प्रिय सम्मानित प्रेम भंडारी जी,
आधा पैसा हम जुटा रहे हैं, आप तैयारी कीजिए
सबसे पहले, मैं एवं मेरे क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि आप भाई राहुल घोसलिया की घर वापसी और उपचार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
राहुल 8 अक्टूबर से गंभीर रूप से बीमार है और वेंटिलेटर पर है। उसकी स्थिति बेहद नाज़ुक है तथा उसे तत्काल भारत एयरलिफ़्ट कर उन्नत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है।
इस संबंध में हमने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं, परंतु अत्यंत खेद का विषय है कि सरकार अब तक संवेदनशीलता नहीं दिखा पाई है।
मैं स्वयं पिछले तीन दिनों से माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाक़ात का सम�� माँग रहा हूँ, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से अब तक समय प्रदान नहीं किया गया।
इस संबंध में मैंने पहले भी निवेदन किया है तथा पुन: कर रहा हूँ की माननीय विदेश मंत्री जी इस मामले में ICWF के माध्यम से एयरलिफ़्ट का संपूर्ण खर्च वहन करें।
साथ ही जैसा कि आपने अवगत करवाया है कि राहुल को एयरलिफ़्ट करने में आने वाले खर्च का आधा RANA वहन करेगा, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि खर्च की शेष राशि राहुल के परिजन, मैं स्वयं एवं मेरे क्षेत्र की जनता जनसहयोग के माध्यम से एकत्रित कर आपके माध्यम से सुपुर्द कर दी जाएगी, ताकि राहुल को शीघ्र भारत लाकर उसका उचित उपचार संभव हो सके।
इसके लिए मैं आपके जवाब का इंतज़ार करूँगा।
पूरा देश व प्रदे��� आपके इस मानवीय प्रयास के लिए आपका सदा आभारी रहेगा।
@prembhandarinyc
मनीष यादव
विधायक शाहपुरा
(9950922222, 9782771365)
🚨Urgent Appeal🚨
Indian citizen Rahul Ghosaliya( Final Year MBBS Student )has been on a ventilator in Kazakhstan since Oct 8. His condition is critical.
We request @PMOIndia@DrSJaishankar@BhajanlalBjp to airlift him urgently for treatment in India.
#SaveRahulFMGEKZ
राहुल घोसलिया,
सेवानिवृत्त सैनिक श्री बंशीधर घोसलिया के पुत्र,
ग्राम नयाबास धावली, शाहपुरा तहसील,
जयपुर से हैं।
इसका परिवार बेहद मुश्किलों से जूझ रहा है: राहुल सात बहनों का इकलौता भाई है। उसके पिता, जो एक पूर्व सैनिक हैं, इस समय आधे शरीर में paralysis हैं।
#SaveRahulFMGEKZ