दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाये जाना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
अहंकार में पूरी तरह सराबोर भाजपा सरकार भारतीय लोकतंत्र को तानाशाही पूर्वक रौंद रही है।
श्री सोनम वांगचुक जी को ‘बल-प्रयोग’ करके, ज़बरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय समाचार है। आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है। सारी दुनिया और देशभर में श्री सोनम वांगचुक जी को लेकर गहरी चिंता है और भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश भी। जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से अचानक घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए।
ये हमारी पुरज़ोर माँग है कि श्री सोनम वांगचुक जी की चिकित्सा ‘न्यायिक निगरानी’ में हो क्योंकि श्री सोनम वांगचुक जी का जीवन मानवता, पर्यावरण-संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा ऊर्जा की प्रेरणा, साइंस और इनोवेशन के लिए अनमोल है।
हमारे देश की जनता व समस्त विश्व इस समय भाजपा सरकार को संदेह और सवाल भरी संदिग्ध नज़र से देख रहा है। दमनकारी राजनीति करनेवाली भाजपा सरकार की इस अवांछनीय कार्रवाई ने इंटरनेशनल लेवल पर हमारे देश की मानवीय और डेमोक्रेटिक इमेज को बेहद धूमिल और खंडित करने का काम किया है।
भाजपा ने न कभी गांधी जी में विश्वास किया, न कभी उनके गांधीवादी तौर-तरीक़ों में।
भाजपा की नकारात्मक विचारधारा ही ‘विवाद’ की है; संवाद की नहीं।
भाजपा निराशा का पर्याय बन चुकी है।
भाजपा सरकार नहीं, अहंकार है!
भाजपा की सोच दरारवादी है, इसीलिए जहाँ भी एकता, सौहार्द और एकजुटता होती है, भाजपा डरकर प्रतिक्रियावादी बनकर आंदोलनों को तितर-बितर कर देती है लेकिन भाजपा भूल गयी है कि आज की नई पीढ़ी ‘डिजिटल यूनिटी’ के माध्यम से वैचारिक क्रांति लाने में सक्षम है. ऐसा हुआ है, हो रहा है और होगा भी…
@Wangchuk66
कृपया अपने बयान की ��िश्वसनीयता सिद्ध करने के लिए, आप अपने द्वारा खाली कराई गई ‘तथाकथित 64000 एकड़’ ज़मीन के क्षेत्रफल और भू-लेखा विवरण की ज़िलेवार सूची भी ज़ारी करें।
अयोध्या के मंदिर में हुई चोरी के बाद, आपने झूठ-मूठ की SIT बनाकर और उससे मनमानी रिपोर्ट लिखवाकर जो लीपा-पोती की है उससे आपके कथन-वचन से समाज का विश्वास पूरी तरह उठ गया है। आपके द्वारा बताए गये, कुंभ मेले के मृतकों के आँकड़े जिस प्रकार झूठे साबित हुए थे, व��� आज भी जनता के मानस में अंकित हैं।
जन-प्रश्न : जब बोले गये और लिखे गये आँकड़े में ही अंतर होगा, तो जनता भरोसा किस पर करे?
‘एथनॉल’ मुनाफ़ाख़ोरी का नया नाम है। ये ‘सरकारी मिलावट’ का एक ऐसा त्रि-मिश्रण है जिसमें सरकार, एथनॉल बनानेवालों और तेल कंपनियों की साझेदारी है।
एथनॉल के समर्थन में तर्क ये दिया जाता है कि इससे प्रदूषण ��म होगा, आयात बिल घटेगा क्योंकि कच्चे तेल पर निर्भरता घटेगी लेकिन सरकार ये नहीं बता रही है कि इससे गाड़ियों की माइलेज गिरती है और गाड़ियाँ जल्दी ख़राब हो रही हैं, स्टार्टिंग की समस्या बढ़ गई है, कुल मिलाकर कम एवरेज की वजह से तेल ज़्यादा डलवाना पड़ रहा है, गाड़ियाँ बीच सड़क में धोखा दे रही हैं, जिससे मेंटेनेंस कॉस्ट बढ़ गई है, गाड़ी की रीसेल वैल्यू घट गयी है और ओवर ऑल लाइफ़ भी।
एथनॉल की वजह से ज़ंग और जंक दोनों की समस्या बढ़ रही है। पुरानी गाड़ियाँ एथनॉल के हिसाब से नहीं बनी हैं, इसीलिए बीमा कंपनियों के अपने एतराज़ हैं और कार-बाइक ख़राब होने पर उन्हें क्लेम न देने का एक और बहाना मिल जाता है।
आज के महंगाई के समय में जब माँ-बाप युवाओं को किसी तरह से लाखों रुपये में एक बाइक दिलाते हैं या युवा कार लोन लेकर अपनी गाड़ी का सपना पूरा करते हैं तो उनकी चिंता महंगा तेल भी होता है और एथनॉल की वजह से गाड़ी ख़राब होने और फिर ठीक कराने का लगातार बढ़ता ख़र्चा भी। सच तो ये है कि जब खानेपीने वाली चीजों से फ्यूल बनेगा तो खाद्य महंगाई बढ़ेगी साथ ही इसका नुक़सान पर्यावरण को भी होगा क्योंकि एथनॉल के लिए पानी की भी बहुत खपत होती है।
सरकार बताए कि चंद मुनाफ़ाख़ोरों के लिए वो जनता का शोषण क्यों कर रही है।
#E20 #Ethanol #Bike #PetrolPrice #Mileage #Insurance
एक्सप्रेसवे इसलिए बनते हैं कि लोग तेज़ी से बेफ़िक्र होकर चलें, इसलिए नहीं कि लोग रस्ते भर ऊपरवाले का नाम जपें।
भाजपा सरकार में इधर 4700 करोड़ से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन से पहले धँसा, उधर भाजपा की ही सरकार में महाराष्ट्र में 6700 करोड़ में बना ‘मिसिंग लिंक’ का हाल-बेहाल हुआ जिससे वो भ���जपा सरकार और भ्रष्टाचारियों के ‘कनेक्टिंग लिंक’ के रूप में पूरे विश्व में बदनाम हो गया। भाजपा शासित राज्यों में ‘महा-भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता’ चल रही है क्या? ये दोनों लखनऊवालों ने डिज़ाइन किए हैं क्या?
जितना समय दो शहरों के बीच लगेगा उससे ज़्यादा तो एक्सप्रेसवे से शहर में प्रवेश करने में लगेगा। जनता पूछ रही है कि ये जनता की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया है या भाजपाई ठेकेदारों को मुना���़ा कमवाने के लिए?
अगर भ्रष्टाचार की वजह से यही हाल रहा तो 40 मिनट के सफ़र पर निकलने से पहले यात्री 40 बार सोचेगा। गति यदि सुरक्षित नहीं है तो उसका कोई अर्थ नहीं है।
बहुत बुरी लग गई, जब बात ख़ुद पर आई
पर जब औरों पर कही, तो न हुई कार्रवाई
काश ��नके साथ भी ऐसा ही होता जो विपक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं और सरासर झूठे आरोप लगाते हैं।
पक्षपात अन्याय का ही एक रूप है।
लो अब वृक्षारोपण का ही एनकाउंटर कर दिया!
शुक्र तो ये मनाइये कि 1 पेड़ तो लगा, भले वो मंच पर लगा दिया है बाक़ी 34,99,99,999 तो काग़ज़ी फ़ाइल में लगेंगे।
ये वृक्षारोपण नहीं, भ्रष्टारोपण है जिसके बहाने चुनावी-फ़ंड की समानांतर व्यवस्था की जा रही है। इसके पीछे भी डबल इंजन की टकराहट ही मुख्य कारण है।
‘भाषण न सुनने के मूड’ वाले सार्वजनिक बयान के बाद जो 1-2% छवि बची भी थी, उस पर भी ऐसे दिखावटी कृत्यों से इन्होंने ख़ुद ही बुलडोज़र चला दिया है।
"विपक्ष पर FIR हो रही है और विपक्ष की FIR नहीं लिखी जा रही। मंदिर परिसर में जिन लोगों को कम मिला था उन सबके सीडीआर निकाले जाए, 99.9% सब भाजपाई निकलेंगे।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 01.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्���ीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी से बड़ी उम्मीदे है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। आज हम संकल्प लेते है कि प्रदेश की जनता को नई सरकार देंगे। प्रदेश की समस्याओं का समाधान करेंगे। पीडीए समाज का सम्मान होगा। सामाजिक न्याय का राज होगा। समाजवादी सरकार में प्रेम, दया, अपनापन से समाज का कल्याण किया जाएगा। अयोध्या नैमिषारण्य समेत अन्य तीर्थ स्थलों से आये साधु-संतों महंतों एवं विभिन्न धर्मगुरूओं ने आशीर्वाद दिया है। प्रभु श्रीराम ने रास्ता दिखा दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मु���्यालय पर जन्मदिन के अवसर पर उमड़े जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारी है। थानों, तहसीलों, अस्पतालों में भारी भ्रष्टाचार है। भाजपा चालू और चालाक पार्टी है। आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ करती है। भाजपा नकारात्मक पार्टी है। सब बुराइयों की जड़ भाजपा है। 2024 लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को ठुकरा दिया। जनता ने भाजपा को हरा दिया। तो संविधान बदलने के लिए ���ांसदों को खरीद रही है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा को संविधान नहीं बदलने देगी।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम सबके है। भगवान श्रीराम भाजपा से पहले से है। सब लोग पहले से मानते है। घरों में भगवान राम की पूजा होती रही है। भाजपा ने रामधन चोरी किया है। भाजपा ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। जनता ने भाजपा को हरा कर संविधान बचा लिया था। अब भाजपा सांसदों को तोड़कर, खर���द कर संविधान बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि मर्यादा का एक नाम भगवान श्रीराम का है और दूसरा नाम बाबा साहब का संविधान है। भाजपा ने दोनों को दगा दे दिया है। भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया है। भाजपा भ्रष्टाचार करके सरकार बनाती हैं और फिर सरकार बनाकर भ्रष्टाचार करती है। उसके लिए धन ही धर्म है। राम मन्दिर चढ़ावा चोरी के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। चढ़ावा चोरी का सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी बंद कर दिये गये थे।
श्री यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरी में दूध का दूध और पानी का पानी भले न हो, लेकिन राम मंदिर में चढ़ाया गया सोने का सोना, चांदी का चांदी और हीरे जवाहरात, चांदी और सोने की खडा्ऊ वापस हो जाए।
एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब इटावा में केदारेश्वर भगवान का मन्दिर बनाना शुरू किया तो हमें नहीं पता था कि यह श्रीशक्ति अक्ष रेखा पर आ जायेगा। लेकिन जब मन्दिर बनाने वाले एस्ट्रोलोजी और एस्ट्रोनामी के लोगों ने देखा तो उसी पर आया। यह काम हम नहीं कर रहे हैं। हम केवल माध्यम है। इसी तरह से भगवान श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जानकारी मिली। हिम्मत जुटाकर, प्रभु श्रीराम का असली भक्त बनकर हमें ट्यूट करना पड़ गया। सोचिए अगर हम लोग गलत होते तो भाजपा हमारे खिलाफ कितना कुछ प्रचार करती। लेकिन आज राम मन्दिर के चढ़ावा में चोरी पकड़ी गई। आज तमाम चैनलों को भी अपनी साख बचाने के लिए बहस करनी पड़ रही है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई एक जगह भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में हर विभाग में हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने अयोध्यावासियों की समस्याओं, ��मीनों में हो रहे हेरफेर और भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी को पहले ही उठाया था लेकिन भाजपा सरकार ने कोई सुन��ाई नहीं की। हमने मुद्दा मुद्दा बनाने के लिए समस्याओं को कभी नहीं उठाया। समाजवादी पार्टी चाहती थी, समस्याओं का समाधान हो। अयोध्यावासियों की मदद हो। उनके साथ अन्याय अत्याचार न हो। लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। आज जो कुछ खुलासा हो रहा है सब प्रभु श्री राम की कृपा से हो रहा है। भाजपा ने अयोध्या और अयोध्यावासियों से धोखा किया है। समाजवादी पार्टी सरकार में आने पर अयोध्या की संस्कृति हेरिटेज और उसकी असली पहचान को बचाते हुए आधुनिक और सर्वसुविधाओं से युक्त सुन्दर बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी समाज की संस्कृति और हेरिटेज से लेना देना नहीं है। भाजपा हर काम राजनीतिक लाभ के लिए करती है।
https://t.co/m8Q1w94qFH
समाजवादी पार्टी के प्रमुख एव�� उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनायें।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पू��्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।
बहुत ही दुःखद घटना
छोटे भाई अभिषेक रायक्वार पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ावर्ग जालौन के आकस्मिक निधन से मन बहुत दुःखी है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और दुःखी परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे!
ऊं शान्ति ऊं
हे राम!
भाजपा सरकार के बनाए हर ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ की योजना के पीछे जो घपला-घोटाला है, उसके लिए एक बहुसदस्यी न्यायिक जाँच हो। इसमें संलिप्त न कोई ट्रस्टी बख़्शा जाए, न किसी कमेटी का कोई सदस्य और न ही कोई प्रशासनिक और विकास प्राधिकरण का अधिकारी। इतने बड़े घोटाले इन सबकी मिलीभगत से ही होते हैं। पिछले कुछ सालों में इन कामों से जो भी जुड़ा रहा है और जिन पदाधिकारियों और अधिकारियों ने मुख्य-मुख्य भूमिका निभाई है, उनकी ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से कमाई गयी काली संपत्ति व अकूत धन-संपदा की भी जाँच आम जनता, ईमानदार पत्रकारों व बहुदलीय जनप्रतिनिधियों की निगरानी में हो।
आगे-आगे देखिए होता है क्या… चढ़ावे से बात चंदे तक पहुँची और चंदे से ज़मीन तक और ज़मीन से अति बहुमूल्य अरबों रूपयों की श्रीराम शिलाओं के गायब होने तक।
भाजपाइयों के अनरजिस्टर्ड-अंडरग्राउंड संगी-साथियों की केवाईसी करवाई जाए।
अयोध्या के इस ‘महापाप-महाघोटाले’
के पीछे कौन-सा सनातन विरोधी गिरोह काम कर रहा है, इसकी गहरी पड़ताल हो।
नौजवानों की शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर जयपुर पहुंचे क��ंकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके के साथ हुई मारपीट की घटना बहुत ही निंदनीय है।
ये वही लोग हैं जो नहीं चाहते है कि दलित पिछड़ों के बच्चे शिक्षित होकर तरक्की कर सकें।