"जनभागीदारी से ही विकास को नई गति और नई दिशा मिलती है।"
मेरा सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे बड़वानी के सुनियोजित विकास के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव अवश्य दें।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन के अनुरूप मध्यप्रदेश सरकार शहरों के सुनियोजित विकास के लिए प्रतिबद्ध है : CM
@DrMohanYadav51@CollectrBarwani #CMMadhyaPradesh
बड़वानी के विकास में दें अपनी भागीदारी
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा बड़वानी के नवीन मास्टर प्लान का प्रारूप जनता के सुझाव और दावे-आपत्तियों के लिए प्रकाशित किया गया है।
सभी नागरिक इसका अध्ययन कर शहर के विकास एवं आर्थिक उन्नति की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने बहुमूल्य सुझाव अवश्य दें।
अधिक जानकारी एवं मास्टर प्लान देखने के लिए
क्लिक करें- https://t.co/jj4r9KLJNS
@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh@CollectrBarwani@projsbadwani@mpurbandeptt
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 20 जून 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
https://t.co/DcqrK1iZrf
@DrMohanYadav51#CMToday#CMMadhyaPradesh
प्रगति पथ पर मध्यप्रदेश
‘इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर’
बेहतर कनेक्टिविटी, तेज आवागमन और मजबूत अधोसंरचना के साथ यह परियोजना प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
@DrMohanYadav51@pwdminmp#CMMadhyaPradesh#MadhyaPradesh
मध्यप्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के सांवेर में आयोजित समारोह में सहभागिता कर ₹2,935 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 48 किलोमीटर लंबे इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ₹2,548 करोड़ की लागत से 42,000 से अधिक नवीन आवासों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ₹992 करोड़ की लागत से निर्मित 38,000 से अधिक आवासों में हितग्राहियों का गृह प्रवेश भी संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में अमृत 2.0 के अंतर्गत ₹446 करोड़ की लागत वाली 116 परियोजनाओं का लोकार्पण व ₹310 करोड़ की 37 परियोजनाओं भूमिपूजन के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन संपन्न हुआ।
@DrMohanYadav51@mlkhattar@mpurbandeptt@pwdminmp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर विकास का पर्याय बनेगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना से मेट्रोपॉलिटन रीजन के विकास को भी नई दिशा मिलेगी : CM
@DrMohanYadav51@pwdminmp#CMMadhyaPradesh#MadhyaPradesh
‘उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन’
बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश-अनुकूल वातावरण, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और स्टार्टअप्स के लिए मजबूत इकोसिस्टम के साथ मध्यप्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…
@DrMohanYadav51@mpurbandeptt#CMMadhyaPradesh#MadhyaPradesh
‘उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन’
13,500 हेक्टेयर लैंड बैंक, 14 नए इंडस्ट्रियल पार्क और 5 लाख रोजगार के अवसरों के साथ यह क्षेत्र निवेश, उद्योग और रोजगार का नया केंद्र बनेगा और मध्यप्रदेश के विकास को नए आयाम देगा।
@DrMohanYadav51@mpurbandeptt#CMMadhyaPradesh#MadhyaPradesh
लोकसभा सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पानसेमल विधायक श्री श्याम बर्डे ग्राम दोंदवाड़ा में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान संबोधित कर, किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए.
#JansamparkMP#Badwani
लोकसभा सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पानसेमल विधायक श्री श्याम बर्डे ग्राम दोंदवाड़ा में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए.
#Badwani
लोकसभा सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डा. सुमेरसिंह सोलंकी, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पानसेमल विधायक श्री श्याम बर्डे ग्राम दोंदवाड़ा में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्राकृतिक खेती करने का प्रमाण पत्र देते हुए.
उज्जैन की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए विभिन्न मार्गों का निर्माण भी किया जा रहा है। शहर की आंतरिक सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य भी जारी है। सिंहस्थ के लिए 5 रेलवे ओवरब्रिज और 17 नदी पुलों का निर्माण किया जा रहा है।
सिंहस्थ के दौरान रियल टाइम निगरानी, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए केंद्रीयकृत डिजिटल कमांड प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। 3 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में कुल 30 पार्किंग सेक्टर बनाए जाएंगे।
'हरित सिंहस्थ' के लिए 20 मेगावाट की सोलर संयंत्र क्षमता प्रस्तावित है, जिससे 3.2 करोड़ यूनिट का अनुमानित वार्षिक विद्युत उत्पादन किया जाएगा।
इस बार का सिंहस्थ होगा 'जीरो वेस्ट सिंहस्थ' ...
आज उज्जैन में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी की अध्यक्षता में ऊर्जा एवं स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सिंहस्थ महापर्व-2028 के अंतर्गत प्रक्रियाधीन विकास कार्यों की प्रगति और तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालु शिप्रा नदी के जल से स्नान कर सकें, इसके लिए सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। कान्ह-क्लोज डक्ट डायवर्सन परियोजना पर भी कार्य जारी है, ताकि शिप्रा नदी में दूषित जल न मिल सके। 29 किमी से अधिक नवीन घाटों का निर्माण और मौजूदा स्थाई घाटों का उन्नयन कार्य किया जा रहा है, जिससे 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु 24 घंटे में स्नान कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 19 जून 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
https://t.co/x0q46ziHjc
@DrMohanYadav51#CMToday#CMMadhyaPradesh
विश्व सिकल सेल दिवस के उपलक्ष में ऐड ऑन थेरेपी के रूप में आयुर्वेदिक औषधियो का वितरण सिकल सेल से प्रभावित रोगियों को जिले के आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडीकल स्टॉफ द्वारा घर-घर जाकर किया गया.
#JansamparkMP#Badwani
विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आज ओंकारेश्वर की पावन भूमि से आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन को लेकर मध्यप्रदेश के कार्यक्रम को नई दिशा एवं गति प्रदान की है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने लगभग तीन वर्ष पहले शहडोल से "राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन" को प्रारंभ किया था, जो वर्तमान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर चल रहा है।
आज के ऐतिहासिक कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी का भी प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सिकल सेल उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जिन पंचायतों, सरपंचों, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है, उन सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
जन-भागीदारी के बल पर "सिकल सेल मुक्त मध्यप्रदेश" का संकल्प अवश्य सिद्ध होगा।
@rashtrapatibhvn@GovernorMP@rshuklabjp@nsp2106@Indersinghsjp@KrVijayShah
#WorldSickleCellDay