अज़रबैजान गणराज्य के राजदूत महामहिम श्री एल्चिन हुसेनअली ने अपने भ्रमण के अवसर पर यहां संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से ख़म्सा-ए-निज़ामी, सिकंदरनामा, हज़रत अली द्वारा हस्तलिखित पवित्र कुरान तथा रागमाला एल्बम का अवलोकन किया। दिनांक 4 जून 2026
अज़रबैजान गणराज्य के महामहिम राजदूत श्री एल्चिन हुसेनअली जी के साथ बैठक से पूर्व पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र जी ने उन्हें पुस्तकालय का विज़न डॉक्यूमेंट भेंट किया। इसके प्रत्युत्तर में राजदूत महोदय ने प्रकाशित पुस्तकें एवं एक सुंदर पेंटिंग भेंट स्वरूप प्रदान की।
आज अज़रबैजान गणराज्य के महामहिम राजदूत के साथ बैठक से पूर्व अज़रबैजान के राजदूत महामहिम श्री एल्चिन हुसेनअली एवं पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र जी ने गांधी समाधि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रजा पुस्तकालय: जहाँ किताबें नहीं, बल्कि सदियों पुरानी ज्ञान परंपरा सुरक्षित है।
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर स्थित रजा पुस्तकालय भारत की उन विशेष धरोहरों में शामिल है, जहाँ हजारों दुर्लभ पांडुलिपियाँ, ऐतिहासिक दस्तावेज, लघु चित्रकलाएँ और प्राचीन ग्रंथ आज भी सुरक्षित हैं।
18वीं शताब्दी में स्थापित यह पुस्तकालय ज्ञान, कला और इतिहास के संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहाँ संस्कृत, हिंदी, फारसी, अरबी और तुर्की समेत कई भाषाओं की दुर्लभ सामग्री संरक्षित है, जो भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत को दर्शाती है।
अगर आपको इतिहास, ज्ञान और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी जगहों को जानना पसंद है, तो रजा पुस्तकालय को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल कीजिए।
#RazaLibrary #Rampur #UttarPradesh #HeritageOfIndia #IndianHistory #RareManuscripts #CulturalHeritage #UPTourism #HistoricIndia #KnowledgeHeritage #ExploreUP #IncredibleIndia #LibraryOfIndia #ArtAndHistory #TravelUttarPradesh
@narendramodi@myogiadityanath@gssjodhpur@jaiveersingh099@ASIGoI@amritabhijatias@UPGovt@MinOfCultureGoI@tourismgoi@incredibleindia@CMOfficeUP@MEAIndia
आज पुस्तकालय में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यसूची के सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया और उन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
रामपुर रज़ा पुस्तकालय में महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह समझौता रामपुर रज़ा पुस्तकालय, वृंदावन शोध संस्थान, वृंदावन, मथुरा तथा ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के मध्य संपन्न हुआ।
पुस्तकालय के भवन एवं यहां संरक्षित दुर्लभ कलाकृतियों के संरक्षण की समग्र नीति निर्माण हेतु, पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र जी की अध्यक्षता में संरक्षण सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई और
कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
मुख्य वक्ता (उद्बोधन)- “आत्म बोध से विश्व बोध तक”, हस्तिनापुर साहित्य उत्सव, हस्तिनापुर
मुख्य अतिथि- श्री आरिफ़ मोहम्मद खान
अध्यक्षता- आचार्य कर्मवीर
११।४।२०२६ See less