आपकी मदद के लिए राजस्थान पुलिस 24x7 तत्पर।
अपनी समस्याओं का पाये तुरंत समाधान — बस टैग करें @RajPoliceHelp
त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सहायता का भरोसा।
हर नागरिक की सुरक्षा, राजस्थान पुलिस की प्राथमिकता।
आपकी आवाज़, हमारी जिम्मेदारी।
@RajCMO@svoruganti1466@DIPRRajasthan@mygovrajasthan
#RajasthanPolice
#RajPoliceHelp
#CommittedToServe
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
संपर्क व समन्यव से करें नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही : डीजीपी श्री राजीव शर्मा
जयपुर। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और नशे की बढ़ती समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स से जुड़े सभी जवान प्रशिक्षण में अर्जित कौशल का लाभ लेते हुए उम्मीदों को साकार करें।
डीजीपी श्री शर्मा शक्रवार को यहां पुलिस मुख्यालय सभागार में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई के साथ-साथ अपराध भी है और इससे कई परिवार पीड़ित हैं। इस टास्क फोर्स से जुड़े जवानों को त्रिस्तरीय कार्यवाही के तहत नशे के एंट्री पोईंट्स पर निगरानी रखते हुए वितरण तंत्र की पहचान करनी है तथा तकनीक का उपयोग करते हुए इसके विरूद्ध कार्यवाही करनी है।
इस मौके पर डीजीपी श्री शर्मा ने नवनियुक्त जवानों को कहा कि वे फिल्ड में जानकार स्थानीय पुलिस के साथ बेहतर संपर्क व समन्वय के साथ कार्य करें तथा समाज की इस बड़ी समस्या के समाधान के प्रति पूरे जोश व मन के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
सुझाव दें, सहयोग हम करेंगे :
समापन कार्यक्रम में डीजीपी श्री शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे फिल्ड में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें और यूनिट के बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी तरफ से प्रशिक्षण, उपकरण और तकनीक की आवश्यकता पर अपने सुझाव दें, इनकी पूर्ति मुख्यालय द्वारा की जाएगी।
संवाद कर जाना, क्या नया सीखा :
डीजीपी श्री शर्मा ने समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया और पूछा कि उन्होंने इस प्रशिक्षण में क्या कुछ नया सीखा है। प्रशिक्षणार्थियों ने ड्रग्स के विभिन्न प्रकारों, युवाओं में बढ़ती विभिन्न प्रकार की नशे की प्रवृत्ति, नशे के उत्पादक स्रोतों और विदेशों से आ रही ड्रग्स के बारे में पहली बार जानकारी प्राप्त होने की बात कही। डीजीपी ने कहा कि वे अपनी ही अलग-अलग यूनिटों के साथ-साथ देशभर में इस कार्य से जुड़ी संस्थाओं की विजीट कर उनके अनुभवों का उपयोग करें।
इस मौके पर अपने संबोधन में एडीजी एटीएस श्री वी.के.सिंह ने कहा कि एएनटीएफ की यह फाउंडर टीम सौभाग्यशाली है कि उसे अपने कौशल को दिखाने का मौका मिला है। उन्होंने पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जवानों को दी गई तकनीकी जानकारियों और विविध प्रकार के प्रशिक्षणों के बारे में बताया और कहा कि जिला स्तर पर इस टीम की बड़ी भूमिका होगी।
आरंभ में स्वागत उद्बोधन देते हुए एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि इसका मुख्यालय प्रारंभ करते हुए आरंभिक चरण में 9 चौकियों को प्रारंभ किया गया है। उन्होंने गत दिनों में इस टीम द्वारा की गई उल्लेखनीय कार्यवाहियों के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में डीआईजी योगेश यादव ने आभार प्रदर्शन कर आश्वस्त किया कि नवनियुक्त जवान विभाग की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर डीजीपी के प्रिंसीपल स्टाफ ऑफिसर डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप सहित एएनटीएफ के अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
#RajasthanPolice
#AntiNarcoticsTaskForce
#ANTF
#DrugFreeRajasthan
#WarOnDrugs
#SayNoToDrugs
#DGP_RajasthanPolice
#CourageCommitmentService
‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत मादक तस्कर पर शिकंजा, 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
ब्राउन शुगर तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू के आलीशान मकान, ट्रक और फॉर्च्यूनर कार पर पुलिस का ताला
जयपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ (1) के तहत एक बड़े तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू पुत्र नारायण दास बैरागी 34 निवासी पलथान थाना रठांजना हाल तिलक नगर प्रतापगढ़ की करीब 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।
एसपी आदित्य ने बताया कि 16 फरवरी, 2025 को थाना प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका, जिसके गुप्त डीजल टैंक में 20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर क्रूड मिला। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 20 करोड़ रुपये थी। इस मामले में ट्रक चालक और तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू और खलासी पुष्कर लाल मीणा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला कि वह मणिपुर से ब्राउन शुगर लाकर प्रतापगढ़, मंदसौर और मारवाड़ जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तस्करी करता था।
अवैध कमाई से बनाई गई थी संपत्ति
पुलिस ने गहन वित्तीय जांच के बाद पाया कि घनश्याम ने इस अवैध धंधे से भारी संपत्ति अर्जित की थी। उसने प्रतापगढ़ के तिलक नगर में एक आलीशान मकान (अनुमानित मूल्य 60 लाख रुपये), एक टाटा कंपनी का ट्रक (20 लाख रुपये) और एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार (20 लाख रुपये) खरीदी थी।
ऐसे की गई कार्रवाई
पुलिस द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को भारत सरकार के कॉम्पिटेंट अथॉरिटी और एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा (एफओपी) & एनडीपीएस एक्ट नई दिल्ली को भेजा गया। 16 सितंबर, 2025 को अथॉरिटी ने पुलिस के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और जिनके माध्यम से अभियुक्त द्वारा अर्जित इन संपत्तियों को फ्रीज करवाने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों और उनका साथ देने वालों के खिलाफ 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
#OperationChakravyuh
#NDPSAct
#RajasthanPolice
#SafeRajasthan
#SayNoToDrugs
#ऑपरेशन_चक्रव्यूह
#PratapgarhPolice
फेक डील्स से सावधान रहें!
भारी छूट के झांसाें में न आये।
फर्जी या अनजान वेबसाइट और सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक न करें।
बैंक डिटेल या O.T.P. किसी से साझा न करें।
केवल विश्वसनीय पोर्टल से ही खरीददारी करें।
ठगी की स्थिति में 1930 पर कॉल करें या https://t.co/rXsEeqXsF7 पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी पुलिस थाना में हेल्प डेस्क पर संपर्क करें|
#CyberCrimeAwareness
#RajasthanPolice
राजस्थान पुलिस 30 जून को सोशल मीडिया दिवस पर आपसे सजग नागरिक बनने की अपील करती है।
अफवाहों से बचें, सकारात्मकता फैलाएं और किसी भी गलत जानकारी, से दूर रहें।
आपका सहयोग एक सुरक्षित और खुशहाल समाज बनाने में मदद करेगा।
#SocialMediaDay2025#RajasthanPolice#FakeNews
पुलिस विभाग में विभागीय पदोन्नति के स्थान पर डीपीसी के माध्यम से पदोन्नति दिए जाने संबंधित पत्रावली उच्च स्तर पर प्रक्रियाधीन है इस प्रक्रिया को जल्द पुरी कर कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक डीपीसी से पदोन्नति मिलना आरंभ हो।
@RajCMO@BhajanlalBjp @CMHelpdesk
@1stIndiaNews
केबिनेट व बजट सत्र में राज. पुलिस की मांग पुरी हो
•Constable का मूल वेतन ₹20800 के स्थान पर ₹25500 किया जाए।
•DPC द्वारा पदोन्नति दी जाए
•Risk Allowance जोखिम भत्ता
•शैक्षणिक योग्यता स्नातक की जाए
•वर्दी भत्ता ₹10000
•मैस भत्ता ₹5000
@RajCMO@1stIndiaNews
खेमराज कमेटी की रिपोर्ट पुलिस कर्मियों के लिए निराशाजनक!
पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्य भी नाराज, सरकार जल्द पुलिस मांगो को पुरा करे.....
पुलिस परिवार के सदस्य भी धरना-प्रदर्शन कर सकते है।
@RajCMO@BhajanlalBjp@1stIndiaNews@zeerajasthan_@News18Rajasthan
@jpk_11@RajCMO@PoliceRajasthan@1stIndiaNews@zeerajasthan_ जब सभी विधायक व सरकार के मंत्री पत्र लिखकर कांस्टेबल की ग्रेड पे बढ़ाने की सहमति व्यक्त करते हैं तो फिर आदेश जारी होते समय ये कहां गायब हो जाते हैं या केवल लालीपाप दिया जाता है।
पहले सांमत कमेटी फिर खेमराज कमेटी, दो-दो सरकार आई-गई हो गई, तीसरी सरकार का 15 तारीख को एक वर्ष पूरा होगा।
मगर इन सभी ने कभी पुलिस माँगो को पूरा नही किया जबकि सभी विभाग से पुलिस ज्यादा राजकार्य करती है मुख्यमंत्री की जान बचाने के लिए खूद शहीद हो जाती है आखिर कब तक??
@BhajanlalBjp