हम पिछले छः माह की मशक्कत के पश्चात इस दहलीज पर पहुंचे थे कि UDH के कैडर रिव्यू के 750+ JEn पदों पर सीधी भर्ती के लिए सेवा नियम बनकर तैयार हो गये। अभी वित्तीय स्वीकृति के लिए भी file तैयार है और जो महज औपचारिकता ही है क्योंकि कैडर रिव्यू के समय ही वित्त विभाग ने नयी भर्ती के लिए सहमति दे दी थी ।
अब अचानक से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चैयरमैन @alokrajRSSB जी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में UDH के लगभग 750 JEn पदों को आगामी कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती में बिना जोड़े नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। अगर उक्त पदों को साथ रखते हुए बोर्ड आगामी भर्ती प्रक्रिया शुरु करता है तो लगभग 1550+ JEn पदों पर भर्ती हो सकती है।
अतः आप सभी अभियांत्रिकी साथियों से अपील है कल 11:00 बजे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पहुंचे ताकि सभी सामूहिक रुप से बोर्ड चैयरमेन साहब से निवेदन करेंगे कि वो अपनी हठधर्मिता को छोड़कर युवा हित को प्राथमिकता देते हुए UDH की अभ्यर्थना प्राप्त होने के पश्चात ही आगामी JEn भर्ती का विज्ञापन जारी करें।
नरेंद्र मोदी जी.. देश के युवा 'भाड़े के टट्टू और पत्थरबाज' नहीं, भारत का भविष्य हैं।
सत्ता के नशे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी जिन्हें 'भाड़े के टट्टू' और पत्थरबाज बता रहे हैं.. यह वही युवाशक्ति है, जिसने आपको प्रधानमंत्री बनाया।
ये वही युवा हैं.. जिन्होंने भाजपा को गद्दी पर बैठाया।
ये वही युवा हैं.. जिन्हें 2 करोड़ नौकरियों के झांसे देकर छला गया
ये वही युवा हैं जो 12 साल से ठगे गए, और पेपर लीक में जिनका भविष्य बर्बाद हुआ।
प्रधानमंत्री जी.. जिन्हें भाजपा आज 'भाड़े के टट्टू' बता रही है, यही देश का युवा 2029 में भाजपाई सत्ता की अर्थी निकालेंगे और इसे तिलांजलि देंगे!
मदन राठौड़ जी को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए और युवाओं से माफ़ी मांगनी चाहिए।
DLB के लगभग 100 पदों की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अभ्यर्थना RSSB भेज दी जाएगी साथ ही आज UDH सचिव महोदय से मुलाकात हुई UDH JEn नियम संशोधन की फाइल भी put up हो गई JEn की अच्छे पदों पर भर्ती देखने को मिलेगी पदों की संख्या लगभग 1500 हो जाऐगी @alokrajRSSB
यदि आप यह मानते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं में केवल मेहनत ही सफलता का निर्धारण करती है, तो मुझे लगता है कि यह पूरी सच्चाई नहीं है।
राजस्थान में विशेष रूप से कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कई परीक्षाओं में अक्सर 10 12 तक प्रश्न बाद में डिलीट कर दिए जाते हैं। यह केवल एक तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। सवाल यह है कि यदि वे प्रश्न गलत थे, तो उन्हें प्रश्नपत्र में शामिल ही क्यों किया गया? और यदि शामिल किए गए, तो प्रारंभ में उन्हें सही मानकर परीक्षा का हिस्सा क्यों बनाया गया?
जब अभ्यर्थी आपत्तियाँ दर्ज कराते हैं, तब उन प्रश्नों को हटा दिया जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा नुकसान उन विद्यार्थियों को होता है जिन्होंने उन प्रश्नों के सही उत्तर दिए थे। एक गलत प्रश्न-निर्माण की कीमत वे बच्चे चुकाते हैं, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और मेहनत से तैयारी की थी।
कई बार यही डिलीट हुए प्रश्न किसी अभ्यर्थी को चयन सूची से बाहर कर देते हैं। यह केवल अंक खोने की बात नहीं होती, बल्कि उसके आत्मविश्वास, उसके सपनों और उसके वर्षों की मेहनत पर भी गहरा प्रभाव डालती है। जो अभ्यर्थी इस पीड़ा से गुज़रा है, वही समझ सकता है कि अंतिम चयन से कुछ अंकों से बाहर हो जाना कितना दर्द देता है।
आख़िर आयोग की गलती ईमानदार बच्चा क्यों भुगते
डॉ धीर सिंह धाभाई
#rsmmb #thirdgradeteacher #result
आदरणीय @alokrajRSSB साहब कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2024 वेटिंग रिजलट कब निकालने का प्रयास है उम्मीद है साहब आप बता पाऐगे सबके जवाब देते हो आप मेरे मैसेज का जवाब नहीं देते हो 😊😊😊😊
Finally आज कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के सभी विभागों की वेटिंग लिस्ट की फाइल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पहुंच गई है @alokrajRSSB साहब निवेदन है जल्द से जल्द वेटिंग लिस्ट परिणाम जारी किया हम आपके आभारी रहेगे 😊
JEn भर्ती-2020 (री-एग्जाम) के पेपर लीक हो या REET हो चाहे SI भर्ती हो इस सबने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सिस्टम में बैठे कुछ 'सफेदपोश' दीमक हमारे युवाओं के भविष्य को खोखला कर रहे हैं।
SOG के पास शिकायतों का अंबार लगा है, सैकड़ों सबूत चीख-चीख कर धांधली की गवाही दे रहे हैं, फिर भी कार्रवाई की रफ्तार इतनी धीमी क्यों?जो भी इस पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड हैं, उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे डाला जाए।
केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि ऐसी सजा दी जाए कि आने वाली सात पीढ़ियां पेपर लीक करने का नाम सुनकर कांप उठें।
सिस्टम की सफाई: उन विभागों और केंद्रों की पहचान हो जहाँ से यह रिसाव शुरू हुआ।
😡 चुप्पी अब विकल्प नहीं है!
एक अभ्यर्थी दिन-रात एक कर के पढ़ाई करता है, घर से दूर रहकर अभावों में जीता है, और अंत में उसे क्या मिलता है? धोखा। यह लड़ाई सिर्फ JEn अभ्यर्थियों की नहीं है, यह प्रदेश के हर उस ईमानदार छात्र की है जो अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहता है। अगर आज दोषियों को नहीं बख्शा गया, तो कल किसी और भर्ती की बारी होगी।
"जब अन्याय परंपरा बन जाए, तो प्रतिरोध कर्तव्य बन जाता है।"
हम SOG और प्रशासन से मांग करते हैं कि अब और विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें जांच की फाइलें नहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी चाहिए।
पेपर लीक पर राजनीति करनी है। पर समाधान नहीं करना। सरकारें आती है भाषण देती है। छोटे छोटे चोर पकड़ कर गुमराह करती है। और बेरोजगार वहीं के वही। #si_भर्ती_2021 का चोर #jen भर्ती में भी अपराधी है। पर समाधान कुछ नहीं बस पेपर में न्यूज आ जाती है। #si_भर्ती_2021_रद्द_करो
पेपर लीक पर राजनीति तो खूब होती है, लेकिन समाधान कहीं नजर नहीं आता। सरकारें बदलती हैं, भाषण बदलते हैं, पर बेरोजगारों की हालत जस की तस रहती है। छोटे-मोटे चोर पकड़कर जनता को गुमराह किया जाता है, जबकि असली दोषी सिस्टम के भीतर सुरक्षित रहते हैं। #SI_भर्ती_2021 का आरोपी #JEN_भर्ती में भी अपराधी है, फिर भी न कार्रवाई, न सुधार I बस अख़बारों में खबर छप जाती है और मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
@ramesh_ruyal@Radhemahwa@educationnagari@Rockyjatt17
Well Done @Sog_Rajasthan ।
सरकार व विपक्ष के चौतरफा दबाव के बावजूद भी धीरे धीरे कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है । अभी तक महज छोटे व बिना कोई राजनीतिक व आर्थिक ताकत वाले लोगों को ही गिरफ्तार किया जा रहा है। खैर सोने का अंडा देने वाली मुर्गी का नंबर अंत में ही आये तो बेहतर है।
हम समस्त अभियांत्रिकी युवाओं की @BhajanlalBjp@RajGovOfficial@RajCMO से मांग है कि उक्त भर्ती पेपर लीक में गिरफ्तार समस्त AEn की तत्काल प्रभाव से पदोन्नति रद्द करने के साथ साथ आय से अधिक संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए।
अक्सर विश्वविद्यालय की अकादमिक परीक्षा के पेपर लीक व नकल पर भी Tweet कर सवाल खड़े करने वाले कांग्रेस के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी को कम से कम दो लाइन का माफीनामा तो JEn पुनः परीक्षा पेपर लीक के लाभार्थियों को संरक्षण देने व ऐसे बेईमानों को दो साल की छूट देकर AEn पद पर पदोन्नत करने के संदर्भ भी लिखना चाहिए।
मेरा बेरोजगार युवाओं के नेता भाई @manojmeena से भी आग्रह है कि आंदोलन का अगला मैदान JEn भर्ती पुनः परीक्षा पेपर को लेकर 17 मार्च 2026 से चुन लिया जाये जिसकी मुख्य मांगे निम्नानुसार है