सुना भक्तों की एक मंडली बहुत हड़काई गई है
बैठे बिठाए फजीहत कराने के लिए
बेसिर पैर का आरोप लगाने चले थे राहुल गांधी जी पर
बखिया उधड़ गई मोदी जी की
पाकिस्तान यूरोप ना जाने कहाँ कहाँ के तार ढूँढ निकाले स्वतंत्र पत्रकारों और कांग्रेस के बब्बर शेरों ने
शास्त्रों में इसीलिए कहा गया है - आसमान पर थूकोगे तो अपने ही मुँह पर आयेगा
भला बताओ - अतिउत्साहित भक्तों ने क्या भद्द पिटवा दी मोदी जी की!
एक शख्स जो दो प्रधानमंत्रियों की गोद में खेला। तीन प्रधानमंत्रियों की विरासत को लेकर आगे बढ़ा। फिर भी निहत्था होकर कौरवों के सामने डटकर खड़ा हुआ। जिसे बार बार अपमानित किया गया। फिर भी वह ना टूटा ना बिखरा।
देश में बढ़ रही नफरत और हिंसा के खिलाफ पैदल निकल पड़ा,
सैल्यूट! 🫡 RG
नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है, लेकिन देश के किसान, मजदूर और छात्रों का पैसा माफ नहीं किया।
GST आप लोग देते हैं, मेहनत आप करते हैं और हिंदुस्तान में चीन का माल अडानी-अंबानी बेचते हैं।
चीन के युवाओं को रोजगार मिलता है। अडानी-अंबानी को फायदा होता है और आपके बच्चों के हाथ में रोजगार नहीं रहता। जनता की जेब से पैसा निकलकर सीधे अडानी-अंबानी की जेब में जाता है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 महू, मध्य प्रदेश
हम सभी राहुल गांधी जी के साथ संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई संविधान को बदलने वालों और संविधान को बचाने वालों के बीच है।
नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने, तब से संविधान को बदलने और आरक्षण ख़त्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोशिश नाकामयाब होकर रहेगी।
जैसे अंग्रेजों से लड़कर महात्मा गांधी जी ने देश को आजाद कराया। वैसे ही आज राहुल गांधी जी BJP से लड़ रहे हैं, इसीलिए हम सभी को इस लड़ाई में शामिल होकर संविधान को बचाना है।
: तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री @revanth_anumula
📍 महू, मध्य प्रदेश
अरे भाई गंगा में डुबकी लगाने से ग़रीबी दूर होती है क्या, क्या आपको पेट में खाना मिलता है?
मैं किसी की आस्था को कोई ठेस नहीं पहुँचाना चाहता। अगर किसी को दुःख हुआ तो मैं माफ़ी चाहता हूँ।
लेकिन आप बताइए कि जब बच्चा भूखा मर रहा है, बच्चा स्कूल में नहीं जा रहा है, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है… जब ये सब है, तो ये लोग Competition में डुबकियाँ मार रहें हैं। Competition में पहले एक डुबकी मारता है, फिर दूसरा… और जब तक TV पर अच्छा नहीं आता, तब तक डुबकी मारते रहते हैं।
ऐसे लोगों से देश की भलाई होने वाली नहीं है। हमारी आस्था भगवान में है। कर सकते हैं। हर एक को आज़ादी है। आप रोज़ पूजा करिए। घर में हर आदमी और हर महिला पूजा कर के बाहर निकलती है। हमें कोई एतराज़ नहीं है।
हमको एतराज़ है — ग़रीबों का जो शोषण हो रहा है, धर्म के नाम पर, उसके ख़िलाफ़ हमको लड़ना है।
📍महू, मध्य प्रदेश
ये जो मीडिया के लोग कैमरा लिए घूम रहे हैं- ये आपके नहीं हैं, ये अडानी-अंबानी का मीडिया है।
• आप भूखे मर जाएं
• आपके बच्चे भूखे मर जाएं
• किसान आत्महत्या कर लें
लेकिन मीडिया को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, ये अडानी-अंबानी की शादी दिखाएंगे।
ये मीडिया वाले उनके हैं, उनकी नौकरी करते हैं। ये कभी हिंदुस्तान के किसानों-मजदूरों, बेरोजगार युवाओं की बात नहीं करेंगे।
मीडिया में अफगानिस्तान और पाकिस्तान की बात होगी, लेकिन हिंदुस्तान के किसानों और मजदूरों की बात नहीं होगी।
ये लोग हिंदुस्तान को डराने में लगे हैं कि देखो अफगानिस्तान में क्या हो रहा है... लेकिन ये नहीं बताएंगे कि हिंदुस्तान में क्या हो रहा है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 महू, मध्य प्रदेश
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने राजधर्म याद दिलाया है.
इसके बाद से ही BJP के नेता बिलबिलाने लगे और साफ हो गया कि इनकी दाढ़ी में तिनका है.
इन्हें आपत्ति इस बात से है कि देश के बड़े दलित नेता ने इन्हें राजधर्म कैसे सिखा दिया.
@Pawankhera जी
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन किया।
यह भवन लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय का प्रतीक है