बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र में अतिक्���मण के नाम पर चल रही कार्यवाही के संदर्भ में विगत दिनों मैने बाड़मेर जिले का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था, कल बाड़मेर जिले के मुस्लिम समाज के नेता मौलाना कमालुद्दीन जी ख़ारची,मौलाना अयूब साहब हाथमा,उमर ख़ान हाथमा,रामदीन ��ाथमा,सद्दाम हुसैन ख़ारची,शाहरुख़ बापूनगर,शिव,मौलाना हासम,शाहमीर का पार,मुबीन ख़ान दूदियाँ कलाँ, गफूर ख़ान चाड़वा,अलानूर खान चाड़वा चौहटन ने नागौर आवास पर मुलाकात कर लोक सभा में इस मुद्दे को उठाने की मांग की वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के दौरा करके प्रभावित लोगों की पीड़ा सुनने के लिए धन्यवाद दिया |
पेट्रोल छिड़कने से प्रशासन नहीं झुकता झुकता मित्र,
प्रशासन कैसे झुकता है वो....
हमने पहले भी बताया था और....
आने वाले दिनों में भी बता देंगे
@hanumanbeniwal
मेरे पिता जी भारतीय जनता प���र्टी के इमानदार कार्यकर्ता रहे हैं इस बात को स्म्माननीया वसुंधरा राजे जी जानती है।
मैं भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का द्वितीय वर्ष शिक्षित कार्यकर्ता हूं।
मैंने भी अनेकों बार भाजपा का जिला प्रमुख और प्रधान बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
लेकिन आज पहली बार मुझे जरुरत पड़ी कि गलती से मैंने प्रमोशन स्वीकार कर लिया और मुझे 59 साल की उम्र में 500 किलोमीटर दूर झालावाड़ भेज दिया।
दुर्भाग्य ये रहा कि मेरा रिक्त स्थान पर भी ट्रांसफर नहीं किया।
खैर मैं तो बीआरएस ले लूंगा। लेकिन माननीय शिक्षा मंत्री जी आपकी जिद्द बीजेपी को लेकर डूबेगी।
बालोतरा जिले के भांडियावास के पास देर रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
इस हादसे में आरएलपी परिवार के सदस्य, बायतू विधानसभा क्षेत्र के कानोड़ निवासी स्वरूपाराम गोदारा, भरत गोदारा, भावेश गोदारा, रेवन्ताराम थाकन और किशन लेगा का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों तथा दो पड़ोसी युवाओं का इस प्रकार असमय चले जाना अपूरणीय क्षति है।
दिवंगतों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हुं । ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
यह हृदयविदारक हादसा एक गंभीर चेतावनी भी है। सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है। आप सभी से आग्रह है कि वाहन च��ाते समय गति सीमित रखें, यातायात नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा थकान या नींद की स्थिति में वाहन चलाने से बचें। आपकी सावधानी ही आपके परिवार की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
🏆 राजस्थान SI भर्ती-2021 : ऐतिहासिक जीत!
एक फिर हुई राजस्थान के युवाओं के संघर्ष की जीत।
सभी साथी अभ्यर्थियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 20 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली SI भर्ती पुनः परीक्षा में वर्ष 2021 की ���ूल भर्ती के सभी ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से शामिल होने की अनुमति देना एक स्वागतयोग्य एवं सराहनीय निर्णय है।
इस निर्णय के तहत अभ्यर्थियों को 8 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण अपडेट करने का अवसर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने 8 मई 2026 के प्रेस नोट के अनुसार पहले ही आवेदन अपडेट कर दिया है, उन्हें दोबारा संशोधन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन संशोधन के बाद स्वघोष��ा पत्र स्वीकार कर OTP के माध्यम से सत्यापन करना अनिवार्य होगा।
राजस्थान सरकार का यह निर्णय उन हजारों मेहनती अभ्यर्थियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जो वर्षों से अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्हें एक बार फिर अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिला है। यह फैसला मेहनत, धैर्य और न्याय की भावना का सम्मान करता है।
सभी अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। आपक�� मेहनत अवश्य रंग लाए।
#SI_भर्ती_2021 #RajasthanSI #SIReExam #RPSC #Rajasthan #राजस्थान #युवा_शक्ति #अभ्यर्थी #संघर्ष_की_जीत #नई_उम्मीद #सफलता_की_ओर #JusticeForAspirants
📍 बाड़मेर गादान
आज निज आवास पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना। आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
जनसेवा, संवाद और समस्याओं के त्���रित निराकरण के संकल्प के साथ सदैव आमजन के बीच उपस्थित रहना ही मेरी प्राथमिकता है।
आज नागौर आवास पर आयोजित जन-सुनवाई में बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत खडीन के राजस्व ग्राम रामदेरिया तला में रेलवे होल्ट स्टेशन की स्थापना की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस होल्ट स्टेशन की स्वीकृति मिलने से आसपास के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
मैं इस जनहित की मांग को शीघ्र ही रेलवे के सक्षम स्तर पर प्रेषित क�� आवश्यक कार्रवाई करवाने का प्रयास करूंगा |
कल रात्रि में सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर आयोजित सर्व धर्म शांति प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुआ,स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया,मैंने लोगो से बातचीत करके उनकी समस्याओं को सुना और संबोधन में विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे |
बालोतरा में श्री चंपालाल जी बांठिया (पूर्व विधायक) ,श्री गणपत जी बांठिया, श्री भरत कुमार बांठिया के परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में हनुमान जी बेनीवाल 💐👏👏💐
छात्रनेता @DevrajHooda_ जी हुड्डा के नेतृत्व में आज शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर की 54 सदस्यीय इकाई समिति का गठन किया गया....
जिसमे 5 स्थायी सदस्य,8 उपाध्यक्ष, 9 सचिव, 2 मीडिया प्रभारी तथा शेष समिति सदस्य शामिल किए गए....
इस मौके पर दर्जनों छात्र छात्राओं ने RLP पार्टी का दामन @VikashPachar_ जी की उपस्थिति में थामा...🔰✌️❤️ @hanumanbeniwal
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मजबूत एवं कर्मठ कार्यकर्ता भाई सुनील बुल्डक को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
वीर तेजाजी महाराज से प्रार्थना करता हूँ कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, तथा उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान करें। आप सदैव समाज ��र संगठन की सेवा में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌹🎂
📍कापराऊ
श्री ख़ुमाराम जी सेंवर (प्रधानाचार्य) के नूतन गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नया गृह सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं पा��िवारिक खुशियों का केंद्र बने तथा परिवार का जीवन सदैव मंगलमय रहे।
नागौर के सरकारी अस्पताल में कथित लापरवाही से खींवसर क्षेत्र की एक दलित प्रसूता की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन हुआ और आंदोलन के बार प्रशासन के साथ समझौता भी हुआ, लेकिन समझौते के बाद आंदोलन में शामिल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा मुकदमे दर्ज करना BJP सरकार की नियत और नीति पर कई सवाल खड़े करता है | मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूं कि अगर न्याय की आवाज़ उठाने वालों पर ही कार्रवाई होगी, तो फिर आम आदमी अपनी पीड़ा किसके सामने रखेगा? क्या यही लोकतंत्र है कि पहले समझौता और फिर सत्ता के इशारे पर मुकदमे ?
@RajGovOfficial और पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनका उद्देश्य न्याय दिलाना है या न्याय मांगने वालों को मुकदमों के नाम पर परेशान करना ?
एक तरफ सरकार दलितों के संरक्षण की बात करती है दूसरी तरफ एक ��लित महिला जिसने एक नवजात को जन्म देते हुए सिस्टम की लापरवाही के कारण दम तोड़ दिया,उसके परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए आवाज उठाने वाले लोगों पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है जो पूर्ण रूप से अनुचित व संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्य ऐसे मुकदमों से डरने वाले नहीं है और प्रदेश में जहां भी अ��्याय होगा ,वहां हम अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे |
सरकार के ऐसे हथकंडों का जनता समय आने पर करारा जवाब देगी |
@RajCMO @RLPINDIAorg
ट्रेंड को देखकर दिल्ली से एक पत्रकार का मैसेज आया, पूछ रहे थे कि राजस्थान में क्या चल रहा है जो ऐसी स्थिति बन गई है... मै��ने पूरा बायोडाटा भेज दिया है, एक दो दिनों में बड़े चैनल पर बड़ी रिपोर्ट आएगी....✌️
#राजस्थान_में_आपातकाल
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi व केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah को अवगत करवाना चाहता हूं कि कल राजस्थान के भरतपुर में भरतपुर,धौलपुर व डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर आयोजित विशाल रैली में लाखों लोगों ने भाग लिया l संवैधानिक अधिकारों और मांगों के लिए लोकतंत्र में वैधानिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है लेकिन जाट समाज की इस रैली ��ी सफलता से बौखलाई राजस्थान की भाजपा सरकार व राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
तथा उनके कुछ मंत्री इस रैली में सम्मिलित होने वाले भरतपुर जिले के पथैना सरपंच सहित जाट समाज के अन्य मौजिज लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने को आतुर है, राजस्थान सरकार का यह कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना के अनुरूप नहीं है |
सरकार और प्रशासन का दायित्व निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का होता है और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है मगर राजस्थान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के आदर्शो को नजरअंदाज कर रही है |
राजस्थान सरकार को यह समझने की जरूरत है कि संवैधानिक हकों के लिए उठने वाली आवाज को सत्ता के दम पर दबाने का प्रयास किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |
@PMOIndia
भरतपुर में मंच छोड़ बीजेपी के विधायक रवाना,
हनुमान बेनीवाल ने कहा उनको मंत्री बनना होगा इसलिए प्रोपोगेंडा कर रहे हैं
हमने ��ीजेपी विधायको के समान में कोई कमी नहीं छोड़ी..
#HanumanBeniwal #jodhpur #jaipur #RLP #rlpteam
भरतपुर की धरती पर आज जनशक्ति का महासागर उमड़ पड़ा है।
जहां तक नजर जा रही है, वहां तक सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे हैं। मैदान भर चुका है, लेकिन कारवां अभी भी लगातार बढ़ रहा है।