ये तो बड़ा ब्लंडर हो गया���😀
साउथ के किसी कार्यक्रम में तेलुगु सिनेमा के डायरेक्टर Dil Raju ने गलती से रणवीर कपूर को रणवीर सिंह बोल दिया।😀
Ranveer Kapoor के साथ वहां मजूद सभी लोग हंसने लगे हालांकि दिल राजू ने सॉरी बोलते हुए सुधार किया।
लेकिन अब लोग ये कह रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में Ranveer Singh रणवीर कपूर से ज्यादा पॉपुलर हैं इसलिए ऐसी गलती हुई है।
आखिर ये क्या चल रहा है? ये कैसी हवा बह रही है?
अभी हाल ही में यूपी से भाजपा के कुछ नेताओं ने समाजवादी पार्टी का हाथ थामा था।
अब सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
पिछली बार रामशरण नौटियाल उत्तराख���ड में भाजपा से चुनाव लड़े थे हालांकि वो हार गए थे अब वो पूरी तरह से कांग्रेस के साथ हैं।
अगले कुछ ही महीनों में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होना ऐसे में बहुत सारे नेता लोग अपना फायदा देखते हुए पाला बदल सकते हैं।
कोई माने या ना माने बॉलीवुड में लॉरेंस बिश्नोई का खतरनाक खौफ़ है।
कोई कितना भी बड़ा सेलिब्रिटी क्यों न हो उसे लॉरेंस विश्नोई से डर जरूर लगता है हम ऐसा क्यों कह रहे हैं इसका अंदाजा आप इस बात लगाइये की,
Tiger Shroff के ऊपर फायरिंग होती इतना बड़ा हादसा होता है लॉरेंस विश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी भी ली है लेकिन इस मामले पर कोई भी सेलिब्रिटी कुछ बोला तक नहीं।
सोशल मीडिया पर ये लोग टाइगर श्रॉफ का साथ देने और उन्हें संवेदनाएं व्यक्त करने तक से डर रहे हैं।
मुझे एक बात समझ नहीं आ रही है आख़िर भारत सरकार और गृह मंत्रालय इस मामले को लेकर हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठा है?
महेंद्र सिंह धोनी केवल अंबानी परिवार के लिए ही बने हैं।😀
चाहे अंबानी परिवार में रिसेप्शन हो
चाहे अंबानी परिवार में संगीत समारोह हो
चाहे अंबानी परिवार में शादी हो
चाहे अंबानी परिवार नवरात्रि पर्व मना रहा हो
Mahendra Singh Dhoni क���वल और केवल अंबानी परिवार के लिए ही उपलब्ध रहते हैं।
कल महेंद्र सिंह धोनी सपरिवार मुकेश अंबानी के जामनगर वाले फॉर्म हाउस पहुंचे थे जहां पर नवरात्रि त्योहार मनाया जा रहा है।
ये वही महेंद्र सिंह धोनी है जो निमंत्रण के बाद भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं गए।
ये वही महेंद्र सिंह धोनी हैं जो अपने साथी खिलाड़ि��ों के शादी तक में नहीं जाते हैं लेकिन अंबानी परिवार के हर छोटे बड़े कार्यक्रम में पहुंचे रहते हैं।
बड़ी खबर 🚨
टाइगर श्रॉफ के ऊपर फायरिंग करने वाले तीनों शूटरों की गिरफ्तारी हुई है।
जिसमें फूल सिंह और रेहान हरियाणा के सोनीपत के हैं वहीं तीसरा ऋतिक कुमार बिहार के बेगूसराय का बताया ज��� रहा है।
ये तीनों घटना को अंजाम देने के बाद रात में ही मुंबई से राजस्थान भाग गए थे तीनों की गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस ने कोटा शहर के रेलवे स्टेशन से की है।
एक पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं वह कहीं जाएं या न जाएं जामनगर और मुंबई के एक परिवार के यहां जरूर जाते है।
इन्हें ज��� भी आप देखोगे ये तब झोला उठाकर पहुंचे ही रहते हैं।
बाकी देश दुनिया में क्या हो रहा है उससे उनको कोई मतलब नहीं है।
कल टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ इस घटना के बाद समझ आया कि बुलेट प्रूफ गाड़ी होना कितना जरूरी है।
उस समय Tiger Shroff जिस गाड़ी में थे वह BMW की बहुत ही साधारण सी गाड़ी है जिसकी कीमत 49 लाख रुपए है।
इस गाड़ी के काँच बुलेट प्रूफ नहीं थे कुल 5 राउंड फायरिंग हुई जिसमें 2 गोलियां गाड़ी के अंद�� गई हैं।
गनीमत यह रही कि फायरिंग करने वाले की पिस्टल फंस गई नहीं तो आज कहानी कुछ और होती।
अरे ये क्या सुन रहा हूं मैं? मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है।😀
कल मुंगेर के स्टेज शो में पवन सिंह ने अपनी पूर्व प्रेमिका अक्षरा सिंह की खूब तारीफ की है।
पवन सिंह ने माफी मांगते हुए कहा,
अक्षरा सि��ह मेरा बाबू है मेरा बेटा है उनके पिता जी मेरे भैया हैं माता जी भाभी हैं।
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी तो मांगी ही है साथ ही उन्होंने अक्षरा सिंह के साथ काम करने का संकेत भी दिया है।
हालांकि ��क्षरा सिंह कई बार कह चुकीं हैं कि वह पवन सिंह के साथ कभी भी काम नहीं करेंगी।
यानि सलमान खान के साथ जो काम करेगा सबके साथ वही होगा जो Tiger Shroff के साथ हुआ है?
अभी जो टाइगर श्रॉफ के ऊपर फायरिंग हुई उसकी जिम्मेदारी लॉरेस बिश्नोई गैंग ने ली है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ही अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस���ट किया है।
जिसमें लिखा है,
हमने इसे समझाया था इसको समझ नहीं आया आज हमने इसको सही से समझा दिया है।
मुंबई के फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसी का होगा।
अरे कंगना रनौत जी, आप यहाँ तो राजनीति नहीं करतीं कम से कम एक महिला होने के नाते खुलकर समर्थन तो करना ही चाहिए था।
आपको पता होगा लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को लेकर ABP News ने एक बेहद शर्मनाक हेडलाइन चलाया था।
अब इस बात को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत नेहा सिंह राठौर के समर्थन में बात तो की हैं लेकिन बड़े ही चालाकी से।
समर्थन वाली बातों में कंगना की राजनैतिक कुंठा साफ झलक रही है।
कंगना रनौत ने लिखा,
"नेहा जी आपके राजनैतिक विचार और समय समय पर दिए गए बयान मेरे राजनैतिक विचार के विरुद्ध व मेरे लिए अस्��ीकार हैं,
किन्तु किसी महिला को TRP के लिए बदनाम करना बेहद घटिया है ABP हेड को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।"
जिस तरह से आजकल रामलीला मंचन को ग्लैमराइज किया जा रहा वह बेहद घटिया है।
बड़ी बात यह है कि इसको लेकर किसी की भावनाएं भी आहत नहीं हो रही हैं।
कहीं भोजपुरी गानों पर रामलीला पात्रों को नच��या जा रहा है तो कहीं उन्हें बेहद फूहड़ कपड़े पहनाया जा रहा है।
कहीं इन पात्रों को गाड़ियों के बोनट पर बैठाकर धमाकेदार एंट्री कराई जा रही है तो कहीं इनसे अश्लील इशारे कराए जा रहा है।
��ोचने वाली बात है आखिर ये लोग ऐसा करके साबित क्या करना चाह रहे हैं?
रामलीला हमारे संस्कृति और आस्था का विषय है जिसका इस तरह से मजाक बनाना बिल्कुल सही नहीं है।
ABP News ने नेहा सिंह राठौर को लेकर जिस तरह की खबर चलाई है वह बेहद निंदनीय और पत्रकारिता के स्तर को गिराने वाली है।
इस तरह की हरकत किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हो सकती पत्रकारिता की गरिमा और जिम्मेदारी को ताक पर रखकर ऐसी खबरें चलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
ऐसी हरकतों की जितनी आलोचना की जाए कम है।
ये जो भीड़ आप देख रहे हो ये दिल्ली का जंतर मंतर नहीं बल्कि लंदन का पार्लियामेंट स्क्वायर है।
नारे वही लग रहे हैं जो दिल्ली के जंतर मंतर पर लगते थे, प्रोटेस्टर की मांग वही है जो दिल्ली के जंतर मंतर पर थी।
यानि केवल जगह बदला है मांग नहीं।
मतलब साफ है कि लंदन में भी लोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर जमकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
अब ये देखना है इसका अ��र भारत सरकार पर पड़ता है कि नहीं।
आपको बता दूं,
इस प्रोटेस्ट के लिए ध्रुव राठी ने आह्वान किया था जिसके बाद वहां पर भारी संख्या में प्रोटेस्ट के लिए लोग इकट्ठा हुए हैं।
एक कचौड़ी दो समोसा इन लड़कियों का क्या भरोसा।
अजीब लग रहा है न सुनकर लेकिन मामला कुछ ऐसा ही है।
जयपुर का एक वीडियो वॉयरल है जिसमें एक पति पत्नी बीच सड़क पर बहस कर रहे हैं दरअसल,
हरे टीशर्ट वाले लड़के की पत्नी कुछ महीनों से अपने मायके ही रहती है दोनों के बीच आपसी अनबन की वजह से बात भी नहीं होती थी।
लड़के ने अपने ससुर से पूछा कि मेरी पत्नी कहां है आजकल तो वो बताते हैं कि अपना करियर बना रही है।
फिर लड़का अगले दिन अपनी पत्नी का पीछा करता है और देखता है उसकी पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रुकी हुई है।
कोटा की Allen कोचिंग पढ़ाई लिखाई छोड़कर दूसरे विषयों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है।
कल कोटा के Allen कोचिंग में किसी लड़की के चक्कर में दो लड़कों के बीच भयंकर मारपीट हो गई।
बताया जा रहा है कि यूपी के लड़के ने बिहार के लड़के पर छर्रे वाली बंदूक से फायर कर दिया और बंदूक के बट से भी उसकी पिटाई कर दी।
घर पर मां बाप सोचते हैं कि बेटा या बेटी का सिलेक्शन कब होगा और यहां बेटा बेटी कुछ और खेल खेल रहे हैं।
इन सब चीजों के पीछे इन बच्चों से ज्यादा जिम्मेदार कोचिंग मैनेजमेंट है क्योंकि कोचिंग कैंपस का माहौल कैसे सही ब��ाए रखना है यह इन लोगों की जिम्मेदारी होनी चाहिए।
युवाओं की चहेती उनके दिलों पर छाने वाली SRH की मालकिन काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
अपनी टीम SRH को सपोर्ट करने के लिए काव्या मारन अक्सर स्टेडियम में दिखती हैं कई बार उनके रिएक्शन वायरल होते रहते हैं।
कुछ साल पहले लोगों ने तो काव्या मारन को नेशनल क्रश तक बना दिया था। SRH के मैचों में भीड़ ही भीड़ होती थी।
काव्या मारन के होने वाले पति मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर हैं।
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी अगले महीने नवंबर में ग्रीस में होगी।