सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते,
कोई बात नहीं थी…
जाट समाज को टारगेट करना और कहना ABCD हमने सिखाई?
मैं इस अहंकार को देख चुका हूँ करीब से और मानता हूँ ऐसा आचरण सिर्फ़ पतन लाता है!
भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी ऊँचा स्थान दिया गया है। वेद-पुराण ऐसे अनेक उदाहरणों से भरे पड़े हैं। आज कलयुग में भी गुरु का स्थान परम पूज्य है।आज की राजनीतिक परिस्थितियों की बात करें तो समाजवादी पार्टी, जिसके संस्थापक आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी रहे, उन्हें नेताजी बनाने में सबसे अहम योगदान, बल्कि पूर्णतः श्रेय भारत रत्न, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को जाता है। उन्होंने लोकदल में मुलायम सिंह यादव जी को उचित स्थान और सम्मान दिया। उसके बाद तमाम राजनीतिक गतिविधियाँ चलीं, पार्टियाँ बनीं-बिगड़ीं, गठबंधन बने और टूटे।2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। उससे पहले सपा की स्थिति 47 सीटों की थी, जो 2022 में बढ़कर 111 हो गई। 2024 में जनमत और परिस्थितियों को समझते हुए हमारे नेता चौधरी जयंत सिंह ने NDA में शामिल होने का फैसला लिया।जब 2024 में राहें अलग हुईं, तब न तो उन्होंने कोई अनर्गल बयानबाजी की और न आज कर रहे हैं।अखिलेश जी, शायद आप भारतीय परंपरा और संस्कारों को नहीं मानते, लेकिन अपने चाचा जी से जरूर पूछिएगा कि शुरुआती दिनों में चौधरी परिवार ने आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के लिए क्या-क्या नहीं किया। यदि आत्मग्लानि हो तो आगे से इस तरह की अनर्गल और सड़कछाप भाषा का प्रयोग न करें।चुनाव लड़िए, मुद्दे आधारित राजनीति कीजिए। 2027 के चुनाव में आपका स्वागत है।अमन पाण्डेय
प्रदेश अध्यक्ष
छात्रसभा
राष्ट्रीय लोक दल
@yadavakhilesh
*शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं*
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी और श्रीमती चारु चौधरी जी को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं। हम उनके सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं।
*शुभकामनाएं* @jayantrld