर्शिता, नॉर्मलाइजेशन डेटा एवं स्कोरकार्ड हेतु अभ्यर्थियों का विनम्र निवेदन..🙏
माननीय उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (@upprpb),
सप्रेम सादर,
हम सभी #UPSI के अभ्यर्थी इस पत्र/पोस्ट के माध्यम से अत्यंत विनम्रतापूर्वक अपना पक्ष आपके समक्ष रखना चाहते हैं। 5 साल के लंबे इंतज़ार के बाद आई इस भर्ती के लिए लाखों युवाओं ने अपना सर्वस्व झोंक दिया है। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के आपके प्रयासों की हम सराहना करते हैं, किंतु वर्तमान में अभ्यर्थियों के बीच नॉर्मलाइजेशन (Normalization) और स्कोरकार्ड (Scorecard) को लेकर भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हमारी विनम्र प्रार्थनाएँ:
स्कोरकार्ड जारी किया जाए: पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को स्थापित करते हुए, कृपया प्रत्येक अभ्यर्थी का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किया जाए। जिसमें Raw Score और Normalized Score स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि छात्र अपनी स्थिति समझ सकें।
शिफ्ट-वार विश्लेषण: अलग-अलग शिफ्टों के अंकों में आए बड़े अंतर ने उन अभ्यर्थियों को चिंतित कर दिया है जिन्होंने कठिन परिश्रम किया था। यदि बोर्ड शिफ्ट-वार औसत अंक (Average Marks) और कठिनाई स्तर का डेटा सार्वजनिक करता है, तो छात्रों का व्यवस्था पर भरोसा और अधिक सुदृढ़ होगा।
अंतिम गणना प्रक्रिया: नॉर्मलाइजेशन में उपयोग किए गए वैज्ञानिक फॉर्मूले और उसकी गणना के चरणों को स्पष्ट किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रांति की गुंजाइश न रहे।
हमारा अनुरोध:
अयोग्य को स्थान न मिले और योग्य का हक न छिने, यही न्याय की मूल भावना है। हम किसी भी प्रकार की नकारात्मकता में विश्वास नहीं रखते, बल्कि लोकतांत्रिक ढंग से केवल 'सूचना की स्पष्टता' चाहते हैं। स्कोरकार्ड और शिफ्ट वाइस नॉर्मलाइजेशन डेटा का जारी होना न केवल हमारी शंकाओं को शांत करेगा, बल्कि भर्ती बोर्ड की पारदर्शिता की छवि को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि संवेदनशील प्रशासन हमारी इन जायज मांगों पर विचार कर लाखों परिवारों को मानसिक संबल प्रदान करेगा..🙏🚩
प्रार्थी: समस्त मेहनती #UPSI अभ्यर्थी
#UPSI_ScoreCard_जारी_करो
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA #Normalization #Transparency #Release_Score_Card #UPSI
@myogiadityanath@UPGovt@InfoDeptUP@myogioffice@homeupgov@ChiefSecyUP@Rajeevkrishna69@aajtak
प्यारे साथियो! UPSI 2025 में हर अभ्यर्थी ने पूरी मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा दी है। पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए स्कोरकार्ड जारी होना बेहद जरूरी है। आइए आज सुबह 11 बजे ट्विटर अभियान में जुड़कर अपनी आवाज़ बुलंद करें
#Score_Card_जारी_करो#Release_Score_Card#UPSIScoreCard @upprb
#Score_Card_जारी_करो
सब कुछ कितनी जल्दी से बदल जाता है कल तक मैं रनिंग की प्रिपरेशन कर रही थी और मेरी रनिंग टाइमिंग में नहीं आ रही थी फिर भी मैं बहुत खुश थी हर दिन कुछ सेकंड्स काम करती और मन में एक ऊर्जा सी भर जाती आज ऐसा लग रहा है जैसे कुछ करने को है ही नहीं लेखपाल का पेपर भी आ गया, कांस्टेबल भी आ गया परंतु मन ही नहीं करता पॉजिटिव तो रहना ही पड़ेगा चीज अब यहां से कुछ नहीं हो सकता यूपीएसआई आगे बढ़ना ही पड़ेगा सोच रही हूं ट्विटर डिलीट कर दू।
प्रयागराज में जिस लाइब्रेरी में पढ़ता हूँ यहाँ लगभग 50 बच्चो ने एग्जाम दिया और उसमे से 10 बच्चे 140 से ऊपर वाले थे लेकिन DV/PST के लिए कोई सेलेक्ट नहीं हुआ है यह बहुत आश्चर्यजनक बात है जो समझ में नहीं आ रहा 😒
#Score_Card_जारी_करो#UPSI_4543_भर्ती#Release_Score_Card