#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय के कार्याे के निष्पादन के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। समीक्षा गोष्ठी में सीओ पेशी के कार्यो की नियमित समीक्षा, तकनीक के प्रभावी उपयोग, समयबद्ध कार्यवाही, गुणवत्तापूर्ण पर्यवेक्षण तथा जनसंवाद को सशक्त बनाकर कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाएं जाने के सम्बन्ध में सुधारात्मक बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सीओ पेशी कार्यालय के कार्यो की पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही में निरंतर सुधार ही उत्कृष्ट पुलिसिंग की वास्तविक पहचान है। गोष्ठी में श्री आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी व श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर उपस्थित रहे।
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
फर्जी लोन ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले 01 अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी को @auraiyapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 19 सिमकार्ड, 05 मोबाइल फोन, 03 आधार कार्ड व 02 डेबिट कार्ड बरामद किये गए हैं।
अभियुक्त सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम/फेसबुक) पर जीरो सिबिल स्कोर एवं बिना दस्तावेज़ तत्काल लोन के आकर्षक विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर लिंक के जरिए Re-Pay App की APK फ़ाइल डाउनलोड कराता था। ऐप इंस्टॉल होते ही पीड़ित के मोबाइल से कॉन्टैक्ट्स, फोटो गैलरी, लोकेशन व एसएमएस सहित निजी डेटा सर्वर पर अपलोड कर लिया जाता था।
पीड़ित के खाते में 2,000 से 5,000 रुपये भेजकर प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर कटौती की जाती थी तथा 7 दिनों के भीतर कई गुना अधिक राशि वसूली जाती थी। भुगतान में देरी होने पर पीड़ित के परिचितों को कॉल कर तथा एआई से फोटो मॉर्फ कर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाकर धन उगाही की जाती थी।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी की घटनाओं का @auraiyapolice द्वारा अनावरण कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 घायल अपराधियों सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹07 लाख 15 हजार/- नकद, चोरी के आभूषण, 02 अवैध शस्त्र, 02 चार पहिया व 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण सुनसान एवं बंद पड़े मकानों की रेकी कर रात्रि के समय ताला, दरवाजा अथवा खिड़की तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वारदात के दौरान विरोध की स्थिति से बचने के लिए अवैध हथियार अपने साथ रखते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों के अन्तर्गत हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए मुठभेड़ के पश्चात 02 घायल शातिर अपराधियों सहित कुल 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी के जेवरात, नकदी, अवैध असलहे व वाहन बरामद किये गये । #UPPolice
थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत चिचौली अस्पताल के गार्ड द्वारा एक व्यक्ति का अपहरण कर लेने की सूचना देने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाईट ।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियों जिसमें यूपी पीआरवी 112 औरैया पर तैनात मुख्य आरक्षी द्वारा फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाईट ।
#SP_AURAIYA के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कल्यानपुर जागू में हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए 02 हत्याभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया –
#UPPolice
#SP_AURAIYA औरैया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अछल्दा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग के वांछित 03 नफर हत्याभियुक्तगण को आलाकत्ल सहित किया गया गिरफ्तार-
#UPPolice
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने एवं लिमिट बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 01 अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को @auraiyapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 14 मोबाइल फोन व ₹1100/- नकद बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह करता था तथा नए क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने व पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक/एपीके फाइल भेजकर उनके फोन हैक कर लेता था। इसके बाद क्रेडिट कार्ड की जानकारी व OTP प्राप्त कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से गिफ्ट वाउचर, रिचार्ज, मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर बेच देता था।
#UPPCracksCyberCrime
#UPPAgainstCrime
#CyberSafeUP
#SP_AURAIYA द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट संयुक्त की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान धोखाधड़ी कर मो0 सा0 पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने वाले 03 अभि0गण को पुलिस मुठभेड के पश्चात किया गया गिरफ्तार।
#UPPolice
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेंटर खोलने तथा नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को @auraiyapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन, 107 आधार कार्ड की छायाप्रति, 11 स्टांप पेपर व 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा गाँवों में महिलाओं को प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेंटर खोलने व नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹250/- लेकर आधार व अन्य दस्तावेज प्राप्त कर उनके नाम पर लोन कराया जाता था। अब तक करीब ₹10–12 लाख की ठगी प्रकाश में आई है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेण्टर खोलने व उनको नौकरी दिलवाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भाण्डाफोड़ कर 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में #SP_AURAIYA द्वारा दी गयी बाईट
@Uppolice
पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 14.03.2026 जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमणशील रहकर द्वितीय पाली में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
#auraiyapolice
@Uppolice@adgzonekanpur@igrangekanpur
⏭️होली एवं रमज़ान तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च,
⏭️आमजन को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त, दिये आवश्यक दिशा निर्देश-
#UPPolice
#SP_AURAIYA के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेला/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत हई हत्या का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-
@Uppolice@adgzonekanpur@igrangekanpur
थाना कुदरकोट/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रान्तर्गत बांके बिहारी ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के पश्चात गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट-
@Uppolice@adgzonekanpur@igrangekanpur